स्मार्ट सिटी के एसई प्रदीप जैन की बढ़ेंगी मुश्किलें, पैन कार्ड से निकालेंगे बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स

Deeksha Nandini Mehra | Aug 11, 2024, 11:11 IST
Share
BHOPAL LOKAYUKTA
BHOPAL LOKAYUKTA

भोपाल लोकायुक्त पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रदीप जैन की सात करोड़ रुपए की संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। अब पुलिस उनके पैन कार्ड की जांच करेगी और बैंक अकाउंट और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स निकालेगी।

Investigation of Raid at Pradeep Jain's House : स्मार्ट सिटी ( Smart City ) के संविदा सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर (SE) प्रदीप कुमार जैन (Pradeep Kumar Jain) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, प्रदीप के घर में भोपाल लोकायुक्त ( Bhopal Lokayukta ) की छापेमारी के दौरान जो दस्तावेज मिले थे, उनकी जांच शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त पुलिस उनके पैन कार्ड (PAN Card ) की सहायता से उनके और बैंक अकाउंट्स और उनके द्वारा किए गए बड़े ट्रांजेक्शन की डिटेल्स निकालेगी। प्रारंभिक जांच में प्रदीप जैन की सात करोड़ रुपए की संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं।

ये खबर पढ़िए .. हिंडनबर्ग रिपोर्ट : SEBI चेयरमैन पर अडानी घोटाले में संलिप्तता का आरोप, बुच ने बताया निराधार

प्रदीप जैन के विदेश में निवेश की आशंका

लोकायुक्त एसपी भोपाल मनु व्यास (Bhopal Lokayukta SP Manu Vyas) ने बताया कि प्रदीप जैन के विदेश में निवेश की भी संभावनाएं सामने आ रही हैं, क्योंकि उनका बेटा अमेरिका और बेटी कनाडा में नौकरी करते हैं। हालांकि इससे जुड़ा कोई सुबूत सामने नहीं आया है। सोमवार को रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी रजिस्ट्री की सर्टिफाइड कॉपी और बैंकों से ट्रांजेक्शन हिस्ट्री निकाली जाएगी।

ये खबर पढ़िए .. लाड़ली बहना योजना के बाद अब शुरू होगी लाड़ला भाई योजना, हर महीने मिलेंगे इतने पैसे!

बता दें कि शुक्रवार को लोकायुक्त टीम (Lokayukta Team) ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में प्रदीप जैन के लालघाटी स्थित बंगले पर छापा मारा था।

ये खबर पढ़िए ..भोपाल में नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा, लाखों का माल बरामद

बंगले का मूल्यांकन होगा

छापे के दौरान मिसरोद रोड स्थित अंरिकल कॉलोनी में प्रदीप की एक और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं, जिसकी रजिस्ट्री में सिंगल स्टोरी मकान लिखा है, लेकिन मौके पर डुप्लेक्स बना हुआ है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह (DSP Virendra Singh) ने बताया कि इस प्रॉपर्टी को भी जांच में शामिल कर लिया है। इसके अलावा उनके शेयर और बीमा पॉलिसी में निवेश की भी जांच की जाएगी। उनके बेटे के नाम पर तीन मंजिला बंगला है, जिसका मूल्यांकन करवाया जा रहा है।

ये खबर पढ़िए .. IAS Transfers : विजय मंदिर विवाद में नप गए विदिशा कलेक्टर, शहडोल से आ रही थीं सांठ-गांठ की शिकायतें

सर्चिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग बनेगी एविडेंस

छापेमारी के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। टीम ने शनिवार को इसकी हैश वैल्यू निकालकर पूरा डाटा एविडेंस के रूप में स्टोर किया। अदालत में साक्ष्य पेश करते समय यह हैश वैल्यू टीम की मदद करेगी, क्योंकि ट्रायल के दौरान अगर मौजूदा हैश वैल्यू में कोई बदलाव हुआ तो आरोपी को फायदा मिल सकता है।

ये खबर पढ़िए ..लोकायुक्त छापा : रिटायर्ड इंजीनियर के घर से करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, कमाई से 300 गुना अधिक संपत्ति मिली

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Lokayukta raid
  • स्मार्ट सिटी
  • Bhopal Lokayukta
  • Bhopal Lokayukta SP Manu Vyas
  • pradeep kumar jain
  • एसई प्रदीप जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती