सोनम ने दिया राजा को मारने का सिग्नल, पहले वार के समय सोनम सामने थी, खून उड़ा तो दूर हटी

Sanjay Gupta | Jun 17, 2025, 16:16 IST
Share
sonam-gave-signal-to-kill-raja
घटनास्थल जहां राजा की हत्या हुई और यहां घटना का रिक्रिएशन किया गया Photograph: (the sootr)

मेघालय शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर रिक्रिएशन किया। पुलिस ने इसे सफल बताया और घटना से जुड़े लिंक जुड़ रहे हैं। आरोपियों को मौके पर लेकर रिक्रिएशन किया गया।

INDORE. मेघालय शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने मंगलवार दोपहर में घटनास्थल पर जाकर पूरी वारदात का रिक्रिएशन किया। पुलिस ने इसे सफल बताया और कहा कि इससे पूरी घटना की लिंक जुड़ रही है। शिलांग पुलिस मौके पर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी और सभी आरोपियों राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी इन सभी को लेकर गई थी।

हत्या के लिए सोनम ने दिया सिग्नल

fcffadd2-315
fcffadd2-315


एसपी विवेक सेयम ने बताया कि इस टूरिस्ट प्लेस को बाय चांस ही हत्यारों ने चुना था वह पहले यहां पर नहीं आए। वह राजा को मारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। जब यहां पर राजा और सोनम थे, तब हत्यारे भी मौजूद थे। हत्यारों को सोनम ने सिग्नल दिया कि आओ और अपना काम (हत्या) पूरा करो। एसपी ने जोर देकर कहा कि इस पूरे हत्याकांड में सोनम शामिल है और उसने पुलिस के सामने इसे कबूल कर लिया है। अब इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है।

विशाल ने पहला वार किया, सोनम पर उड़ा खून

एसपी ने बताया कि हत्या के लिए दो हथियार डावो खरीदे गए थे, एक हमे मिल गया है, एक की तलाश जारी है। जब हत्या हुई तब राजा के सामने सोनम खड़ी थी, पीछे की ओर राइट में विशाल चौहान था और पीछे की ओर लेफ्ट में आकाश और उसके पास ही आनंद था। मौका देखते ही विशाल ने राजा के पीछे सिर पर वार किया, यह वार काफी तेज था, इससे राजा का खून उड़ा जो सोनम की तरफ उछला, इस पर सोनम तेजी से पीछे हटी।



फिर दूसरे डाओ से आकाश ने वार किया। यह दोनों ही वार काफी तेज थे। आकाश ने फिर तीसरे वार के लिए आनंद को दावो दिया लेकिन आनंद थोड़ा नवर्स था, उसका वार धीमे लगा। लेकिन पहले के दो वार ही काफी तेज थे इसी से राजा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर घाव से ही मौत होना साबित हुआ।

सोनम रघुवंशी से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें...

सोनम रघुवंशी ने पति राजा की हत्या जिस हथियार से कराई, देखिए उसकी फोटो, DGP को ये शक भी

सोनम रघुवंशी की दिमागी हालत हुई गड़बड़, पुलिस मेघालय मेंटल हेल्थ न्यूरोसाइंस लेकर गई

सोनम रघुवंशी और राज ने इंटरनेट पर ढूंढा था नेपाल भागने का रूट, 15.53 लाख रुपए भी किए थे जमा

राजा रघुवंशी की हत्या थी कोल्ड ब्लडेड मर्डर, सोनम रघुवंशी ने की थी सटीक प्लानिंग

इन्होंने पकड़े बॉडी के सिर और पैर, खाई में फेंका

एसपी ने बताया कि इसके बाद सेल्फी पाइंट के पास एक चबूतरा है, वहां पर यह गए, जिससे रेलिंग के ऊपर से राजा की बॉडी फेंकना आसान होता। दो आरोपियों ने हाथ से और एक ने पैर से उठाया। फिर खाई में राजा की बॉडी फेंक दी।

सोनम ने तोड़ा राजा का मोबाइल

एसपी ने यह भी कहा कि राजा का मोबाइल सोनम ने तोड़ा दिया था, ताकि कोई सबूत नहीं रहे। बाकी मोबाइल भी सोनम ने ही डिस्ट्राय किए। अभी हम दूसरे हथियार को खोज रहे हैं और अन्य बारीक सबूतों की भी जांच और तलाश जारी है।

f8f5009d-fad
f8f5009d-fad


लव ट्रांयगल से ही हुई हत्या

एसपी विवेक ने फिर दोहराया कि हत्या का मोटिव लव ट्रायंगल है। यदि अन्य कोई भी कारण दिखता है तो हम सभी पहलूओं की जांच कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इसमें लव ट्रांयगल वाला ही एंगल है। पैसों का कोई मामला होगा तो हम उसकी भी जांच करेंगे।

सोनम वापस इंदौर क्यों लौटी, यह सवाल खड़े कर रहा

मेघालय पुलिस ने यह भी कहा कि सोनम का वापस इंदौर में जाकर छिपकर रहना भी सवालों के घेरे में हैं और इसकी जांच हो रही है। टीम ने जहां वह रूकी थी वहां जाकर देखा है लेकिन वह खाली मिला है। सोनम के घर वालों से भी पूछताछ की जाएगी जिससे अन्य बिंदुओं को जानने में मदद मिलेगी।

इसलिए राज शिलांग नहीं गया था

एसपी ने तथाकथित प्रेमी राज के शिलांग में नहीं आने पर कहा कि यह सोच-समझकर किया गया था। क्योंकि वह सोनम की कंपनी में कर्मचारी था, यदि राजा और सोनम के गायब रहने और राजा की हत्या के दौरान वह इंदौर से गायब रहता तो उस पर शक जाता, इसलिए उसने इंदौर में ही रहकर इस साजिश को अंजाम दिया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

राजा रघुुवंशी | इंदौर हनीमून कपल | हनीमून कपल | mp news hindi

Tags:
  • Indore
  • टूरिस्ट प्लेस
  • mp news hindi
  • राजा रघुुवंशी
  • शिलांग
  • सोनम रघुवंशी
  • हनीमून कपल
  • इंदौर हनीमून कपल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा