इंदौर में स्वामी हरीकृष्ण दास स्कूल लोकार्पण से विवाद, दो मंत्रियों की पुरानी शिलालेख हटाई

Sanjay Gupta | Feb 08, 2026, 13:48 IST
Share
swami harikrishna das school indore inauguration controversy
swami harikrishna das school indore inauguration controversy

इंदौर में एक सरकारी स्कूल के 11 साल बाद फिर लोकार्पण कार्यक्रम ने सिंधी समाज में राजनीति तेज कर दी है। इस लोकार्पण को करने वाले वर्तमान नेताओं ने अपनी ही पार्टी के पुराने वरिष्ठ नेताओं के नाम की शिलालेख हटा दी और अपनी चिपका दी।

इंदौर में सरकारी स्कूल हरिकृष्णदास जी उदासी स्कूल वार्ड 65 को लेकर सिंधी समाज और राजनेताओं के बीच में श्रेय की राजनीति आडे़ आ गई। शनिवार 7 फरवरी को स्कूल का लोकार्पण किया गया था। बताया गया था कि स्कूल में 48 लाख रुपए से काम किए हैं इसलिए ऐसा किया गया है।

ये स्कूल 11 साल पहले ही बना था। तब 20 अक्टूबर 2014 को हुए लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, तत्कालीन मंत्री सुरेंद्र पटवा के साथ ही तत्कालीन महापौर कृष्णमुरारी मोघे और क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ सभी मौजूद थे।

इन सभी के नाम की शिलालेख भी थी। अब इसे हटा दिया गया है और नए सिरे से लोकार्पण कर नई शिलालेख लगा दी गई है।

2292d16b-962
2292d16b-962

नई शिलालेख में इनके नाम लिखे गए

नई शिलालेख में मुख्य अतिथि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मालिनी गौड़ का नाम है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद कमलेश कालरा, नगर मंत्री महेश कुकरेजा, मंडल अध्यक्ष जितू चेलानी भी नामित हैं। सिंधी कॉलोनी व्यापारिक एसोसिएशन अध्यक्ष ललित पारानी समेत दर्जन भर नेताओं के नाम शामिल हैं।

494ffc66-0a0
494ffc66-0a0

पहले लिखा लोकार्पण, फिर विवाद हुआ तो हटाया

इस शिलालेख पर पहले 'लोकार्पण' लिखा गया था, और कार्यक्रम के निमंत्रण में भी यही शब्द था। फिर जब विवाद हुआ और यह कहा गया कि स्कूल का लोकार्पण तो 11 साल पहले हो चुका था, तो इसे बदल दिया गया।

उस समय सिंधी समाज से निगम के एमआईसी सदस्य जवाहर मंगवानी ने इसका काम कराया था। एक बड़ा आयोजन भी हुआ था, जिसमें बीजेपी नेता, मंत्री, महापौर और विधायक सभी आए थे।

इसके बाद शिलालेख पर 'लोकार्पण' शब्द को छिपा दिया गया और इसे 'जीर्णोद्धार' का नाम दे दिया गया। पार्षद कमलेश कालरा ने बताया कि स्कूल में जगह-जगह से पानी टपक रहा था और शौचालय भी खराब थे। इन्हें ठीक करने के लिए 48 लाख रुपए की लागत आई।

5a9f670e-63d
5a9f670e-63d

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर न्यूज : इंदौर जनसुनवाई में हंगामे के बाद सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान, तुरंत किया समाधान

एमपी के सरकारी स्कूलों में 66 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी एक जैसे रंग और डिजाइन की ड्रेस

स्कूल भवनों पर लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट, जल्द होगा जर्जर भवनों का निर्माण

अवैध निर्माण पर कोर्ट में चले जाते हैं लोग, जेडीए के सामने बड़ी चुनौती, जानें पूरा मामला

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • विधायक मालिनी गौड़
  • बीजेपी नेता
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • सरकारी स्कूल
  • सिंधी समाज
  • पार्षद कमलेश कालरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती