सनी लियोनी की फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आए मेकअप आर्टिस्ट की मौत, बाथरूम में मिला शव
Rohit Sahu | Mar 29, 2025, 10:19 IST
sunny leaon bhopal
सनी लियोनी की फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से भोपाल आए मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस को होटल के बाथरूम में उसका शव मिला है। घटना की जांच जारी है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की एक फिल्म की शूटिंग होनी है। इसके लिए मुंबई से उनकी टीम भोपाल आई थी। इसी बीच गुरुवार (27 मार्च को) उनके एक टीम मेंबर की होटल में संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है मेकअप आर्टिस्ट सलीम मुंबई से भोपाल आया था और एक होटल में एक साथी के साथ ठहरा हुआ था।
पुलिस का प्राथमिक अंदेशा है कि सलीम की मौत साइलेंट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का युवा प्रोफेशनल्स पर जोर, भोपाल में बीजेपी के दिग्गज देंगे राजनीति में सफलता का मंत्र
जानकारी के अनुसार, सनी लियोनी (Sunny Leone) की नई फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी फिल्म यूनिट भोपाल आई हुई थी। सलीम इस फिल्म की मेकअप टीम का हिस्सा था। उसकी मौत की खबर से पूरी फिल्म यूनिट सदमे में है।एमपी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी है। होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सनी लियोनीी, तमन्ना भाटिया की वजह से शेख साहब ने गंवा दिए 16 लाख! SC पहुंचा मामला
thesootr links
बाथरूम में मिला मेकअप आर्टिस्ट का शव
मेकअप आर्टिस्ट सलीम एक होटल में अपने साथी के साथ ठहरा हुआ था। गुरुवार देर रात उसके साथी ने उसे बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का युवा प्रोफेशनल्स पर जोर, भोपाल में बीजेपी के दिग्गज देंगे राजनीति में सफलता का मंत्र
होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही
यह भी पढ़ें: सनी लियोनीी, तमन्ना भाटिया की वजह से शेख साहब ने गंवा दिए 16 लाख! SC पहुंचा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari