कोर्ट पार्किंग में सरकारी वकील ले रहे थे रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
Jitendra Shrivastava | Published:
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. सीधी में लोकायुक्त रीवा ने जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार रावत को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी 20 हजार रुपए मांग रहे थे। कोर्ट परिसर के सामने कार्रवाई हुई।
समझें क्या है पूरा मामला...
- सीधी में अभियोजन अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए।
- कोर्ट परिसर में लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला।
- 10 हजार की रिश्वत लेते अफसर गिरफ्तार, वीडियो में हुआ कैद।
- शिकायत के बाद बिछाया गया जाल, अफसर फंसा रिश्वत लेते।
- सीधी कोर्ट के बाहर पार्किंग में हुई अफसर की गिरफ्तारी।
जिला न्यायालय परिसर के सामने पार्किंग में ट्रैप लगाया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरी शिकायत
शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी अधिकारी ने पहले ही 8 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद 10 हजार रुपए और मांगे गए। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की पूरी योजना बनाई।
कैसे हुई गिरफ्तारी
टीम ने जिला न्यायालय परिसर सीधी के सामने पार्किंग क्षेत्र में कार्रवाई की। आरोपी अधिकारी राजकुमार रावत को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तारकर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है। यह धारा वर्ष 2018 में संशोधित की गई थी। लोकायुक्त टीम अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई
30 अगस्त 2025 को लोकायुक्त की कार्रवाई में कमलेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया था। उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। यह जांच अभी भी जारी बताई जा रही है। दो साल के भीतर एक ही शिकायतकर्ता की वजह से दो अलग अफसर रिश्वत लेते पकड़े गए हैं।
लोकायुक्त ने की अपील
ये खबरें भी पढ़ें...
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को मिला सपा का साथ, घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन
MP प्रमोशन में आरक्षण मामला: जस्टिस विवेक रूसिया अलग, बनेगी नई स्पेशल बेंच
इंदौर की DAVV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 65 साल उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में लापरवाही, 5 दिन तक डिब्बे में बंद पड़ा रहा नवजात का शव
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj