UK में मिड-करियर ट्रेनिंग लेंगे राज्य पुलिस सेवा के अफसर

Siddhi Tamrakar | Nov 20, 2024, 10:00 IST
Share
SPS OFFICER TRAINING
SPS OFFICER TRAINING

UK की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में 10 दिन की मिड-करियर ट्रेनिंग के लिए इस बार राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 29 अधिकारियों का चयन किया गया है। ये अफसर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर तक वहां रहकर एविडेंस-आधारित पुलिसिंग की तकनीकों को समझेंगे।

UK की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में 10 दिन की मिड-करियर ट्रेनिंग के लिए इस बार राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 29 अधिकारियों का चयन किया गया है। ये अफसर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर तक वहां रहकर एविडेंस बेस्ड पुलिसिंग की तकनीकों को समझेंगे। वहीं, आरसीवीपी नरोन्हा एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन भोपाल में इस ट्रेनिंग की शुरुआत 26 नवंबर से हो रही है। इसके बाद 29 और 30 नवंबर को ये अफसर भोपाल स्थित मप्र पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेंगे। इसके अलावा, उन्हें 2 से 4 दिसंबर तक दिल्ली के नेशनल लॉ एकेडमी में कानून से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए भी जाना होगा। जिसके बाद उन्हें यूके भेजा जाएगा।

नई जानकारियां मिलेंगी

मिड-करियर ट्रेनिंग ऐसे समय में दी जाती है जब कोई अफसर अपने करियर के मध्य में होता है। इस तरह की ट्रेनिंग अफसरों को नई जानकारियां और कौशल सिखाने के लिए आयोजित की जाती है, क्योंकि अपराध, कानून और परिस्थितियों में बदलाव के कारण उन्हें नई-नई चीजें सीखने की जरूरत होती है। गृह विभाग ने इस ट्रेनिंग के लिए आदेश जारी कर दिए हैं और यह भी स्पष्ट किया है कि विदेश में ट्रेनिंग के दौरान स्वास्थ्य खर्च राज्य शासन द्वारा नहीं वहन किया जाएगा।

मिड-करियर ट्रेनिंग का चौथा बैच

यह राज्य पुलिस सेवा का चौथा बैच है जिसे मिड-करियर ट्रेनिंग दी जा रही है। यह प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी, और इससे पहले केवल आईपीएस अधिकारियों को ही ऐसी ट्रेनिंग दी जाती थी। इस बैच में शामिल अफसरों में एसपी लोकायुक्त भोपाल, सागर, उज्जैन, एसपी ईओडब्ल्यू इंदौर, 9 जिलों के अतिरिक्त एसपी, एसपी सीबीआई नई दिल्ली, एसपी अजाक भोपाल, एसपी एसटीएफ और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल हैं।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • एसपीएस भोपाल
  • कैंब्रिज यूनिवर्सिटी
  • मिड-कैरियर ट्रेनिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा