सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह में थे रिलेशन, मेघालय पुलिस का खुलासा, राज ही है मास्टरमाइंड
Sanjay Gupta | Jun 12, 2025, 19:48 IST
Photograph: (the sootr)
शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या मामले में मेघालय पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस को 8 दिन की रिमांड मिली है। सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह से पूछताछ की जा रही है।
INDORE. शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हैं। मेघालय पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस को आरोपियों की 8 दिन की रिमांड मिली। पुलिस ने बताया कि यदि और नाम सामने आए तो उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
मेघालय पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछताछ के बाद यह खुलासा किया कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड राज है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले ही पूरा मर्डर का प्लान बना लिया था। राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी।
मेघालय पुलिस ने इसके साथ ही एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों कांट्रैक्ट किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को शिलांग पहुंच गए थे।
14 दिनों तक
इसके साथ ही मेघालय पुलिस ने खुलासा किया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची और यहां 7 जून तक रही। इसके बाद राज के साथ ही गाजीपुर चली गई थी। इसके बाद राज इंदौर लौट आया था। यानी जिसकी पूरी देश में चर्चा थी वह सोनम इंदौर में करीब 14 दिन तक छिपी रही।
मेघालय पुलिस ने मीडिया से चर्चा करते हुए गुरुवार को साफ कहा कि राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी के बीच रिलेशन थे दोनों, रिलेशनशिप में थे। यह पूछताछ में साफ हो चुका है। पूछताछ में यह भी साफ हो गया है कि मास्टरमाइंड राज कुशवाह ही है। इससे पहले राज, सोनम को और सोनम राज को मास्टरमाइंड बता रही थी।
इस मर्डर का मोटिव क्या था, इस पर मेघालय पुलिस ने कहा कि मास्टरमाइंड राज ही बताएगा कि इस मर्डर का मोटिव क्या था। इसलिए अभी सभी के अलग-अलग बयान ले रहे हैं और यह पूछताछ तब तक चलेगी जब तक हम क्लियर नहीं हो जाते हैं कि अब यह जो कह रहे हैं सच कह रहे हैं और इससे सभी कड़ियां जुड़ रही है। अभी सभी आपस में ब्लेम गेम खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें... मेघालय मंत्री का बयान- राजा की हत्या प्री-प्लान आर्गेनाइज्ड क्राइम, इसमें सोनम रघुवंशी शामिल
मेघालय पुलिस ने फिर कहा कि सभी आरोपी मान चुके हैं कि वह राजा की हत्याकांड में शामिल थे। अभी सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। इनके पूरे होने के बाद ही आमना-सामना कराया जाएगा। अभी राज और सोनम का आमना-सामना नहीं कराया गया है। यह भी कराना बाकी है।
मेघालय पुलिस ने सोनम के व्यवहार को लेकर कहा कि वह थोड़ा परिवार को लेकर इमोशनल हो रही है लेकिन यह साफ नहीं है कि वह एक्टिंग कर रही है या फिर सच में इमोशनल है। वहीं यह भी उन्होंने साफ किया कि सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ था और वह नेगेटिव है।
यह भी पढ़ें... सुहागरात पर सोनम रघुवंशी ने राज को किया मैसेज- मैं थक गई, इसे मार दो या मैं मर जाऊंगी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर हनीमून कपल | हनीमून कपल | इंदौर | मध्य प्रदेश
मेघालय पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछताछ के बाद यह खुलासा किया कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड राज है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले ही पूरा मर्डर का प्लान बना लिया था। राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी।
तीनों कांट्रैक्ट किलर 19 मई को पहुंच गए थे शिलांग
14 दिनों तक इंदौर में छिपी रही थी सोनम
राज-सोनम दोनों रिलेशनशिप में थे
मास्टरमाइंड बताएगा मर्डर मोटिव
यह भी पढ़ें... मेघालय मंत्री का बयान- राजा की हत्या प्री-प्लान आर्गेनाइज्ड क्राइम, इसमें सोनम रघुवंशी शामिल
सभी मान चुके हैं हत्या में शामिल
सोनम एक्टिंग कर रही या सच में इमोशनल
यह भी पढ़ें... सुहागरात पर सोनम रघुवंशी ने राज को किया मैसेज- मैं थक गई, इसे मार दो या मैं मर जाऊंगी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर हनीमून कपल | हनीमून कपल | इंदौर | मध्य प्रदेश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari