MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस के लिए आयोग कितना करेगा इंतजार, यह तय किया प्रस्ताव

Sanjay Gupta | Feb 13, 2026, 13:05 IST
Share
state service exam 2025 mains postponed high court approval
state service exam 2025 mains postponed high court approval

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की 158 पदों के लिए होने वाली राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस जून 2025 से होल्ड है। इस पर 10 फरवरी को हाईकोर्ट जबलपुर में सुनवाई संभावित थी, लेकिन पूरे सप्ताह केस लिस्ट नहीं हुआ।

आयोग ने हाईकोर्ट में मेंस के लिए यह बनाया था प्रस्ताव

हाईकोर्ट जबलपुर मेंयदि केस लिस्ट होता तो आयोग ने अपने जवाब में प्रस्ताव तैयार किया था। आयोग ने मेंस के शेड्यूल के लिए औपचारिक जवाब बनाया था।

इसमें आयोग जवाब देता कि 45 दिन में मेंस करा लेंगे। यानी जैसे ही हाईकोर्ट मेंस कराने पर लगी रोक हटाने का आदेश करता, उससे 45 दिन के भीतर मेंस करा ली जाती।

यानी आयोग ने हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने पर मेंस को मार्च अंत, अप्रैल के पहले सप्ताह में कराने की तैयारी कर ली थी। इसका खुलासा द सूत्र सुनवाई के पहले भी 7 फरवरी को कर चुका था। इस स्थिति में राज्य सेवा परीक्षा 2026 की प्री 26 अप्रैल को तय समय पर हो जाती।

अब आयोग ने मान लिया मेंस टल गई

शुक्रवार 12 फरवरी को भी केस लिस्ट नहीं होने के बाद एमपी लोक सेवा आयोगमें फिर चर्चा हुई है। इसमें अब मान लिया गया है कि राज्य सेवा मेंस 2025 कराने के लिए अब समय नहीं मिलेगा।

यानी आयोग में करीब-करीब तय हो गया है कि मेंस अब मई-जून में ही करा सकेंगे। हालांकि आयोग अभी भी अगले सप्ताह के लिए उम्मीद बांधे बैठा है कि कभी केस लिस्ट हो जाए और हाईकोर्ट मंजूरी दे दे। जरूरत होने पर प्री 2026 को एक या दो सप्ताह आगे बढ़ा लेंगे।

इससे राज्य सेवा मेंस 2025 पहले हो जाए लेकिन अब सारी उम्मीदें और कयास हैं। क्योंकि आयोग इस पूरे सप्ताह जुटा रहा कि केस लिस्ट पर आ जाए।

इसके लिए आयोग ने अपने लॉ ऑफिसर को भी जबलपुर भेज दिया था। साथ ही अधिवक्ता भी जबलपुर में तैयार थे। साथ ही आयोग का औपचारिक जवाब भी था कि 45 दिन के भीतर मेंस करा लेंगे लेकिन केस ही लिस्ट नहीं हुआ।

21 जुलाई के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई ही नहीं हुई

राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस केस को लेकर 21 जुलाई 2025 के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हुई है। अंतिम आदेश में हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया था कि वह दो सप्ताह में मेंस का शेड्यूल पेश करे इसे मंजूर किया जाएगा।

मेंस पर रोक नहीं है। इसके बाद फिर अगस्त में 23 सितंबर, नौ अक्टूबर को भी तारीख लगी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। फिर कम्प्यूटर जनरेट नई तारीख 10 फरवरी शो हुई।

इस तरह लंबा इंतजार कर रहे उम्मीदवार

राज्य सेवा परीक्षा 2025 में कुल 158 पद हैं। प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में आया था, जिसमें 87 फीसदी कैटेगरी में 3 हजार 866 और 13 फीसदी कैटेगरी में 828 उम्मीदवार मेंस के लिए सफल हुए।

कुल मिलाकर 4 हजार 694 उम्मीदवार मेंस के लिए मार्च से इंतजार कर रहे हैं। यह मेंस (राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस का शेड्यूल) पहले 9 से 14 जून 2025 तक प्रस्तावित थी।

ये खबरें भी पढ़िए...

MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग में दिव्यांग के पद, सामान्य भर रहे आवेदन, आयोग ने रोका

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने उम्मीदवार, संख्या कितनी कम-ज्यादा हुई

एमपी न्यूज: जबलपुर हाईकोर्ट को समय पर नहीं दिया जवाब, संयुक्त संचालक को किया निलंबित

जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 का 16 फरवरी को आएगा स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • हाईकोर्ट में सुनवाई
  • एमपी लोक सेवा आयोग
  • हाईकोर्ट जबलपुर
  • राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस का शेड्यूल
  • राज्य सेवा परीक्षा 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती