शिवपुरी नपाध्यक्ष बोलीं- चार दिन में CMO का मुंह काला करूंगी, अफसर को दी भुगतान न करने की धमकी

Sanjay Dhiman | Published:
Share
shivpuri-municipal-president-threatens-cmo-payment-dispute
Photograph: (the sootr)

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने CMO को धमकी दी कि 4 दिन में उनका मुंह काला कर देंगी। वीडियो वायरल होने के बाद लेखाधिकारी ने सुरक्षा की मांग की।

News in Short

  • शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने CMO को धमकी दी कि 4 दिन में उनका मुंह काला कर देंगी।
  • वायरल वीडियो में अध्यक्ष ने कर्मचारियों को सीएमओ के आदेश की अवहेलना करने का आदेश दिया।
  • अध्यक्ष ने नगर पालिका में कोई भी भुगतान अपने बिना इजाजत के न होने की बात कही।
  • लेखाधिकारी ने CMO के खिलाफ शिकायत की और सुरक्षा की मांग की।
  • अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों ने जानबूझकर भुगतान नहीं किया और काम में अनियमितताएं कीं।

News in Detail

शिवपुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गायत्री शर्मा और उनके पति संजय शर्मा 2 अप्रैल को नगर पालिका की लेखा शाखा में पहुंचे थे। वहां, गायत्री शर्मा ने कर्मचारियों से पूछा कि वे किस अधिकार से लेखा शाखा में बैठे हैं। इसके बाद उन्होंने चेतावनी दी कि उनके बिना किसी बिल का भुगतान नहीं होगा।

वायरल हुए वीडियो में अध्यक्ष ने कहा कि अगर CMO इंशाक धाकड़ कोई आदेश देंगे, तो उसपर अमल नहीं किया जाएं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि वह सीएमओ का मुंह 4 दिन में काला कर देंगी।

CMO के खिलाफ खोला मोर्चा

वायरल वीडियो में गायत्री शर्मा का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) इशांक धाकड़ को लेकर बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि CMO चोर है, वह आज है कल नहीं, लेकिन मैं यहीं रहूंगी। उन्होंने लेखा अधिकारी को धमकी देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर वह CMO के आदेश मानेंगे तो नौकरी करना भुला देंगी।

फाइलों और कैशबुक ले गई अध्यक्ष

इस हंगामे के दौरान अध्यक्ष महोदया लेखा शाखा से ठेकेदारों के भुगतान की फाइलें और कैशबुक अपने साथ ले गईं। लेखा अधिकारी रविकांत झा ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष ने उनके साथ बदसलूकी की और बिना किसी पावती (Receipt) के जरूरी सरकारी दस्तावेज उठा ले गईं। अब उन्होंने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए ऊपर के अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है।

अध्यक्ष और CMO का अपना-अपना पक्ष

गायत्री शर्मा का कहना है कि नगर पालिका में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि CMO और लेखा अधिकारी अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। जो जरूरी काम हैं उनके पैसे नहीं दिए जा रहे और कैशबुक में काफी गड़बड़ी है।

दूसरी ओर, CMO इशांक धाकड़ ने कहा है कि उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी कलेक्टर और विभाग के बड़े अफसरों को दे दी है। सरकारी काम में इस तरह की बाधा डालना और फाइलों को ले जाना नियमों के खिलाफ है।

93e47eba-71e
93e47eba-71e


लेखा अधिकारी की शिकायत

लेखा अधिकारी रविकांत झा ने CMO इंशाक धाकड़ को शिकायत दी कि अध्यक्ष ने उन्हें धमकाया और बिना पावती के फाइलें और कैशबुक लेकर चली गईं। इस घटनाक्रम के बाद, उन्होंने सुरक्षा की मांग की। CMO ने इस मामले की पूरी जानकारी कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।

अध्यक्ष का बयान

गायत्री शर्मा का कहना है कि CMO और लेखाधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार हो रहा है और अधिकारी बिना कारण काम में रुकावट डाल रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से मामले की शिकायत भी की है।

CMO का बयान

सीएमओ इंशाक धाकड़ ने कहा कि उन्हें लेखाधिकारी ने जानकारी दी कि अध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और फाइलें बिना पावती के लेकर चली गईं। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की पूरी जानकारी दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

शिवपुरी से गिरफ्तार हुआ पंजाब का AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा, MP पुलिस को भनक तक नहीं लगी

शिवपुरी में भाजपा नेताओं पर हमला: कुर्सियां टूटीं, बोतलें चलीं, पर FIR गायब!

एमपी बाढ़ राहत घोटाला: किसानों का हक मारने वाले 18 पटवारियों पर होगा मुकदमा

नीलामी फेल: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें



Tags:
  • भ्रष्टाचार
  • धमकी
  • गायत्री शर्मा
  • CMO
  • शिवपुरी नगर पालिका परिषद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर