प्रदेश कार्यसमिति बैठक :कमल और विज्ञान को लेकर आगे बढ़ेगी भाजपा

प्रदेश में मजबूत होती भाजपा को संगठन और सरकार के समन्वय से अभेद करने की रणनीति की झलक भी कार्यसमिति की विशाल बैठक में नजर आई है। कार्यसमिति में लोकसभा चुनाव की बम्पर जीत का जोश भरा हुआ था।

Advertisment
author-image
Arvind Sharma
एडिट
New Update
State Working Committee meeting BJP
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

राजधानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से भाजपा ने एक बार फिर नया संदेश दिया है। प्रदेशअध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कार्यसमिति की जरिए अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है। प्रदेश में मजबूत होती भाजपा को संगठन और सरकार के समन्वय से अभेद करने की रणनीति की झलक भी कार्यसमिति की विशाल बैठक में नजर आई है। कार्यसमिति में लोकसभा चुनाव की बम्पर जीत का जोश भरा हुआ था। उत्साहित नेतृत्व ने प्रदेश में वोट शेयर और बढ़ाने का आव्हान करते हुए इस पर चर्चा भी की है। संगठन ने चुनाव में बम्पर जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान की अपेक्षा भी सरकार के सामने रखी।

प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान

मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों की मौजूदगी में सरकार के आयोजनों, योजनाओं में जनता की सहभागिता और प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गया। इसकी शुरूआत प्रदेश में एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम से होगी। इस कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

अनोखी बकराशाला : राजा की तरह हो रही मौज, संगमरमर में बैठते हैं बकरे

हाल ही में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर काबिज होने के बाद भाजपा संगठन और सरकार एक जाजम पर बैठी। प्रदेश के करीब 11सौ मंडल अध्यक्षों के साथ जिला और प्रदेश पदाधिकारियों ने एक साथ संगठन को और मजबूत करने की रणनीति बनाई। संगठन के नेताओं ने जी जान लगाकर चुनाव जिताने वाले कार्यकर्ताओं को केंद्र में रखा। वहीं लोकसभा चुनाव में 29 सीट जीतने के बावजूद इनके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र और उनके बूथों पर हुई हार की समीक्षा भी की गई। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन 20 फीसदी बूथों की समीक्षा भी की जहां लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पराजय मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे बूथों पर भी संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा सरकार और संगठन के सामंजस्य से पार्टी और मजबूत होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Politics: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर मंथन, प्रत्याशियों ने गिनाए हार के कारण, प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़ाएंगे महिलाओं की भागीदारी

कार्यसमिति में राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं का फोकस संगठन की मजबूती पर रहा। पार्टी आने वाले दिनों में सरकार की योजनाओं को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी। इसकी शुरूआत सरकार के `एक वृक्ष मां के नाम`कार्यक्रम से होगी। प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रमों में महिला वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। इस अभियान में  लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजना के लाभार्थी परिवार की महिलाओं को सहभागी बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ नए कानून के तहत FIR दर्ज, जानें क्या पूरा मामला

तीन जिलों के उपचुनावों पर बनाई रणनीति

भाजपा संगठन की ओर से कार्यसमिति की बैठक में छिंदवाड़ा के बाद आगामी समय में सागर और श्योपुर जिलों में होने वाले उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इन तीन विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया। इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर भी प्रदेश कार्यसमिति की तर्ज पर बैठकों के आयोजन और उनमें चुनावी तैयारी की भूमिका पर भी बात की गई। पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी हर कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुनने की समझाइश बैठक के दौरान दी गई। 

ये खबर भी पढ़ें...

संजय राउत बोले बालासाहेब ठाकरे ने इमरजेंसी का खुलकर किया समर्थन

राहुल गांधी पर हमलावर दिखे नेता

प्रदेश कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, सहप्रभारी सतीश उपाध्याय के अलावा सीएम डॉ.मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह और शिवराजसिंह चौहान सहित प्रदेश के सभी मंत्री विधायक, नवनिर्वाचित सांसद भी शामिल रहे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर हमलावर नजर आए। उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी पर रोष जताया। शिवराज ने कहा उन्हें हिंदुत्व की परिभाषा ही नहीं पता। वे 99 के फेर में पड़कर खुश हैं और चिंदी मिलने पर खुद को बजाज समझ रहे हैं। दूसरे नेताओं ने भी कांग्रेस को जमकर कोसा।

 

MP CM Mohan Yadav एमपी बीजेपी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सीएम मोहन