देश के 1 लाख स्कूलों में सिर्फ 1 शिक्षक, एमपी में 7 हजार से अधिक ऐसे स्कूल

Amresh Kushwaha | Oct 13, 2025, 12:56 IST
Share
single-teacher-schools-india-madhya-pradesh
single-teacher-schools-india-madhya-pradesh

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में देशभर की शिक्षा व्यवस्था पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में मध्यप्रदेश की शिक्षा के बारे में कई बड़े खुलासे किए गए हैं। तो आइए जानते हैं, इस रिपोर्ट में क्या है...

भारत में शिक्षा की स्थिति को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में 1 लाख 4 हजार 125 स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक है। इन स्कूलों में 33 लाख 76 हजार 769 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

ऐसे में हर स्कूल में लगभग 34 छात्र होते हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में 7 हजार 217 ऐसे स्कूल हैं, जिनमें 2 लाख 29 हजार 95 छात्र पढ़ते हैं। यहां हर स्कूल में औसतन 32 छात्र हैं।

इस आंकड़े के साथ, मध्यप्रदेश पूरे देश में एक शिक्षक वाले स्कूल में पांचवे स्थान पर है।

अन्य राज्यों की तुलना में एमपी की स्थिति

देश के बाकी राज्यों से तुलना करें तो आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सिंगल टीचर स्कूल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 12 हजार 912 स्कूल हैं और उत्तर प्रदेश में 9 हजार 508 स्कूल हैं। वहीं, मध्यप्रदेश 7 हजार 217 स्कूलों के साथ पूरे देश में पांचवे नंबर पर है।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम राइज स्कूल में विलय होंगे छोटे सरकारी स्कूल, शिक्षकों के फ्यूचर पर संकट

स्कूलों में एक शिक्षक वाले राज्यों की सूची

राज्यस्कूल
आंध्र प्रदेश12912
उत्तर प्रदेश9508
झारखंड9172
महाराष्ट्र8152
मध्य प्रदेश7217
पश्चिम बंगाल6482
राजस्थान6117
छत्तीसगढ़5973
हिमाचल2964
गुजरात2936
पंजाब2431
बिहार1865
हरियाणा1066
ये खबर भी पढ़िए...काजू घोटाले के बाद बिरयानी-रसगुल्ले का शॉकिंग घोटाला, सीएम राइज स्कूल में ऐसे हुआ पूरा खेल

पहले के मुकाबले शिक्षकों की संख्या बढ़ी

इस रिपोर्ट में एक अच्छी बात यह है कि शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2024-25 के शैक्षणिक सत्र (Academic year 2024-25) में शिक्षकों की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 22 हजार 420 तक पहुंच गई है। इनमें से 51 प्रतिशत शिक्षक सरकारी स्कूलों में काम कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल को छात्रों ने लोहे की रॉड से पीटा, खून से लथपथ हुए प्रिंसिपल

महिला शिक्षकों की संख्या में तेजी से बढ़ी

इसके अलावा, महिला शिक्षकों की संख्या भी काफी बढ़ी है। 2014-15 में जहां पुरुष शिक्षकों की संख्या 45 लाख 46 हजार थी और महिला शिक्षकों की संख्या 40 लाख 16 हजार थी। अब 2024-25 में यह संख्या बढ़ गई है। पुरुष शिक्षक 46 लाख 41 हजार और महिला शिक्षक के 54 लाख 81 हजार है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बदला सीएम राइज स्कूल का नाम, अब सांदीपनि के नाम से जाने जाएंगे

छात्रों के लिए बेहतर वातावरण

शिक्षकों की संख्या बढ़ने के साथ अब छात्रों के लिए भी बेहतर माहौल बन रहा है। दस साल पहले मिडिल स्कूल में एक शिक्षक को 26 छात्रों की जिम्मेदारी थी, अब ये घटकर 17 छात्र रह गई है। इसी तरह, सेकेंडरी स्कूल में अब एक शिक्षक के लिए छात्रों की संख्या 31 से घटकर 21 हो गई है। इससे छात्रों और शिक्षकों के बीच बातचीत भी बेहतर हो गई है।

छात्रों के ड्रॉपआउट रेट में गिरावट

साथ ही, ड्रॉपआउट रेट में भी कमी आई है। 2023-24 में सेकेंडरी स्कूल में ये रेट 10.9% था, जो 2024-25 में घटकर 8.2% हो गया है। मिडिल और प्राथमिक स्कूलों में भी ये रेट कम होकर 3.5% और 2.3% रह गया है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय
  • एक शिक्षक वाले स्कूल
  • सिंगल टीचर स्कूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच