राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के इस बयान से मची खलबली!
Sourabh Bhatnagar | Sept 04, 2024, 18:32 IST
वसुंधरा के निशाने पर कौन
देश-दुनिया- राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के एक बयान से राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। एक कार्यक्रम में वसुंधरा ने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग पीतल की लौंग मिलने पर ही खुद को सर्राफ समझने लगते हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ( Vasundhara Raje Scindia) ने एक कार्यक्रम में बिना किसी का नाम लिए एक बड़ा बयान दे दिया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वसुंधरा ने कहा तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग पीतल की लौंग मिलने पर भी खुद को सर्राफ समझने लगते हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि चाहत बेशक आसमां छूने की रखो लेकिन पांव हमेशा जमीन पर होना चाहिए। आपको बता दें जिस कार्यक्रम में वसुंधरा ने संबोधित किया उसमें उस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ( Bhajan Lal Sharma) भी मौजूद थे। अब वसुंधरा के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं लोग सवाल कर रहे कि क्या राजस्थान बीजेपी में सब ठीक चल रहा है?
सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम के दौरान दिए गए वसुंधरा के इस बयान को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जोड़ा जा रहा है। लोग कह रहे कि वसुंधरा ने सीएम का नाम लिए बिना ही उनपर निशाना साधा है। अपने इस बयान को वसुंधरा राजे ने खुद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर भी किया है। इसस पहले भी कई कार्यक्रमों में वसुंधरा बीजेपी नेताओं को इस तरह की नसीहत दे चुकी हैं।
वसुंधरा ने जयपुर में कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहा, आज जो हॉल भरा है और इसी वजह से क्योंकि आपने अपने पैरों को धरातल में रखने का काम किया है और ये असंख्य लोग और बहुत सारे लोग बैठे हुए हैं, वो इसी की वजह से बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बहुत सारे हैं जिन्हें पीतल की लौंग मिल जाती है तो खुद को सर्राफ मानने लगते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन बातों से आपको सीख लेनी चाहिए और मैं ये कहना चाहूंगी कि चाहत बेशक आसमां छूने की रखो लेकिन पांव हमेशा धरती पर रखो।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल की तरफ से वसुंधरा के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने सिर्फ नवनियुक्त राज्यपाल ओम माथुर के साथ बिताए यादगार पलों को याद कर उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सिक्किम के राज्यपाल के रूप में माथुर अपने संवैधानिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे।
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व डॉ. प्रेमचन्द बैरवा व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
सीएम भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना
क्या था वसुंधरा का बयान
भजनलाल शर्मा ने दिया बयान
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व डॉ. प्रेमचन्द बैरवा व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava