शिलांग एसपी बोले- सोनम रघुवंशी और राज का अफेयर और बिजनेस चलाने की चाहत ने राजा की हत्या करवाई
Sanjay Gupta | Jun 25, 2025, 12:47 IST
sonam-kill-her-husband raja-
शिलांग में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में मेघालय पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, राज और सोनम के बीच प्रेम संबंध थे और...
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के मामले में एक बार फिर मेघालय पुलिस ने कहा है कि राज और सोनम के बीच प्रेम संबंध थे। इसी लव ट्रायंगल के कारण राजा की हत्या करवाई गई। इसके साथ ही एसपी ने इसमें एक और एंगल का खुलासा किया है।
खबर यह भी...राजा रघुवंशी हत्याकांडः ग्वालियर से पकड़ा गया सोनम का सामान लेकर फरार हुआ लोकेन्द्र तोमर
उधर इंदौर में काफी सक्रियता से तीन आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर, शिलोम जेम्स, बलवीर की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीनों ही हत्या से संबंधित सबूत नष्ट करने में संलिप्त पाए गए हैं। शिलांग पुलिस को अब सोनम के लैपटॉप की तलाश है। पुलिस के हाथ हवाला कारोबार के इनपुट लगे हैं। संभावना है कि सोनम के लैपटॉप में इसके लेन-देन का हिसाब मिल सकता है। लैपटॉप को शिलोम ने डिजिटल एविडेंस समझकर फेंक दिया था कि कहीं वह इससे फंस नहीं जाए।
खबर यह भी..सोनम-मुस्कान से ज्यादा खतरनाक है सुनीता, चौथी बार में चिकन-भात खिलाकर मारा
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम शिलांग से लौटकर इंदौर के जिस फ्लैट में रुकी थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर हैं। बिल्डिंग के फ्लैट हीराबाग स्थित जी-1 में सोनम 30 मई से 7 जून तक रुकी थी। उसने यह बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी थी। फिर आठ जून की सुबह टैक्सी से गाजीपुर चली गई थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
सोनम की चाहत थी बिजनेस वुमन बनना
मीडिया से बात करते हुए एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिम ने कहा- दोनों (सोनम और राज) अपनी-अपनी कंपनियां चलाते हैं। उनके बीच रिश्ता है। ऐसा लगता है कि अपने-अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में उनकी दिलचस्पी और उनका अफेयर राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे का मकसद है। फिलहाल इससे आगे कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन जांच जारी है। यह सामने आया है कि सोनम की इच्छा थी कि वह अपने बिजनेस को आगे बढ़ाए और राज के साथ बिजनेस में आगे बढ़े। पहले भी यह बात आ चुकी है कि दोनों का ही हवाला से भी लिंक था और खातों से लंबा-चौड़ा ट्रांजेक्शन किया गया।
पुलिस को सोनम के लैपटॉप की तलाश
खबर यह भी..सोनम-मुस्कान से ज्यादा खतरनाक है सुनीता, चौथी बार में चिकन-भात खिलाकर मारा
30 मई से 7 जून तक लोकेंद्र के फ्लैट में रही सोनम
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari