खबर छपने से खफा भिंड एसपी का पुलिसिया अंदाज, पहले प्यार से दफ्तर बुलाया, फिर करवाई पिटाई

The Sootr | May 02, 2025, 21:27 IST
Share
THE SOOTR
sp-angry-beat-up Photograph: (THE SOOTR)

मध्‍य प्रदेश में भिंड एसपी मातहतों की कारगुजारियां छिपाने मीडिया पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं। जिले के कुछ पत्रकारों ने शुक्रवार को पीएचक्यू में अफसरों से इसकी शिकायत की।

भिंड। शहर के कुछ पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक असित यादव पर पुलिस विरोधी खबरें न छापने के लिए पुलिसिया अंदाज में अनैतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पत्रकारों ने कहा कि पहले उन्हें प्रेम पूर्वक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलवाया गया। इसके बाद बंद कमरे में उनकी पिटाई कर ​भविष्य में पुलिस के खिलाफ खबरें न छापने की चेतावनी दी गई।

पुलिस अधीक्षक के इस रवैए से व्यथित पत्रकारों ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर विभाग के आला अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई। पत्रकारों ने कहा कि उन्हें फोन काल कर यह कहा गया कि एसपी साहब आप लोगों से मिलना चाहते हैं। बुलाने का अंदाज बेहद आग्रह व प्रेमपूर्ण रहा। पत्रकारों ने कहा कि इस आमंत्रण पर जब वे एसपी कार्यालय पहुंचे तो कक्ष में प्रवेश करते ही हमारे साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया।

पहले से जमा थे एक डीएसपी, 3 टीआई

पीड़ित पत्रकार अमरकांत चौहान ने बताया कि वह जब एसपी कार्यालय पहुंचते ही यादव ने उनसे दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और खबरें छापने पर सबक सिखाने की चेतावनी दी। इसी कक्ष में पत्रकार प्रीतम सिंह,राहुल शुक्ला,हरेंद्र कुशवाह व शाशिकांत गोयल भी मौजूद थे।यादव ने कहा कि पुलिस के खिलाफ खबरें छापना बंद नहीं की तो तुम्हारा हाल भी इनके जैसा होगा।

ये खबरें भी पढ़े...

इंदौर पहली बार साक्षी बना आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की पट्‌टाचार्य उपाधि का

प्रदीप मिश्रा का विवादास्पद बयान, अब लड़कियों के पहनावे को लेकर क्या बोल गए?

औरों की खबर छापों, लेकिन पुलिस की नहीं

एक अन्य पत्रकार शशिकांत ने बताया कि उसे भी धोखे से पहले बुलाया गया। जैसे वह एसपी कक्ष में पहुंचे,वहां पहले से मौजूद डीएसपी दीपक तोमर,निरीक्षक गिरीश शर्मा, शिवप्रकाश व सत्येंद्र राजपूत ने यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि पुलिस के खिलाफ बहुत खबरें छापता है। इतने विभाग हैं,उनके खिलाफ छापो,लेकिन पुलिस की तरफ नहीं देखना। शशिकांत ने बताया कि मुझे ऐसा बेदर्दी से पीटा गया कि चेहरे पर सूजन आ गई।

ये खबरें भी पढ़े...

इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम

MP Police में प्रमोशन: 26 टीआई बनाए गए कार्यवाहक DSP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

पीएचक्यू में आला अफसरों से मिले पीड़ित

शशिकांत ने बताया कि उन्होंने आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई। वे कल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना से भी मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। अवसर मिला तो मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से उन्हें अवगत कराते हुए न्याय की मांग की जाएगी। इस संबंध में भिंड पुलिस अधीक्षक यादव से भी उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया,लेकिन यादव ने फोन कॉल रिसीव नहीं किया।

आईपीएस असित यादव | मध्यप्रदेश

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भिंड
  • एसपी
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • आईपीएस असित यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा