एमपी के शिक्षा विभाग में सालों से चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, नप गए 6 अधिकारी

Reena Sharma Vijayvargiya | May 02, 2025, 09:15 IST
Share
The sootr
The sootr

शिवपुरी जिले के खनियाधाना शिक्षा विभाग कार्यालय में वर्षों से जारी वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। वर्ष 2018-19 से 2024-25 तक विभागीय फंड से फर्जी खातों में वेतन और भत्तों के नाम पर 81 लाख रुपये का गबन किया गया।

MP News :शिवपुरी जिले के खनियाधाना विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बड़े स्तर पर आर्थिक अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। वर्ष 2018-19 से लेकर 2024-25 तक शिक्षा विभाग के नाम पर 81 लाख रुपए से अधिक का गबन किया गया। यह रकम फर्जी खातों में वेतन और भत्तों के नाम पर ट्रांसफर की गई थी। मामले के उजागर होते ही कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सख्त कार्रवाई करते हुए जांच समिति गठित की और अब एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

चार सदस्यीय जांच समिति का गठन

जैसे ही यह मामला सामने आया, कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके तहत एसडीएम पिछोर शिवदयाल धाकड़ की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय समिति बनाई गई, जिसमें शामिल थे

  • शालिनी दिनकर : सहायक संचालक, शिक्षा विभाग
  • संतोष कुर्मी : सहायक पेंशन अधिकारी
  • अमित यादव : कोषालय लिपिक
खबर यह भी : MP में 95% निजी स्कूलों में टीचर्स बगैर पुलिस वेरिफिकेशन के, अब शिक्षा विभाग करेगा चैकिंग

जांच रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली बातें

  • 40 फर्जी खातों में कुल भुगतान - 1.04 करोड़
  • 18 खातों में धोखाधड़ी से भेजी गई राशि - 68.77 लाख
  • 8 खातों में संदिग्ध ट्रांसफर 6.19 लाख
  • सहायक ग्रेड-3 ओमकार सिंह धुर्वे को 6.03 लाख
  • लेखापाल सुखनंदन रसगैया को 24,200 का अतिरिक्त भुगतान
  • कुल गबन की राशि : 81,23,728
खबर यह भी : इंदौर रेलवे TI मैडम लंच पर गई थीं, इसलिए हिंदू छात्र पर हमला होने की नहीं हुई FIR

जिन अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर
दर्ज करवाई।

आरोपी अधिकारियों की सूची:-

  • प्रकाश सूर्यवंशी - विकासखंड शिक्षा अधिकारी
  • सतीश शरण गुप्ता - प्राचार्य, शासकीय बालक उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय
  • सुखनंदन रसगैया - लेखापाल
  • ओमकार सिंह धुर्वे - सहायक ग्रेड-3
  • गिरेंद्र कुमार कघारिया - सहायक ग्रेड-2
  • यशपाल बघेल – माध्यमिक शिक्षक
(इन सभी पर विभागीय जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।)

खबर यह भी : 165 के रसगुल्ला और पान मसाले की चोरी में FIR, पुलिस की नासमझी बनी चर्चा का विषय

हो रही कानूनी कार्रवाई

शिवपुरी में सामने आया यह घोटाला एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की गंभीर आवश्यकता को दर्शाता है। प्रशासन अब सख्त रवैया अपनाए हुए है और सभी आरोपी अधिकारियों पर विभागीय जांच के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

FAQ

  1. शिवपुरी शिक्षा विभाग में कितनी राशि का घोटाला हुआ है?
    जांच रिपोर्ट के अनुसार शिवपुरी के खनियाधाना कार्यालय में ?81,23,728 का घोटाला हुआ है। यह राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर की गई थी।
  2. किन-किन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है?
    कुल 6 अधिकारियों/कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें प्राचार्य, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2 और 3, और एक शिक्षक शामिल हैं।
  3. घोटाले की जांच किस समिति ने की?
    जांच समिति का नेतृत्व एसडीएम पिछोर शिवदयाल धाकड़ ने किया। इसमें शिक्षा विभाग और कोषालय से जुड़े तीन अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
खबर यह भी : अजब MP की गजब Police | कानून की जानकारी ही नहीं और मिठाई की चोरी पर दर्ज कर ली FIR !



Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • शिवपुरी
  • एफआईआर
  • घोटाले
  • फर्जी
  • कानूनी कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा