सस्पेंड AC आबकारी मंदाकिनी दीक्षित पर FIR के लिए याचिका, शराब ठेकेदार से हर महीने 7.5 लाख रिश्वत मांगने के आरोप
Sanjay Gupta | Jan 23, 2026, 21:14 IST
mandakini dixit
देवास की सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित पर रिश्वत मांगने का आरोप है। शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की सुसाइड के बाद उसकी मां ने हाईकोर्ट में एफआईआर की मांग की है।
News in Short
- मंदाकिनी दीक्षित पर देवास के ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप, हर महीने 7.5 लाख रुपए मांगने का मामला।
- ठेकेदार दिनेश मकवाना ने आत्महत्या से पहले दीक्षित पर रिश्वत के गंभीर आरोप लगाए।
- ठेकेदार की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दीक्षित पर FIR की मांग की।
- हाईकोर्ट ने कनाडिया थाना प्रभारी से 28 जनवरी को जवाब देने का आदेश दिया।
- मंदाकिनी दीक्षित ने अपने सस्पेंशन को चुनौती दी, लेकिन हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली।
News in Detail
इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज की 500 करोड़ की जमीन सरकारी घोषित, कलेक्टर कोर्ट का फैसला, 3 दिन छुट्टी, अब राहत नहीं
क्या है मकवाना का केस
इस वीडियो के सामने आने पर 24 नवंबर को दीक्षित ने देवास एसपी को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि ठेकेदार की मां और परिजनों द्वारा उनसे दो करोड़ की मांग की जा रही है। उधर वीडियो आने के बाद मप्र शासन ने दीक्षित को सस्पेंड कर दिया। दीक्षित ने इस सस्पेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एक-दो नहीं पूरे नौ वकील बचाव में उतार दिए, लेकिन राहत नहीं मिली। उधर ठेकेदार की मां संतोष बाई ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।
mandakini dixit
इंदौर में टीबी मरीज को ब्राउन शुगर तस्कर बताकर घर से उठाया, जेल में मौत, 9 पुलिसकर्मियों पर जांच शुरू
दीक्षित पर कमीशन के भी लगाए आरोप
उनके द्वारा कहा गया था कि शराब का क्वार्टर 80 रुपए की जगह 90 रुपए में बेचो और ऊपर के 10 रुपए उन्हें कमीशन के तौर पर दो। ऐसा नहीं कर पर उनके द्वारा कठोर कदम उठाए जाएंगे और शराब कारोबार मुश्किल कर देगी। याचिकाकर्ता ने कहा कि उनके इसी तरह के दबाव और शोषण के कारण बेटे ने सुसाइड किया है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने दीक्षित पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की। जांच के नाम पर मामले को लटका कर रखा हुआ है।
mandakini dixit
याचिका में इन सभी को बनाया पक्षकार
इधर मंदाकिनी को राहत नहीं, चार्जशीट सौंपी
वहीं शासन ने एक इंटरविनयर याचिका भी लगाई है कि यह याचिका मेंटेनेबल नहीं है। क्योकि शासकीय प्रक्रिया की जा रही है और इसमें संबंधित अधिकारी को इसमें नोटिस का जवाब देने का पूरा अवसर मौजूद है। इस पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी।
इंदौर के रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के दो लॉकर से मिला 3.84 करोड़ का सोना
मंदाकिनी दीक्षित ने बचाव में यह तर्क रखे हुए हैं
इसके बाद 9 नवंबर, 11 नवंबर और 16 नवंबर को मकवाना के रिश्तेदार बृजेश मकवाना, उनकी मां संतोष बाई ने उनके अधीनस्थ को प्रेम यादव को यह वीडियो भेजा। दो करोड़ राशि मांगने के लिए ब्लैकमेल किया। इस बारे में 24 नवंबर को हमने एसपी को सूचित कर दिया और विभागीय अधिकारियों को बता दिया था, लेकिन जब 5 दिसंबर को वीडियो वायरल हुआ तो 6 दिसंबर को सरकार ने केवल वाट्सअप मैसेज के आधार पर सस्पेंड कर दिया। न कोई नोटिस दिया और न ही किसी तरह की जांच कराई गई।
इस पर सरकार यह दे चुकी जवाब
दीक्षित के अधिवक्ता ने कहा कि हमने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और आबकारी आयुक्त को बताया था। 24 नवंबर को ही एसपी को बताया था। इस पर सरकारी अधिवक्ता बताया था कि इन्होंने भले ही एसपी को 24 नवंबर को बताया हो, लेकिन शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों को 6 दिसंबर को ही बताया जब इन्हें सस्पेंड किया गया। इन्हें वीडियो की जानकारी 9 नवंबर को ही आ गई थी।
सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड , शराब ठेकेदार सुसाइड केस में रिश्वत के आरोप
हाईकोर्ट ने कहा था इसमें कुछ फिशी है
यह था ठेकेदार के सुसाइड वीडियो में
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari