184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी की आरोपी तीर्थ गोपीकॉन पर मनी लॉड्रिंग का केस
Sanjay Gupta | Jan 28, 2026, 15:28 IST
teerth gopicon fake bank guarantee money laundering case ed
184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी से 950 करोड़ का ठेका लेने वाली तीर्थ गोपीकॉन कंपनी पर ED ईडी का एक्शन हो गया है। ईडी ने कंपनी के एमडी और फाउंडर महेश कुम्भानी और अन्य पर PMLA के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला मध्यप्रदेश जल निगम लिमिटेड से जुड़ा है।
News in Short
- तीर्थ गोपीकॉन पर आरोप है कि उसने फर्जी बैंक गारंटी से मध्य प्रदेश जल निगम में 950 करोड़ के ठेके लिए थे।
- सीबीआई ने इस मामले में एमडी महेश कुम्भानी पर केस दर्ज किया है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- स्मार्ट सिटी इंदौर ने उसके साथ 454 करोड़ में बेची गई जमीन का सौदा रद्द कर दिया है।
- ईडी ने केस हाथ में लेने के बाद कंपनियों की संपत्तियों की तलाश शुरू कर दी है।
- जल निगम भी कंपनी की संपत्तियों को खोज रहा है, जिससे बैंक गारंटी की राशि बदले उसे जब्त कर सके।
News in Detail
जल निगम से 950 करोड़ के ठेके के बदले में तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने विविध बैंक गारंटियां जमा की थीं। जांच में यह गारंटी फर्जी पाई गई थीं। इस पर कंपनी ने इंदौर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और यह गारंटी दूसरे के जरिए बनवाई गई है।
मामला हाईकोर्ट जबलपुर गया था। वहां से सीबीआई जांच बैठी और उनके जरिए जांच के लिए केस दर्ज हुआ था। कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जब सीबीआई ने जांच की तो इसमें तीर्थ कंपनी ही दोषी पाई गई थी। पता चला कि इस गोलमाल में तो पूरा नेटवर्क शामिल है। इसके बाद कुम्भानी व अन्य को सितंबर 2025 में गिरफ्तार किया गया थी। तभी से यह आरोपी जेल में हैं।
द सूत्र के खुलासे से रद्द हुआ 454 करोड़ का सौदा
सबसे पहले thesootr ने ही उजागर किया था कि सीबीआई की रिपोर्ट में कंपनी ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट भी फर्जी गारंटी से लिए गए पाए हैं। इंदौर में इस सौदे के लिए उसने करीब 9 करोड़ की बैंक गारंटी दी थी। इस खुलासे के बाद बोर्ड की बैठक हुई और यह सौदा रद्द कर दिया गया था।
ईडी ने शुरू की संपत्तियों की तलाश
उधर जल निगम भी अपनी बैंक गारंटी के 184 करोड़ वसूलने के लिए कंपनियों की संपत्तियां तलाश कर रहा है। इसके लिए इंदौर जिला प्रशासन, पंजीयन विभाग और अन्य विभागों को पत्र भेजा है।
तीन कामों की ये गांरटी जांच में
सागर के मडिया डैम के लिए तीन बैंक गारंटी 32.40 करोड़ की दी थी। इसमें एक 16.20 करोड़ और बाकी दो 8.10-8.10 करोड़ की थी।
वहीं दो बैंक गारंटी डिंडोरी के काम के लिए कुल 111.61 करोड़ (50 करोड़ व 61.61 करोड़) की थी वह दी थी।
इस तरह यह सभी बैंक गारंटी 184 करोड़ की थी, जो फर्जी पाई गई थी। इन सभी की जांच की जा रही है।
सीबीआई ने इनको बनाया है आरोपी
सांठगांठ से कर रहे गारंटी का खेल
मध्यप्रदेश में इसका ऑफिस इंदौर में 204, अमर मेट्रो पगनिस पागा इंदौर में है। कंपनी का एमडी महेश भाई कुंभानी है। इसमें प्रमोटर व डायरेक्टर चंद्रिकाबेन कुंभानी और नान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पल्लव कुंभानी हैं।
कंपनी मूल रूप से सरकार के सिविल इंजीनियरिंग वर्क्स के टेंडर लेती है। इसने इंदौर, उज्जैन और छतरपुर जैसे शहरों में कई प्रोजेक्ट किए हैं। इंदौर में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत सराफा प्रोजेक्ट, नाला टैपिंग, एसटीपी प्रोजेक्ट, सरवटे प्रोजेक्ट जैसे कई प्रोजेक्ट किए हैं। इनमें उज्जैन का अमृत 2.0 प्रोजेक्ट भी शामिल है।
फर्जी गारंटी से ठेके और पेमेंट असल में लेती है कंपनी
ये खबर भी पढ़िए...
184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में तीर्थ गोपीकॉन एमडी महेश कुंभानी व अन्य जेल में ही रहेंगे
तीर्थ गोपीकॉन के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में हैरी पॉटर, गो डैडी और जोहो, सीबीआई रिपोर्ट में खुलासा
इंदौर में 454 करोड़ का रियल एस्टेट सौदा करने वाली तीर्थ गोपीकॉन कंपनी को नहीं मिलेगी बैंक गारंटी की राशि
तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने फर्जी बैंक गारंटी से लिए इंदौर स्मार्ट सिटी के ठेके, CBI रिपोर्ट में कंपनी पर और भी बड़े खुलासे
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA