इंदौर में राष्ट्रपति दौर से पहले प्रोफेसर विजय गुप्ता की स्वाइन फ्लू से मौत, यूनविर्सिटी कैंपस में कई लोग संपर्क में आए थे
Sanjay Gupta | Sept 08, 2024, 11:03 IST
प्रोफेसर विजय गुप्ता
इंदौर में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. विजय बाबू गुप्ता की संदिग्ध स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वह हाल ही में एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस में शामिल हुए थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
इंदौर में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने के दस दिन पहले प्रोफेसर डॉ. विजय बाबू गुप्ता ( Professor Vijay Babu Gupta ) की मौत हो गई है। खबरें है कि उन्हें स्वाइन फ्लू था और इसी के चलते उनकी मौत हुई है। संक्रमण बीमारी से उनकी मौत होने के बाद पूरी यूनिवर्सिटी प्रबंधन और प्रशासन सदमे में हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले वह यूनिवर्सिटी में कई लोगों के संपर्क में आए थे।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बताया जाता है कि 57 साल के प्रोफेसर गुप्ता कुछ दिन पहले इंदौर में हुई एक इंटर नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हुए थे। वहां मैक्सिको व अन्य देशों के प्रतिनिधि थे, इसके बाद वह अस्वस्थ हुए थे। निजी अस्पताल सुयश में उनका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार हुआ था। वह जल्द डिस्चार्ज होने वाले थे, लेकिन अचानक उनका निधन हो गया
वहीं सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या औपचारिक तौर पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि की बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारी लैब में सैंपल जाता है और उसकी रिपोर्ट ही मान्य होती है, इस केस में ऐसा नहीं हुआ। हालांकि करीबी लोग फ्लू की ही बात कह रहे हैं।
प्रो. गुप्ता यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेटा साइंस के विभागाध्यक्ष थे और वहीं सामने ही यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में ही रहते थे। उनकी शवयात्रा कल 8 सितम्बर को दोपहर 1 बजे उनके निज निवास P-4, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय टीचर्स क्वार्टर, खंडवा रोड, इन्दौर से रीजनल पार्क मुक्ति धाम जाएगी।
![sanjay gupta]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
इंटरनेशनल कांफ्रेस में हुए थे शामिल
औपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं
आज अंतिम यात्रा
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA