सोनम रघुवंशी केस में तारीख बढ़ी, राजा के भाई ने कहा- सोनम से सीखकर पतियों को मार रही हैं महिलाएं

Sanjay Gupta | Jul 14, 2026, 15:13 IST
Share
सोनम रघुवंशी केस
सोनम रघुवंशी केस

राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर बाहर है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार, 14 जुलाई को होने वाली सुनवाई आगे बढ़ गई है। वहीं, इसमें राजा के भाई ने कहा कि सोनम के कारण देश में महिलाएं पतियों को मार रही हैं।

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत पर है। जिला कोर्ट सोहरा (शिलांग) के बाद शिलांग हाईकोर्ट ने भी जमानत को बनाए रखा है। इसके बाद मेघालय पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

इसमें सोनम जवाब दे चुकी है कि वह बेगुनाह है। वहीं यह बात उठी है कि एक लिपिकीय (Clerical) गलती से जमानत कैसे हो सकती है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी दस्तावेज मांगे हैं। इस केस की मंगलवार को संभावित सुनवाई आगे बढ़ गई है।

सोनम से हत्याएं करना सीख रही हैं महिलाएं

इस मामले में राजा के भाई विपिन ने बताया कि हम राजा को इंसाफ मिलने तक लड़ते रहेंगे। आज पति को मारने वाली सोनम जेल के बाहर है। वह आज देश में ऐसी महिलाओं की गुरु बन गई है, जो पतियों को मार रही हैं। पुणे में सिया केस हुआ और अब झारखंड में भी हुआ। ऐसे तो महिलाएं हत्याएं करती रहेंगी और पतियों को मारती रहेंगी।

अब तारीख बढ़ने से डर लग रहा है

विपिन ने कहा कि ऐसे तारीख बढ़ती रही तो डर है कि कहीं उसकी जमानत खारिज न हो। इससे महिलाओं का हौंसला मिलेगा और हत्याएं होती रहेंगी। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और राजा को न्याय मिलेगा। वहीं, अभी भी तारीख बढ़ रही है और जल्द न्याय मिलना चाहिए। सोनम के परिवार को लेकर उन्होंने कहा कि उनका भाई गोविंद और अन्य हमारे साथ खड़े नहीं हैं।

राजा की मां ने कहा- सोनम के बाहर होने से हौंसले बढ़ रहे

वहीं राजा की मां ने कहा कि मैं चाहती हूं कि न्याय मिल जाए। सच्चाई का साथ दिया जाए। सोनम और सिया जैसी महिलाओं को सजा नहीं मिलेगी तो यह केस तो सामने आते रहेंगे। अब सजा मिलनी चाहिए। लगातार तारीख आगे बढ़ रही है, बस न्याय का इंतजार है और उसकी जमानत खारिज हो और वह जेल जाए। सोनम बाहर है इसलिए तो कांड हो रहे हैं और महिलाओं के हौंसले बढ़ रहे हैं। यही देख-देखकर लड़कियां देश भर में कांड कर रही हैं। सिया ने भी सोनम का केस पढ़ा था। वे उसी से सीख रही हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड का पूरा मामला

मध्यप्रदेश, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम से हुई थी। फिर वो अपनी पत्नी सोनम के साथ 21 मई को हनीमून मनाने के लिए गए थे। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए थे।

सर्च के लिए स्पेशल टीम बनी थी। फिर तीन जून को राजा रघुवंशी की बॉडी गहरी खाई में मिली थी। वहीं सोनम लापता रही। इसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई और फिर लापता की जगह हत्या के एंगल से जांच शुरू हुई थी।

इसके बाद सोनम रघुवंशी यूपी में सरेंडर हुई थी। साथ ही, खुद को पीड़ित बताया था। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम भी इस कांड की मुख्य किरदार है। वहीं, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

सिया-सोनम के बाद एक और कातिल दुल्हन, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की कर दी हत्या

पति-पत्नी के रिश्तों का बन रहा क्रिमिनल ग्राफ: सोनम से सिया तक... क्यों बढ़ा खूनी खौफ?

MP News: सोनम रघुवंशी का सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा, बड़ी बेंच में जा सकता है केस

सोनम रघुवंशी की जमानत रहेगी जारी, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, मांगे दस्तावेज

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • सोनम रघुवंशी
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज