सोम डिस्टिलरीज पर तेलंगाना में गरमाई सियासत, BRS ने सरकार को घेरा, मंत्री के निष्कासन की मांग

Marut raj | Published:
Share
Som Distilleries Telangana Government hyderabad Jagdish Arora Ajay Arora MP news The Sootr
Som Distilleries Telangana Government hyderabad Jagdish Arora Ajay Arora MP news The Sootr

बीआरएस नेता कृष्णक ने कहा कि तेलंगाना सरकार सोम डिस्टिलरीज को शराब बेचने की अनुमति देकर राज्य के लोगों के जीवन को खतरे में डाल रही है। उन्होंने राज्य सरकार से सोम डिस्टिलरीज की मंजूरी तत्काल रद्द करने की मांग की है।

हैदराबाद : शराब कारोबारी जगदीश अरोरा ( Jagdish Arora ) की सोम डिस्टलरी फिर चर्चाओं में है। अब सोम डिस्टलरी ( Som Distilleries ) को लेकर तेलंगाना में सियासत गरमा गई है। तेलंगाना ( Telangana ) में सोम को शराब बेचने की अनुमति मिलने पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने सरकार को घेरा है। बीआरएस नेता कृष्णक मन्ने ने उत्पाद शुल्क मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव को आड़े हाथों लिया है। दरअसल, मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा है कि तेलंगाना में सोम डिस्टिलरीज को मंजूरी तेलंगाना राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड यानी टीजीएसबीसीएल ने दी है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। अब बीआरएस ( BRS ) ने उनके बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया है। बीआरएस नेता कृष्णक मन्ने ( krishank manne ) ने कहा कि मंत्री उस शराब कंपनी का समर्थन कर रहे हैं, जो मध्यप्रदेश में मिलावटी शराब की आपूर्ति करने के गंभीर आरोपों का सामना कर रही है। इस मामले में एमपी में 24 लोगों की मौत हुई है। कृष्णक ने सवाल किया कि तेलंगाना सरकार ने कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड जांचे बिना अनुमति कैसे दे दी।

मीडिया हाउस पर केस की चेतावनी दी


दरअसल, मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शुरुआत में सोम डिस्टिलरीज को गैरकानूनी मंजूरी को उजागर करने के लिए एक मीडिया हाउस के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी थी। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें पहले इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी।

लोगों के जीवन को खतरे में डाला


अब बीआरएस नेता कृष्णक ने कहा कि तेलंगाना सरकार सोम डिस्टिलरीज को शराब बेचने की अनुमति देकर राज्य के लोगों के जीवन को खतरे में डाल रही है। उन्होंने राज्य सरकार से सोम डिस्टिलरीज की मंजूरी तत्काल रद्द करने और पूरे मामले में एक न्यायिक आयोग नियुक्त करने की मांग की है।

मंत्री को बर्खास्त करने की मांग


कृष्णक ने यह भी कहा कि मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव को मंत्रिमंडल से निष्कासित किया जाना चाहिए, क्योंकि हमें संदेह है कि वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। कृष्णक ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार यदि ऐसा नहीं करती है तो माना जाएगा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शराब घोटाले में शामिल हैं।

बीयर ब्रांड बेचने की अनुमति की दी थी जानकारी


गौरतलब है कि सोम को तेलंगाना में शराब बेचने की अनुमति मिली है। उसने मई में बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज लिमिटेड ने 27 मई को कहा था कि उसे अपने बीयर ब्रांड बेचने के लिए तेलंगाना सरकार से मंजूरी मिल गई है।

Ajay Arora | Telangana Government | Som Distilleries news
Tags:
  • TELANGANA
  • Som Distilleries
  • Jagdish Arora
  • जगदीश अरोरा
  • Ajay Arora
  • Telangana Government
  • Som Distilleries news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर