MP विधानसभा में भर्ती प्रक्रिया पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लगाई रोक, जानें वजह

Sourabh Bhatnagar | Sept 06, 2024, 14:32 IST
Share
भर्ती पर रोक
भर्ती पर रोक

मध्य प्रदेश विधानसभा के 21 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रोक लगा दी है। भर्ती प्रक्रिया मिली गड़बड़ी के चलते अध्यक्ष तोमर ने यह फैसला लिया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ( Narendra Singh Tomar ) ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में मिली गड़बड़ी के चलते अध्यक्ष तोमर ने यह फैसला लिया है। बता दें कि विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश गौतम के कार्यकाल में ये भर्तियां निकाली गई थीं, जिसे वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने निरस्त कर दिया है।

गर्भकाल…
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

21 पदों पर निकाली गई थीं भर्तियां

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश गौतम ( Girish Gautam) के कार्यकाल में सचिवालय ने स्टेनो टाइपिस्ट ( Stenographer ), शीघ्रलेखक, सहायक ग्रेड तीन, समिति सहायक जैसे 21 पदों को भरने के लिए आदेश जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस भर्ती प्रक्रिया में ईडब्ल्यूएस आरक्षण समेत कई और मुद्दों को नजरअंदाज किया गया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस भर्ती प्रक्रिया को तुरंत निरस्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें...शिक्षक दिवस पर युवाओं ने भोपाल में फूंका बिगुल, कहा- दिखावे का सम्मान नहीं, नौकरी दे सरकार

नए सिरे से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने इस पदों पर नियुक्तियों को एक आदेश जारी किया है जिसमेें सभी 21 पदों पर नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने को कहा गया है। विधानसभा ने 27 जून 2023 को इन पदों पर विज्ञापन जारी किया था जिसमें देशभर के कई बेरोजगारों ने आवेदन किया था। दावा है कि आवेदन आने के बाद भी विधानसभा सचिवालय समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं करा पाया। इसके बाद विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव के चलते भर्ती प्रक्रिया की गाड़ी रुक गई। वहीं, अब विधानसभा अध्यक्ष तोमर के आदेश पर ईडब्ल्यूएस आरक्षण और अन्य आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी देखें...🔴Sootrdhar Live | शिक्षक दिवस के दिन मोहन सरकार के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरे हजारों बेरोजगार?

आपको बता दें कि इसमें स्टेनो टाइपिस्ट के 2, शीघ्रलेखक के 1, सहायक ग्रेड तीन के 8, समिति सहायक के 9 और सुपरवाइजर विधायक विश्राम गृह के 1 पद पर भर्ती निकाली गई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • Jobs
  • गिरीश गौतम
  • नौकरी
  • Recruitment
  • mp vidhansabha
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा