शपथ पत्र से अनुबंध तक सब महंगा, स्टांप शुल्क में चार गुना तक बढ़ोतरी की तैयारी, विरोध शुरू
Jitendra Shrivastava | Aug 04, 2025, 18:23 IST
Photograph: (THESOOTR)
मध्य प्रदेश सरकार ने शपथ पत्र, अनुबंध और पावर ऑफ अटार्नी पर स्टांप शुल्क चार गुना बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे सरकारी दस्तावेजों की प्रक्रिया महंगी हो जाएगी। स्टांप विक्रेता और आम लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य राजस्व बढ़ाना है।
कमलेश सारड़ा@NEEMUCH
सरकारी दस्तावेजों की कागजी खानापूर्ति अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाली है। सरकार ने शपथ पत्र, अनुबंध लेख और पावर ऑफ अटार्नी जैसे दस्तावेजों पर लगने वाले स्टांप शुल्क में भारी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इस शुल्क में चार गुना तक बढ़ोतरी की जा सकती है। भोपाल में इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में इसे लेकर स्टांप विधेयक में संशोधन का प्रस्ताव भी पेश किया जा चुका है।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट मिलेंगे ऑनलाइन, 80 लाख दस्तावेज डिजी लॉकर पर होंगे अपलोड
जबलपुर की हाई सिक्योरिटी व्हीकल फैक्ट्री में दस्तावेज चोरी, 4 प्राइवेट कर्मचारियों पर FIR
स्टांप विक्रेता संघ और आमजन ने इस प्रस्तावित शुल्क वृद्धि का विरोध शुरू कर दिया है। नीमच के स्टांप विक्रेता जगदीश न्याति ने कहा कि यह बढ़ोतरी पूरी तरह अव्यवहारिक है और सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। हमने इस पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। चार गुना वृद्धि का कोई तर्क नहीं है।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्टांप शुल्क में इतनी बड़ी वृद्धि से छात्रों, अभिभावकों, छोटे व्यापारियों से लेकर सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों तक हर वर्ग प्रभावित होगा। यहां तक कि यदि पुलिस किसी वाहन को जब्त करती है और चालान के बाद उसे छुड़वाने के लिए पावर ऑफ अटार्नी देना हो, तो वह भी अब पांच गुना अधिक खर्चीला होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
उम्रकैद की सजा काट रहे बाप-बेटे को हाईकोर्ट ने किया बरी, हत्या के केस में 4 साल से थे जेल में
हेलमेट पर इंदौर HC की दो टूक: कलेक्टर को कोई मजा नहीं आ रहा, कोर्ट कर्मचारियों के लिए भी अनिवार्य करेंगे हेलमेट
सरकार की मंशा-
सूत्रों के अनुसार सरकार स्टांप शुल्क में बढ़ोतरी कर अपना राजस्व बढ़ाना चाहती है। हालांकि, आमजन पर इसका सीधा आर्थिक प्रभाव पड़ेगा, जिसे देखते हुए विरोध की आवाजें उठने लगी हैं।
अगर यह संशोधन पारित होता है तो छोटी-छोटी कानूनी और सरकारी प्रक्रियाएं आम आदमी के लिए महंगी साबित होंगी। अब देखना होगा कि विधानसभा में यह विधेयक पास होता है या विरोध की आवाजें सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए मजबूर करती हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
सरकारी दस्तावेजों की कागजी खानापूर्ति अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाली है। सरकार ने शपथ पत्र, अनुबंध लेख और पावर ऑफ अटार्नी जैसे दस्तावेजों पर लगने वाले स्टांप शुल्क में भारी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इस शुल्क में चार गुना तक बढ़ोतरी की जा सकती है। भोपाल में इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में इसे लेकर स्टांप विधेयक में संशोधन का प्रस्ताव भी पेश किया जा चुका है।
वर्तमान शुल्क और प्रस्तावित वृद्धि...
-
शपथ पत्र: वर्तमान में 50 रुपए का स्टांप शुल्क लगता है, जो बढ़ाकर 200 रुपए किया जा सकता है।
-
अनुबंध लेख: अभी 1000 रुपए के स्टांप पर बनता है, प्रस्ताव के बाद 5000 रुपए का स्टांप अनिवार्य होगा।
-
पावर ऑफ अटार्नी: वर्तमान शुल्क 1000 से बढ़ाकर 5000 रुपए किया जा सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट मिलेंगे ऑनलाइन, 80 लाख दस्तावेज डिजी लॉकर पर होंगे अपलोड
जबलपुर की हाई सिक्योरिटी व्हीकल फैक्ट्री में दस्तावेज चोरी, 4 प्राइवेट कर्मचारियों पर FIR
स्टांप विक्रेताओं और लोगों का विरोध
हर वर्ग पर पड़ेगा असर
ये खबरें भी पढ़ें...
उम्रकैद की सजा काट रहे बाप-बेटे को हाईकोर्ट ने किया बरी, हत्या के केस में 4 साल से थे जेल में
हेलमेट पर इंदौर HC की दो टूक: कलेक्टर को कोई मजा नहीं आ रहा, कोर्ट कर्मचारियों के लिए भी अनिवार्य करेंगे हेलमेट
सरकार की मंशा- राजस्व बढ़ाना
अगर यह संशोधन पारित होता है तो छोटी-छोटी कानूनी और सरकारी प्रक्रियाएं आम आदमी के लिए महंगी साबित होंगी। अब देखना होगा कि विधानसभा में यह विधेयक पास होता है या विरोध की आवाजें सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए मजबूर करती हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava