शिवराज, वीडी और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ SC में सुनवाई, 10 करोड़ मानहानि का है मामला

Raj Singh | Mar 26, 2025, 14:07 IST
Share
SUPERME COURT NEW DELHI
SUPERME COURT NEW DELHI

सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा द्वारा दायर मानहानि मामले की सुनवाई होगी। तन्खा ने आरोप लगाया है कि शिवराज और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनके खिलाफ झूठा और दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया।

सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 26 मार्च को एक अहम सुनवाई होने वाली है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने मानहानि का मामला दायर किया है। यह मामला राजनीतिक विवाद से जुड़ा है। आपको बता दें कि तन्खा ने आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह चौहान और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनके खिलाफ झूठा और दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया। इस अभियान से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया है।

कोर्ट का आदेश

दरअसल, 19 मार्च को इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तन्खा के दायर किए गए आपराधिक मानहानि मामले में चौहान को अधीनस्थ न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई आज ( 26 मार्च ) होगी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 25 अक्टूबर के आदेश पर सुनवाई करेगा।
ये भी खबर पढ़ें... वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने दिया सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद

मानहानि का आरोप

विवेक तन्खा का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से उनके खिलाफ एक झूठा और मानहानिकारक अभियान चलाया। तन्खा का कहना है कि इन नेताओं ने उन्हें ओबीसी विरोधी बताते हुए उनकी छवि को धूमिल किया। इसके बाद, तन्खा ने तीनों नेताओं पर 10 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा करते हुए जबलपुर जिला कोर्ट में केस दायर किया था।

2021 के ओबीसी आरक्षण पर विवाद

इस मामले की जड़ 2021 में मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर उठे विवाद में है। विवेक तन्खा ने इन चुनावों में ओबीसी आरक्षण की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। बीजेपी नेताओं ने तन्खा को ओबीसी विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ बयानबाजी की, जिसको लेकर तन्खा ने आरोप लगाया कि उनकी छवि को भारी नुकसान हुआ है।

ये भी खबर पढ़ें... राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी

आज की सुनवाई में क्या होगा?

आज की सुनवाई में तन्खा की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल जैसे नामी वकील पैरवी करेंगे। वहीं शिवराज सिंह चौहान की ओर से महेश जेठमलानी कमान संभालेंगे। हालांकि, अब देखना होगा कि कोर्ट इस पूरे मामले पर क्या कहता है।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • शिवराज सिंह चौहान
  • MP
  • वीडी शर्मा
  • राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा
  • मानहानि
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा