सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई पूरी, 9 जून को लिखित तर्क भी लेंगे

Sanjay Gupta | Jun 08, 2026, 19:40 IST
Share
सोनम रघुवंशी की जमानत
सोनम रघुवंशी की जमानत

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत पर सोमवार 8 जून को भी सुनवाई हुई। मेघालय पुलिस की जमानत रद्द करने की याचिका पर शिलांग हाईकोर्ट में दोनों पक्ष की दलील पूरी हो गई है।

Indore: मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई 2025 को हुई थी। शव 2 जून को खाई में मिला। इसमें आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को बनाया गया। इसके साथ ही प्रेमी राज कुशवाह के साथ ही आनंद कुर्मी, विशाल चौहान और आकाश राजपूत भी आरोपी हैं। सोनम को 27 अप्रैल 2026 को जिला कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके खिलाफ मेघालय पुलिस ने शिलांग हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर एक जून से लगातार सुनवाई जारी है।

9 या फिर 10 जून को फैसला संभावित

इस केस में 27 अप्रैल को सोनम को कई शर्तों के साथ जिला कोर्ट ने जमानत दी। इसके खिलाफ मेघालय पुलिस ने शिलांग हाईकोर्ट में केस लगाया है और जमानत रद्द करने की मांग की है। इस केस में 1 जून को सुनवाई हुई और फिर 3 से 5 जून तक भी लगातार सुनवाई चली।

इसमें शासन और बचाव पक्ष द्वारा दलीलें दी गईं। फिर सोमवार 8 जून को भी सुनवाई हुई। अब इसमें दोनों पक्षों की ओर से दलील पूरी हो गई है। हालांकि सोनम यानी बचाव पक्ष ने इसमें लिखित दलील और देने की मांग रखी है, जिसे वह 9 जून को देंगे। इसके बाद कोर्ट 9 जून की शाम तक या फिर बुधवार 10 जून को फैसला सुना सकता है।

सोनम ने बचाव पक्ष में उतारे 5 वकील

सोनम रघुवंशी ने बचाव के लिए एक-दो नहीं, पूरे पांच वकील उतारे हैं। इसमें एस. खैरियम, डी थाइमेई, संजीव चांदा, एस. स्नाईटांग और एस थापा शामिल हैं। वहीं शासन पक्ष की ओर से एजी ए कुमार के साथ ही आर खारकंग, ए मलिक, एएस पांडे, एन खेरा, एस लालू व अन्य शामिल हैं।

क्या बोल रहे सोनम के वकील

सोनम के वरिष्ठ वकील संजीव चांदा ने दलील पेश की थी। उन्होंने कहा कि हमने कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा है। संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है और सोनम को उनके आरोप नहीं बताए गए।

वहीं मेघालय पुलिस ने तर्क दिए कि सोनम को जमानत इस आधार पर मिली कि उसके गिरफ्तारी के संवैधानिक अधिकार के हनन की बात कही गई। यह कहा गया कि सोनम को उसके आरोप के बारे में नहीं बताया गया।

सोनम को सब पता था और सारे आरोप बताए गए। हालांकि कागजों में क्लेरिकल गलती से धारा 103 की जगह 403 लिखा गया। इसी आधार पर जमानत दी गई, जो निरस्त करने योग्य है।

परिजन कर रहे सीबीआई जांच की मांग

उधर राजा रघुवंशी के परिजन इस पूरे मामले में लगातार पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। इसके पहले भी तीन सहआरोपियों को जमानत हो चुकी है। परिजन इस मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग दोहरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की बरसी : भाई ने Cbi जांच और सोनम की जमानत पर उठाए सवाल

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेमी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम पर भी खतरा

सोनम के बाद प्रेमी राज कुशवाह ने भी मांगी जमानत, राजा रघुवंशी का भाई विपिन बोला- दोनों कर लेंगे शादी

क्या फिर जेल जाएंगी सोनम रघुवंशी? जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

Tags:
  • मेघालय
  • जमानत
  • वकील
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं