शिवराज मामा अब ससुर बने, दोनों बहुएं हैं हाईली एजुकेटेड
Ravi Singh | Oct 17, 2024, 19:02 IST
Amanat Bansal
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब ससुर भी बन गए हैं। उनके दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल की सगाई हो चुकी है। बंसल परिवार की बेटी अमानत बंसल उनकी बड़ी बहू हैं।
BHOPAL : देश भर में मामा के नाम से पहचान रखने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब ससुर भी बन गए हैं। उनके दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल की सगाई हो चुकी है। बंसल परिवार की बेटी अमानत बंसल उनकी बड़ी बहू हैं। अमानत की सगाई कार्तिकेय से हुई है। अमानत मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। वहीं छोटे बेटे कुणाल की मंगेतर रिद्धि जैन भोपाल की रहने वाली हैं।
दरअसल, Shivraj Singh Chauhan ने एक्स पर घोषणा की कि उनके बड़े बेटे Kartikeya Singh Chauhan की सगाई हो गई है। उनकी सगाई अमानत बंसल के साथ हुई है। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करते हुए साइकोलॉजी में एमएससी की है। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान ही अमानत और कार्तिकेय की मुलाकात हुई थी। यही मुलाकात प्यार में बदल गई। Amanat Bansal लिबर्टी शू के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी की डिग्री हासिल की है। उनके पिता अनुपम बंसल देश के लिबर्टी शूज के डायरेक्टर हैं, जो भारत में एक लोकप्रिय और विश्वसनीय और नामी जूता ब्रांड है।
![्]()
अप्रैल 2023 में शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई भोपाल में हुई थी। Kunal की सगाई भोपाल के डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुई है। Ridhi के पिता का नाम संदीप जैन है। रिद्धि और कुणाल की लव मैरिज है। हालांकि, यह सगाई गुपचुप तरीके से हुई थी। बाद में तस्वीरें वायरल हो गई। कुणाल और रिद्धि की लव स्टोरी करीब एक साल पहले शुरू हुई थी। शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले स्थित बी-8 जिसे 'मामा का घर' में शिफ्ट होने के बाद कपल की नजदीकियां और बढ़ गईं। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ही परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का परिवार चाहता था कि बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी पहले हो, लेकिन कार्तिकेय के दबाव डालने पर चौहान परिवार तैयार हुए।
कुणाल और रिद्धि की स्कूलिंग भोपाल के संस्कार वैली स्कूल से हुई है। दोनों साथ-साथ पढ़े। बचपन की दोस्ती थी। बताया जाता है कि एक साल पहले दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों की सगाई हो गई है। परिवार वालों के बीच एक सादे समारोह में रश्में पूरी की गईं। अब आने वाले दिनों में कुणाल और रिद्धि शादी के बंधन में बंधेंगे।
गौरतलब है कि रिद्धि जैन का परिवार भोपाल में निषाद कॉलोनी में रहता है। रिद्धि की एक और बहन का नाम सिद्धि है। उनके निषाद कॉलोनी स्थित घर के पीछे ही दो गली छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निवास है। यानी रिद्धि और कुणाल का मायका ससुराल भी आसपास ही है। सबसे पहले 'द सूत्र' ही पड़ताल करते हुए रिद्धि के घर पहुंचा था जहां पता चला कि दो दिन से परिवार वाले घर से बाहर हैं।
कौन हैं शिवराज की बड़ी बहू
्
छोटी बहू हैं रिद्धि जैन
संस्कार वैली स्कूल से हुई दोनों की शिक्षा
मायका और ससुराल भी पास-पास
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman