एमपी के शिक्षकों में छुट्टी को लेकर नाराजगी, मंत्री-अधिकारियों को पत्र लिखकर उठाए ये सवाल

Rohit Sahu | May 04, 2025, 09:07 IST
Share
teacher bharti
teacher bharti

शिक्षकों ने अवकाश को लेकर पत्र लिखकर बताया, हमें साल भर में सिर्फ 118 दिन की छुट्टी मिलती हैं, जबकि अन्य विभागों को 173 दिन। शिक्षक संघ ने मंत्री को भेजकर अवकाश का पूरा गणित समझाया है।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षकों की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। समर कैंप ड्यूटी के आदेश के बाद, शिक्षकों ने अपने अवकाश के अधिकारों को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री, सचिव और आयुक्त को विस्तृत पत्र भेजा है। शिकायत में बताया गया है कि उन्हें अन्य विभागों की तुलना में बहुत कम अवकाश मिल रहा है, जो उनके कार्यभार के अनुपात में अनुचित है।

शिक्षकों को सालभर में 118 छुट्टियां

एमपी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ने पत्र में उल्लेख किया कि स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों को वार्षिक तौर पर औसतन केवल 118 दिन की छुट्टी मिलती है। इनमें ग्रीष्मावकाश भी शामिल होता है। वहीं मंत्रालय और अन्य सरकारी दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों को 173 दिन तथा बैंक कर्मियों को 145 दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। यह अंतर करीब 55 दिनों का है, जिसे शिक्षक भेदभाव मान रहे हैं।

holiday mp
holiday mp

काम ज्यादा, छुट्टी कम

शिक्षकों की नाराजगी केवल छुट्टियों की संख्या तक सीमित नहीं है। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उनकी ड्यूटी सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं रहती। उन्हें सालभर अलग-अलग अतिरिक्त कार्यों में भी लगाया जाता है, जिनमें शामिल हैं। जनगणना कार्य,विभिन्न स्तर के चुनावों की ड्यूटी, लाड़ली लक्ष्मी योजना का सत्यापन, गरीबी रेखा सर्वेक्षण, वोटर लिस्ट का अपडेट ये सभी शामिल हैं।

इन कामों में सहभागिता के बावजूद शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि वर्ष 2008 में वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़ें...MP Atithi Shikshak | मजदूर दिवस के दिन 75 हजार अतिथि शिक्षक 'बेरोजगार', मगर आस बरकरार..?

शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र

मप्र शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा मंत्री, सचिव और स्कूल शिक्षा आयुक्त को भेजे गए पत्र में आग्रह किया गया है कि शिक्षकों को भी अन्य सरकारी कर्मियों की तरह ही छुट्टियों का लाभ दिया जाए। साथ ही अर्जित अवकाश को भी बहाल किया जाए, ताकि शिक्षकों को मानसिक और शारीरिक राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें...मध्यप्रदेश तबादला नीति 2025 में अटैचमेंट खत्म, अतिशेष शिक्षक हटाए जाएंगे

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

शिक्षक संघ ने किया विरोध | स्कूल टीचर | मप्र में सरकारी छुट्टी | सरकारी छुट्टी | mp holiday list | mp teacher | Mp teachers

Tags:
  • मप्र में सरकारी छुट्टी
  • सरकारी छुट्टी
  • शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • शिक्षक संघ
  • छुट्टी
  • mp teacher
  • स्कूल टीचर
  • Mp teachers
  • mp holiday list
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती