BJP सरकार ने ये वादा पूरा किया तो सुसनेर विधायक पहनेंगे जूतों की माला

CHAKRESH | Apr 02, 2024, 07:39 IST
Share
SUSNER MLA
SUSNER MLA

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार बापू ने एक अजीबोगरीब दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल में भारतीय जनता पार्टी कभी भी...

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत के साथ ही नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के एक विधायक बड़ा दावा करते हुए कह गए कि अपना वादा नहीं निभाऊं तो मुझे जूतों की माला पहना देना। मामला BJP सरकार की सबसे बड़ी लाड़ली बहना योजना से जुड़ा हुआ है।

तो चुनाव लड़ना छोड़ ही दूंगा

दरअसल, मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार बापू ( MLA Bhairo Singh Parihar Bapu ) ने यह अजीबोगरीब दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल में भारतीय जनता पार्टी कभी भी लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए नहीं देगी। प्रदेश सरकार इतनी राशि देगी तो मैं चुनाव लड़ना छोड़ दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अपना वादा नहीं निभाऊं तो मुझे जूतों की माला पहनाकर घुमा देना।

दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे

बताते दें कि सुसनेर विधायक भैरो सिंह परिहार बापू राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए जनता के बीच पहुंचे थे। ग्राम मोहना में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने यह दावा कर दिया। नुक्कड़ सभा में कांग्रेस विधायक ने कहा कि BJP ने चुनाव में लाड़ली बहनों के खाते में 3 हजार रुपए की राशि डालने का वादा किया था, लेकिन वह 1250 रुपए ही दे रही है।

लाड़ली बहना योजना क्या है?

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जो राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार और परिवार में मजबूत स्थिति बनाने में मदद करने के लिए हर महीने ₹1,250 प्रदान करती है। यह योजना मार्च 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई थी।

योजना के लिए पात्रता:

  • मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो
  • 18-60 वर्ष की आयु
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं हो
  • विवाहित महिलाओं के लिए, पति की आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं हो
  • महिला पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हो

आवेदन कैसे करें:

  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ है, इस पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
  • योजना का हेल्पलाइन नंबर: 181
Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • सुसनेर विधायक
  • कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार बापू
  • जूतों की माला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज