सोम डिस्टलरीज सील, लाइसेंस निलंबित, फिर भी आबकारी विभाग ने दिया टेंडर ऑफर
Pawan Modiya | Published:
सोम डिस्टलरी को टेंडर ऑफर
मध्यप्रदेश में सोम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के सभी लाइसेंस निलंबित हैं और डिस्टलरी सील है। इसके बावजूद आबकारी आयुक्त की ओर से उसे देशी मदिरा के लिमिटेड टेंडर में शामिल होने का ऑफर दिया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- सोम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के सभी लाइसेंस आबकारी विभाग ने निलंबित किए हैं
- कंपनी की डिस्टलरी यूनिट को पहले ही सील किया जा चुका है
- हाईकोर्ट (High Court) ने भी कंपनी की राहत याचिका खारिज कर दी थी
- बावजूद इसके आबकारी आयुक्त कार्यालय ने टेंडर का न्योता भेजा
- यह न्योता 55 जिलों में देशी मदिरा सप्लाई के लिमिटेड टेंडर के लिए है
सील डिस्टलबरी को टेंडर ऑफर
आबकारी आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर की ओर से 12 जून 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया। इसमें सोम डिस्टलरीज को वर्ष 2026-27 की देशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था के लिए ई-टेंडर (E-Tender) प्रक्रिया में पंजीयन कराने को कहा गया। पत्र में लिखा है कि कंपनी को mptenders.gov.in पर पंजीयन कर अपनी यूजर आईडी (User ID) कार्यालय को भेजनी है ताकि उसे लिमिटेड टेंडर में पात्र किया जा सके।
आबकारी विभाग ने अब तक इस विषय पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी है। यह जरूरी है कि विभाग स्पष्ट करे कि जब लाइसेंस निलंबित हैं और डिस्टलरी सील है तो टेंडर ऑफर किस आधार पर भेजा गया।
55 जिलों में सप्लाई का टेंडर
हाईकोर्ट भी नहीं दे सका राहत
आबकारी विभाग के जानकारों का कहना है कि लाइसेंस निलंबित कंपनी को टेंडर में शामिल करना नियमों के खिलाफ है। जब उत्पादन की अनुमति नहीं है, तो सप्लाई का टेंडर लेने का क्या मतलब?
स्टॉक और नकली परमिट का संदेह
अब जब फैक्ट्री सील है और उत्पादन बंद है, तो यह स्टॉक आया कहां से? क्या सील के बाद भी चोरी-छिपे उत्पादन हो रहा है? क्या नकली परमिट से माल बाहर जा रहा है? यही सवाल इस पूरे मामले को और संदिग्ध बनाते हैं।
पुराने आयुक्त पर भी लटकी तलवार
आबकारी विभाग में ऊपर से नीचे तक इस कंपनी को संरक्षण मिलता रहा है, ऐसा सूत्रों का कहना है। जब एक अधिकारी हटता है तो दूसरा वही काम करता है।
क्या होगा आगे?
अगर यह टेंडर ऑफर बरकरार रहा, तो यह साफ संदेश होगा कि नियम तोड़ने पर भी सरकारी फायदे मिल सकते हैं। और यह संदेश पूरी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।
ये खबरें भी पढ़ें...
नकली परमिट कांड में आबकारी विभाग का एक्शन, सोम डिस्टलरीज ग्रुप रायसेन का लाइसेंस सस्पेंड
सोम डिस्टलरीज: अवैध शराब पकड़ाई, लाइसेंस अब तक क्यों नहीं रद्द हुआ? एक साल से अटका मामला
सोम डिस्टलरीज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, करोड़ों के रिफंड पर ब्रेक, एमपी सरकार को मिली राहत
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav