BJP के ऋषि खनूजा के खिलाफ सुसाइड वीडियो, पीड़ित बोला- ऐसो को पद क्यों

Sanjay Gupta | Dec 19, 2024, 13:50 IST
Share
bjp neta
bjp neta

बीजेपी नेता और नगर कमेटी के कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा एक बार फिर से विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक शख्स ने 16 मिनट के सुसाइड वीडियो बनाया और नींद की गोलियां खालीं।

बीजेपी नेता और नगर कमेटी के कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा एक बार फिर से विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक शख्स ने 16 मिनट के सुसाइड वीडियो बनाया और नींद की गोलियां खालीं। व्यक्ति को गंभीर हालत में यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात भर उपचार के बाद गुरुवार सुबह उनकी हालत ठीक हुई है। पीड़ित व्यक्ति जगजीत सिंह अब खतरे से बाहर हैं। उधर, परिवार ने खनूजा व अन्य के खिलाफ थाने में आवेदन दे दिया है। जगजीत के बड़े भाई कुशपाल सिंह ने द सूत्र को बताया कि हमने थाने में खनूजा व अन्य के खिलाफ आवेदन दे दिया है। पुलिस ने कहा है कि वह पीड़ित के होश में आने के बाद बयान लेगी और कार्रवाई करेगी। हमने समाज से भी कार्रवाई की मांग की है।

सुसाइड नोट में यह लगाए आरोप

सरदार जगजीत सिंह ने आरोप लगाए हैं कि मेरे घर के चढ़ाव बनाने के दौरान मुझे पुनित अहलूवालिया, रविंद्र व अन्य ने धमकाया। इन्होंने काम बंद कराया। यह सभी बीजेपी नेता ऋषि खनूजा के लोग हैं। खनूजा कहते हैं कि मैं बीजेपी का नेता हूं। मेरे साथ बड़े नेता जुडे़ हैं और मैं कुछ भी कर सकता हूं। मुझे खबर दी गई कि लाख-पचास हजार रुपए दे दो तो निगम में शिकायत नहीं होगी। हालांकि, मैंने मना किया तो इन्होंने शिकायत कर दी और निगम ने मेरे यहां का ढाई फिट बाहर निकला चढ़ाव तोड़ दिया। मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। इसमें गोल्डी लंगड़ा, रानू, रमन, पिंकू, चीनू, सोनू, पुनित अहलूवालिया ये सभी लोग शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि जो मिलकर मुझे टारगेट कर रहे हैं और ऋषि खनूजा के ही यह सब लोग हैं, जो उन्हें रोज पार्टियां देते हैं।
MPPSC परीक्षा 2023 में रिजल्ट अभी नहीं, फिर AG नहीं पहुंचे हाईकोर्ट

इन्हें कोई पद मत देना

उन्होंने कहा कि विशाल गिदवानी (सांसद शंकर लालवानी के प्रतिनिधि) से भी फोन कराया गया। बीजेपी के जो भी वरिष्ठ नेता, पार्षद कंचन गिदवानी हैं, मालिनी भाभी (विधायक) सीएम सभी से अपील करूंगा ऐसे लोगों को बीजेपी में कोई पद नहीं दिया जाए। यह सिख समाज के लिए कलंक हैं। समाज के लोग इनसे पीड़ित हैं। मैं तो सुसाइड कर रहा हूं, लेकिन जो मैंने नाम लिए हैं, इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। सभी को आरोपी माना जाए। मेरी गुरुसिंघ सभा से, शासन, प्रशासन सभी से अपील है कि कार्रवाई हो। इन्हें कोई पद और प्रतिष्ठा नहीं दिया जाए नहीं तो यह देश का सत्यनाश कर देंगे।

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में रितेश इनाणी अध्यक्ष, मेहता चुने गए सचिव

पहले भी विवादों में खनूजा

खनूजा के साथ यह पहला विवाद नहीं है। इसके पहले वह श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव के दौरान फमर्स एंड सोसायटी के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुके हैं जिसका ऑडियो सामने आया था। वहीं लालबाग में भी एक व्यक्ति से स्टेंड को लेकर अधिक वसूली का मामला सामने आया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी
  • इंदौर
  • इंदौर बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • विशाल गिदवानी
  • सरदार जगजीत सिंह
  • ऋषि खनूजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा