20 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों की मर्जिंग में विधायक-अफसरों के रिश्तेदार बने अड़चन, जानें पूरा मामला

Amresh Kushwaha | Aug 18, 2025, 11:43 IST
Share
merger-schools-20-students-madhya-pradesh
merger-schools-20-students-madhya-pradesh

मध्यप्रदेश में 20 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों का मर्जर क्यों नहीं हो पा रहा है? जानिए इस समस्या के पीछे के राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों को विस्तार से...

मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने पिछले साल एक नियम जारी किया था। इसके तहत उन स्कूलों को बंद किया जाना था जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 20 या उससे कम है। इन स्कूलों को पास के बड़े स्कूलों में मर्ज करने का उद्देश्य था कि शिक्षा का स्तर बेहतर किया जा सके और शिक्षक की कमी को भी दूर किया जा सके। लेकिन यह प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, और इसके पीछे कई कारण हैं। इनमें राजनीतिक और प्रशासनिक कारण प्रमुख हैं।

17 जिलों के 4608 स्कूल होने थे मर्ज

मध्यप्रदेश के 17 जिलों में ऐसे 4608 स्कूल हैं जहां विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम है। एक साल पहले इन स्कूलों को बंद करना था, लेकिन अब तक मर्जर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। bhaskar.com के अनुसार, इस देरी के पीछे एक प्रमुख कारण यह है कि इन स्कूलों में कुछ नेताओं, अधिकारियों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के रिश्तेदारों के पदस्थ होने का मामला। यही कारण है कि मर्जर की प्रक्रिया बार-बार टल जाती है।
ये खबर भी पढ़िए...MP सरकार का नया अभियान, अब स्कूलों में बनेगा बच्चों का नि:शुल्क आधार, जानें कैसे...

राजनीतिक रसूख का प्रशासन पर असर

राजनीतिक रसूख का असर प्रशासन पर पड़ता है। कई स्थानों पर यह देखा गया है कि जहां विद्यार्थी संख्या कम है, वहां अधिक शिक्षक तैनात हैं। उदाहरण के लिए, दमोह जिले के झलौन प्राथमिक स्कूल में केवल एक विद्यार्थी है, लेकिन यहां दो शिक्षक तैनात हैं। यदि इन स्कूलों को बंद कर दिया जाए तो करीब 5000 अतिरिक्त शिक्षक उन स्कूलों में भेजे जा सकते हैं जहां स्टाफ की कमी है।

सागर जिले के स्कूल में भाजपा नेता के रिश्तेदार

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां छोटे स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। उदाहरण के तौर पर, सागर जिले में गांधी मुहाल पटकुई प्राथमिक स्कूल में केवल 5 विद्यार्थी हैं, लेकिन यहां 2 शिक्षक तैनात हैं। ये दोनों शिक्षक भाजपा नेता विनोद गुरु की भतीजी अर्चना तिवारी और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजधर यादव के रिश्तेदार हैं।

ये खबर भी पढ़िए...अव्यवस्थाओं से परेशान नवोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने खुद को कमरे में किया बंद

शिक्षक संघ का भी पड़ रहा प्रभाव

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का भी इस मामले में बड़ा हाथ है। रायसेन जिले के बिरौली प्राथमिक स्कूल में केवल 15 विद्यार्थी हैं, लेकिन यहां के शिक्षक राजकुमार धाकड़ आजाद अध्यापक संघ के जिला सचिव हैं। इसके कारण इस स्कूल का मर्जर रोक दिया गया है। इसी प्रकार के कई उदाहरण प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिलते हैं।

17 जिलों में प्रभावित स्कूलों की सूची

मध्यप्रदेश के 17 जिलों में ऐसे कुल 4608 स्कूल हैं। यहां विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम है। इनमें से प्रमुख जिलों की सूची निम्नलिखित है-

  • अनूपपुर: 488
  • राजगढ़: 480
  • डिंडोरी: 427
  • नर्मदापुरम: 408
  • छिंदवाड़ा: 401
  • गुना: 397
  • भिंड: 370
  • कटनी: 370
  • मैहर: 64
  • सीहोर: 270
  • रायसेन: 264
  • दतिया: 169
  • दमोह: 169
  • हरदा: 103
  • सागर: 100
  • टीकमगढ़: 66
  • धर्मपुरी: 64
  • मुरैना: 64
ये खबर भी पढ़िए...शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, अब 13 साल से कम उम्र के ब्रिलियंट बच्चे भी ले सकेंगे 9वीं में एडमिशन

मामले की गहराई से करेंगे जांच - प्रमुख सचिव, शिक्षा विभाग

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संजय गोयल ने इसको जांच करने की बात कही है। उन्होंने कहा- प्रदेश में 20 से कम छात्रों वाले सरकारी स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। यदि कुछ स्थानों पर प्रभावशाली शिक्षक इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम इसकी गहराई से जांच करेंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी में स्कूल का मर्जर | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षक संघ
  • आजाद अध्यापक संघ
  • मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग
  • एमपी में स्कूल का मर्जर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती