राजा रघुवंशी की हत्या के बाद जब सोनम गाजीपुर में मिली तो सुहाग की कोई निशानी नहीं पहनी

Sanjay Gupta | Jun 10, 2025, 21:58 IST
Share
Sonam Ghazipur Raja murder
Sonam Ghazipur Raja murder

गाजीपुर वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों के मुताबिक, सोनम दुखी नहीं दिखी। उसकी शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था। सोनम के माथे में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र अन्य कोई भी सुहाग की निशानी नहीं थी।

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पत्नी सोनम रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 9 जून को गाजीपुर यूपी के काशी ढाबे पर मिली। इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया। यहां वह रात आठ बजे तक रही। इस दौरान करीब 15 घंटे में वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों को कहीं से भी नहीं लगा कि वह नवविवाहिता है।

वह मंगलवार 10 जून की देर रात तक शिलांग पहुंच जाएगी। उधर चारों आरोपी राज कुशवाह, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी, विशाल चौहान को भी शिलांग पुलिस एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हो गई। वहां से शिलांग ले जाया जाएगा।

52c53b82-ef8
52c53b82-ef8


ये खबर भी पढ़ें...बेवफा सोनम रघुवंशी को राजा की सुहागन रहने की जगह विधवा बन राज से करना थी शादी, ये है साजिश की पूरी कहानी

थकी हुई थी सोनम, लेकिन दुखी नहीं मिली

गाजीपुर वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों के मुताबिक, सोनम दुखी नहीं दिखी। उसकी शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था। राजा की मौत को 15 दिन ही हुए थे। सोनम के माथे में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र अन्य कोई भी सुहाग की निशानी नहीं थी। वह बस थकी हुई थी, लेकिन उसकी आंखों से कोई आंसू नहीं निकला। वह दुखी या पश्चाताप में नहीं दिखी।

ये खबर भी पढ़ें...राजा रघुवंशी के परिवार ने कराई पूजा, पंडित से पूछा किसने मारा, जवाब मिला-2 महिलाएं और 15 लोग

इस तरह 15 घंटे बिताए गाजीपुर के सेंटर में

पुलिस ने रात को उसके वीडियो कॉल पर इंदौर की पुलिस से बात कराई। इसके बाद उसे सोने दिया गया। सुबह सात बजे तक वह गहरी नींद में रही। पुलिस ने जाकर देखा लेकिन वह सोई थी, फिर उसे सुबह नौ बजे उठाया गया और चाय दी। फिर 11 बजे संचालिका ने बात करने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं बोली। दोपहर एक बजे उसने किसी से बात नहीं की, फिर दोपहर दो बजे दाल-रोटी खाई। उसकी आंखों में लगातार नींद भरी हुई थी। खाना खाकर फिर वह सो गई। इसी दौरान परिजन मिलने पहुंचे लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़ें...ऑपरेशन हनीमून से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, हत्या के बाद गुपचुप प्रेमी राज से मिलने इंदौर भी आई

ये खबर भी पढ़ें...राजा मर्डर केस का ढाबा लिंक, सोनम रघुवंशी ने जहां से फोन किया वहां एक दिन पहले गए थे आरोपी

रात को मेडिकल कराया और फिर ट्रांजिट रिमांड ली

इसके बाद रात आठ बजे उसका मेडिकल कराया गया और मेघालय पुलिस ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड ली। इसके बाद उसे पटना ले जाया गया और फिर वहां से कोलाकाता होते हुए गुवाहटी ले जाते हुए शिलांग ले जाया जा रहा है। मंगलवार 10 जून की देर रात तक वह शिलांग पहुंच जाएगी।

आरोपी को इंदौर एयरपोर्ट पर जड़ा थप्पड़...

6969482f-bed
6969482f-bed


शिलांग पुलिस ने मंगलवार देर शाम इंदौर एयरपोर्ट से चार आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर लिया। उन्हें कोलकाता की फ्लाइट से शिलांग ले जाया जा रहा था। इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर सुशील लखवानी ने एक आरोपी को थप्पड़ मारा। सुशील ने कहा, "मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। इन लोगों ने इंदौर के एक लड़के की हत्या की है, इन्हें फांसी होनी चाहिए।"

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News | मध्य प्रदेश

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा