इंदौर के सियागंज में जिस दलाल के पोस्टर लगे उसने माना 40 लाख देना है, मानहानि का नोटिस देंगे

Vishwanath Singh | May 30, 2025, 16:07 IST
Share
The Sootr
The Sootr

दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने दलाल सुरेश गर्ग को डिफॉल्टर घोषित किया है। इसके बाद उसके पोस्टर पूरे बाजार में टांग दिए गए हैं।

इंदौर के सियागंज में दलाल और एसोसिएशन के बीच अब पोस्टर और नोटिस वॉर शुरू हो गया है। यहां के एक दलाल सुरेश गर्ग को एसोसिएशन ने डिफॉल्टर घोषित करके पूरे बाजार में पोस्ट लगा दिए गए। उसके बाद अब सुरेश गर्ग ने अखबारों में जाहिर सूचना देकर अपना पक्ष रखा है।

एसोसिएशन की कार्रवाई को एकपक्षीय बताते हुए कहा कि सवा करोड़ रुपए नहीं डिफरेंस के लगभग 40 लाख रुपए देना हैं। वह भी मैं नहीं कंपनी ही देगी। मैं 1 करोड़ रुपए मानहानि का नोटिस एसोसिएशन को दूंगा। इधर, एसोसिएशन ने भी कहा है कि वह नोटिस का जवाब देगी।

यह लिखा है पोस्टर में

दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने दलाल सुरेश गर्ग को डिफॉल्टर घोषित किया है। इसके बाद उसके पोस्टर पूरे बाजार में टांग दिए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि सभी एसोसिएशन के सदस्य व व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि दलाल सुरेश गर्ग ने बाजार की तेजी में व्यापारियों से सौदे किए और माल की डिलेवरी नहीं करवाई। इसके कारण व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। उसने एसोसिएशन के समक्ष भी असभ्य व्यवहार किया। इसके साथ किसी भी प्रकार के व्यापार करने का बहिष्कार किया गया है।

The Sootr
The Sootr

यह लिखा है जाहिर सूचना में

हमारे पक्षकार सुरेश कुमार पिता स्व. रामेश्वर गर्ग, 84, जानकी नगर मेन, इंदौर (म.प्र.) 42 वर्षों से सियागंज, इंदौर में सेवारत किराना ब्रोकर हैं। उनकी छवि समाज, समुदाय, व्यवसायिक क्षेत्रों में उज्जवल व बेदाग है। नकली ग्लोब (खोपरा बुरा) उत्पादन पर इंदौर पुलिस द्वारा छापामारी के बाद धीरज खण्डेलवाल जो स्वयं को मर्चेन्ट एसोसिएशन का कार्यकारी अध्यक्ष बताता है वह आरोपी नवीन खण्डेलवाल के संस्थान पर छापे से हमारे पक्षकार से रंजिश रखता है। इसी दुर्भावना से कर्नाटक की आशा कोकोनट इंडस्ट्रीज टिपटूर के ग्लोब ब्राण्ड (खोपरा बुरा) की प्रतिष्ठित संस्थान से क्रय व्यवहारगत कतिपय दो व्यापारियों के व्यवहार की असत्य शिकायत के आधार पर मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय से हमारे पक्षकार को फोन लगाकर धीरज खण्डेलवाल ने वाद-विवाद किया और मनमाने रूप से रविवार दिनांक 25.05.2025 को व्यापारिक क्षेत्रों में हमारे पक्षकार की छवि धूमिल करने के लिए अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर उनका फोटो लगाकर, उनकी छवि गिराने की नियत से लगाये। जिस बाबद हमारे पक्षकार की मानहानि की कानूनी कार्यवाही विचाराधीन है तथा पुलिस प्रशासन को भी रिपोर्ट की गई है। सर्वसाधारण व्यापारी बंधु एवं ब्रोकर्स व मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के सदस्य हमारे पक्षकार के साथ हैं। हमारे पक्षकार इसका पुरजोर मुकाबला करने को कटिबद्ध हैं और 1,00,00,000/- (एक करोड़ रूपये) की मानहानि का दावा एवं क्रीमिनल एक्शन विचाराधीन है।

The Sootr
The Sootr

यह कहना है दोनों पक्षों का

गर्ग को कई बार फोन किया, पर वह नहीं आया

दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल का कहना है कि हमें अभी केवल नोटिस को लेकर विज्ञापन के जरिए सूचना मिली है। हमें नोटिस दिया नहीं है। जब नोटिस आएगा तो विधिवत उसका भी जवाब देंगे। एसोसिएशन की तरफ से सभी पक्षों को सुनने के बाद ही फैसला दिया गया। एकपक्षीय कार्यवाही नहीं की गई है। सुरेश गर्ग को कई बार बुलाया, लेकिन वे ना तो बैठक में आए और ना ही पैसे व माल लौटाया। सबके सामने उसे कई बार फोन भी किया, लेकिन उसने हर बार आने से इनकार कर दिया और फोन पर असभ्य भाषा में जवाब दिया।

यह खबर भी पढ़ें...One Nation One Registration: अब जमीन का भी होगा आधार नंबर-विस्तार से समझिए कैसे

मैं एसोसिएशन से जुड़ा हूं, इसलिए मेरा नाम घसीट रहा सुरेश

दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल का कहना है कि सुरेश गर्ग के खिलाफ जो भी कार्रवाई की गई वह एसोसिएशन के द्वारा की गई और सबके सामने की गई। मैं चूंकि एसोसिएशन का पदाधिकारी हूं इसके कारण पुराने किसी मामले में मुझसे द्वेष रखकर मेरा नाम लिया जा रहा है। जबकि पूरा बाजार जानता है कि ना तो इस मामल में और ना ही पुराने मामले में मेरा कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं था। फिर भी मेरा नाम लिया है तो मैं उसका जवाब दूंगा।

यह खबर भी पढ़ें...साधना ब्रॉडकास्ट मामला : SEBI ने अरशद वारसी को शेयर बाजार से किया बैन

मेरे खिलाफ हुई बदले की कार्रवाई

यह खबर भी पढ़ें...पदोन्नति के नए नियम लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव लेंगे कर्मचारियों की सहमति

हमने कंपनी से पूछा तो पता चला कि माल तो डिलेवर हो गया

ललित ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर ललित वर्मा और महावीर ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर विनय तांतेड़ का कहना है कि सुरेश गर्ग सरासर झूठ बोल रहा है। हमारा कोई समझौता नहीं हुआ है। जो सौदा हुआ उसके संबंध में हमारे पास सुरेश की रिकॉर्डिंग और चैटिंग दोनों मौजूद हैं। हमने कंपनी में भी जाकर पूछताछ की थी तो पता चला कि सुरेश ने जो माल की बुकिंग कराई थी। उस पूरे माल की डिलेवरी की जा चुकी है। सुरेश ने एसोसिएशन में झूठ बोला कि उसे माल नहीं मिला, जबकि उसने हमारा बुकिंग का माल ऊंचे दाम पर खुद बेच दिया और मोटा मुनाफ कमा लिया। जब पहली बार सुरेश को मीटिंग के लिए बुलाया गया था। तब उसने 5 पंचों के सामने कबूल किया था कि हां मैंने इनसे सौदा किया और माल नहीं दे पाया। उस समय संस्था के मनीष बिसानी भी मौजूद थे। वे भी इस बात के गवाह हैं। अब मना कर रहा है कि मेरा कोई सौदा बाकी नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में अधूरी परियोजनाओं पर भ्रष्टाचार का साया

Tags:
  • इंदौर
  • अध्यक्ष
  • सियागंज
  • सौदा
  • दलाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती