मौन व्रत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश में सिर्फ दो जाति हो

Sandeep Kumar | Oct 14, 2024, 16:33 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-14T162442.282
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-14T162442.282

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नौ दिन का मौन व्रत रखने के बाद देश जातियों को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि अगर सरकारों को ज्यादा जाति बनाने का शौक है तो गरीब और अमीर सिर्फ दो ही जाति बनाएं...

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri ) का बड़ा बयान सामने आया है। नौ दिन का मौन व्रत रखने के बाद बागेश्वर बाबा ने जातियों को लेकर सीधा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकारों को ज्यादा जाति बनाने का शौक है तो गरीब और अमीर सिर्फ दो ही जाति बनाएं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा सरनेम तो सबके रहेंगे, लेकिन अब सरकार को दो ही जातियां बनानी चाहिए। ताकि भारत का विकास हो भारत समृद्ध हो, ताकि गरीबों के साथ अन्यान और अत्याचार न हो। भारत में वर्तमान में हो रहे अंधविश्वास को इसी बल पर रोका जा सकता है।

सबको बनना पड़ेगा बाबा बागेश्वर

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर ने लोगों से कहा है कि अब तुम्हें खुद सरकार बनना पड़ेगा। केवल बागेश्वर बाबा हिंदू राष्ट्र नहीं बना पाएंगे। अब भारत के प्रत्येक युवा भाई-बहन को बागेश्वर बाबा बनना पड़ेगा तभी देश हिंदू राष्ट्र ( country hindu nation ) बनेगा।

ये खबर भी पढ़िए...नवरात्रि पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिलाया संकल्प, 'अगर बेटियों की तरफ उंगली उठी तो तोड़ देंगे'

जात-पात का भेद-भाव मिटाकर रहेंगे : धीरेंद्र

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि अब भारत की गली-गली में केवल बजरंग बली की चलेगी। अगर तुम राम के नहीं तो किसी काम के नहीं। उन्होंने कहा कि हमने नौ दिनों में तैयारी कर ली है कि अब भारत में जात-पात, भेद-भाव, ऊंच-नीच, छुआछूत को हम मिटाकर रहेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...हवस के पुजारी शब्द से भड़के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, पूछे तीखे सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

पहले भी बाबा बागेश्नर बाबा दे चुके हैं बयान

ऐसा नहीं कि बाबा बागेश्वर ने पहली बार ऐसा कोई बयान दिया हो। सुर्खियों में बने रहने के लिए वह अपनी झोली से नए-नए बयान निकालते और जारी करते रहते हैं और उन बयानों का देश-दुनिया (country-world ) में काफी असर होता है।

FAQ

  1. बाबा ने सरकार को क्या सलाह दी है ?
    पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि सरकार को जाति-व्यवस्था को सरल बनाना चाहिए ताकि सामाजिक भेदभाव कम हो सके और भारत का विकास हो।
  2. 'हिंदू राष्ट्र' के बारे में बाबा बागेश्वर क्या बोले ?
    पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि केवल वे ही हिंदू राष्ट्र नहीं बना सकते, बल्कि हर युवा को 'बागेश्वर बाबा' बनना पड़ेगा ताकि यह सपना साकार हो सके।
  3. जात-पात के भेदभाव को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री ?
    धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत में जात-पात, भेदभाव और छुआछूत को मिटाना आवश्यक है, और इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Pandit Dhirendra Shastri
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • हिंदू राष्ट्र की मांग
  • बाबा बागेश्वर धाम
  • बागेश्वर धाम हिंदू राष्ट्र
  • भारत हिंदू राष्ट्र हो
  • मध्यप्रदेश में जातिवाद
  • बाबा बागेश्वर
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले

By Ashish Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश

By VINAY VERMA

कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश
रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में

By Umeshwari Baghel

रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में
MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश

By Arohi Raj

MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश