जल्द अत‍िक्रमण मुक्‍त होंगे एमपी के मंदिर : मंत्री प्रहलाद पटेल

Raj Singh | Dec 06, 2024, 13:00 IST
Share
PATEL
PATEL

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल भिंड जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जहां मंत्री ने कहा कि सभी मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल भिंड जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन, 5 दिसंबर को, उन्होंने जिला योजना समिति की बैठक में भाग लिया और बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक एक अच्छे माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई साल से पंचायतों में लंबित कार्यों की जांच के लिए जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि सभी मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

पटेल ने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, सिंध रतनगढ़ और कनेरा परियोजना को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए भी निर्देश दिए गए। नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने इस दौरान बताया कि 52 हजार प्रकरण सौर ऊर्जा के लिए चिन्हित किए गए हैं, जिसमें किसान 90 प्रतिशत सब्सिडी के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक माह के भीतर समिति समस्त बिलों का भुगतान कर उन्हें सूचित करेगी।

उज्जैन की सड़कों की लागत पर मंत्री कैलाश और प्रहलाद ने उठाए सवाल

प्रहलाद पटेल हुए सख्त

प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने यह भी कहा कि भूमिहीन मुक्तिधाम के लिए अलग से भूमि उपलब्ध कराकर मुक्तिधाम बनाए जाएंगे। जहां पर नदी के किनारे शवों को जलाने की प्रथा है, वहां भी मुक्तिधाम बनवाए जाएंगे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जहां भी मुक्तिधाम पर अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरंत अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। साथ ही, जिन मंदिरों की जमीन पर अतिक्रमण है, उन्हें भी खाली कराया जाएगा।
BJP में नियम से ही बनेंगे मंडल-जिलाध्यक्ष, नहीं चलेगी सांसद-विधायक की

पंचायतों में होगा मुक्तिधाम

मंत्री पटेल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भिंड जिले की जिन पंचायतों में मुक्तिधाम के लिए जमीन नहीं है, वहां भूमि उपलब्ध कराकर मुक्तिधाम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने उमरी टोल प्लाजा को लेकर कहा कि टोल प्लाजा पर निकासी में परेशानी हो रही है, लेकिन उनकी अगली बैठक तक टोल का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंत्री पटेल के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाह, लहार विधायक अंबरीष शर्मा गुड्डू और जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भी मौजूद रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • बीजेपी
  • प्रहलाद पटेल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • भिंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा