खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा की राह में तहसीलदारों की हड़ताल बनी रोड़ा
Sanjay Sharma | Aug 07, 2025, 20:56 IST
tahsildar strike Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश। खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं के सामने तहसीलदारों की हड़ताल उलझन बन गई है। अभ्यर्थी आवेदन के लिए प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं।
BHOPAL. खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए तहसीलदारों की हड़ताल ने परेशानी खड़ी कर दी है। हड़ताल की वजह से प्रदेश के तहसील कार्यालयों में काम ठप हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी ईडब्ल्युएस, आय, मूल निवासी जैसे प्रमाण पत्र न बनने से हजारों युवा अब तक आवेदन भी नहीं कर पाए हैं।
परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 10 अगस्त को रविवार का अवकाश है। ऐसे में केवल शुक्रवार 8 अगस्त को ही कार्यालय खुलेगा, लेकिन तहसीलदारों के हड़ताल पर होने से प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण हजारों उम्मीदवार परीक्षा से ही वंचित रह जाएंगे। महीनों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं की चिंता बढ़ गई है और वे लोक सेवा आयोग से आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2025 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 11 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन भरने का अवसर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए महीनों से तैयारी कर रहे युवा बीते कई दिनों से जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
आवेदन की प्रक्रिया के बाद जब उनके प्रमाण पत्र जारी होने थे तब 6 अगस्त को अचानक तहसीलदार हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की वजह से प्रदेश भर के तहसील कार्यालयों में दो दिन से कामकाज ठप पड़ा हुआ है। तहसीलदारों की हड़ताल के कारण दूसरे सरकारी कामों के साथ ही मूल निवास, आय, जाति और ईडब्ल्युएस प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं।
इस वजह से खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार भटक रहे हैं। तहसील कार्यालयों में तहसीलदार तो बैठ रहे हैं लेकिन वे विभागीय कामों से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में कार्यालयों में प्रमाण पत्र के लिए पहुंच रहे आवेदकों को निराश लौटना पड़ है।
ये खबरें पढ़िए :
लक्षद्वीप की गाड़ी, अरुणाचल की एनओसी और मध्यप्रदेश में वाहनों का रजिस्ट्रेशन
पुलिस आरक्षक भर्ती के 1200 पद खाली फिर भी नियुक्ति से वंचित युवा
एमपीपीएससी द्वारा 67 पदों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 14 पद अनारक्षित, 8 अनुसूचित जाति, 17 अनुसूचित जनजाति, 23 अन्य पिछड़ा वर्ग और 5 पद ईडब्ल्युएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन्हीं कैटेगरी में से मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिला, पूर्व सैनिक और दिव्यांगों के पद भी शामिल हैं। यानी खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 53 पद विभिन्न कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित हैं।
इन्हें आवेदन के साथ मूल निवासी, आय, ईडब्ल्युएस और जाति प्रमाण पत्र लगाना जरूरी है। इन कैटेगरी के हजारों आवेदक खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने के लिए परीक्षा में शामिल होने की तैयारी महीनों से कर रहे हैं लेकिन तहसीलदारों की हड़ताल के कारण उन्हें अपना सपना टूटता नजर आ रहा है।
ये खबरें पढ़िए :
ब्रेन डेड सत्येंद्र के अंग बचाएंगे 4 जिंदगी : हार्ट अहमदाबाद, लिवर भोपाल और किडनी जबलपुर में होंगी ट्रांसप्लांट
राजस्थान के नए जिलों में नहीं बदले हालात, 8 नए जिलों की पड़ताल में सामने आई चौंकाने वाली स्थिति
खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं का कहना है कि तहसीलदारों की हड़ताल से उनके प्रमाण पत्र अटक गए हैं। लोक सेवा आयोग को इस स्थिति की गंभीरता और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर आवेदन की आखिरी तिथि को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं शासन स्तर से भी हड़ताल की स्थिति में प्रमाण पत्र बनाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है।
आवेदन भरने के लिए 10 अगस्त अंतिम तिथि है। रक्षाबंधन और रविवार के चलते 9 और 10 अगस्त को शासकीय अवकाश है। ऐसे में केवल 8 अगस्त का दिन ही बचा है लेकिन हड़ताल जारी रहने के कारण शुक्रवार को हजारों युवाओं के प्रमाण पत्र बन पाना मुश्किल है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 10 अगस्त को रविवार का अवकाश है। ऐसे में केवल शुक्रवार 8 अगस्त को ही कार्यालय खुलेगा, लेकिन तहसीलदारों के हड़ताल पर होने से प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण हजारों उम्मीदवार परीक्षा से ही वंचित रह जाएंगे। महीनों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं की चिंता बढ़ गई है और वे लोक सेवा आयोग से आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
दो दिन छुट्टी अब एक दिन शेष
आवेदन की प्रक्रिया के बाद जब उनके प्रमाण पत्र जारी होने थे तब 6 अगस्त को अचानक तहसीलदार हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की वजह से प्रदेश भर के तहसील कार्यालयों में दो दिन से कामकाज ठप पड़ा हुआ है। तहसीलदारों की हड़ताल के कारण दूसरे सरकारी कामों के साथ ही मूल निवास, आय, जाति और ईडब्ल्युएस प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं।
इस वजह से खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार भटक रहे हैं। तहसील कार्यालयों में तहसीलदार तो बैठ रहे हैं लेकिन वे विभागीय कामों से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में कार्यालयों में प्रमाण पत्र के लिए पहुंच रहे आवेदकों को निराश लौटना पड़ है।
ये खबरें पढ़िए :
लक्षद्वीप की गाड़ी, अरुणाचल की एनओसी और मध्यप्रदेश में वाहनों का रजिस्ट्रेशन
पुलिस आरक्षक भर्ती के 1200 पद खाली फिर भी नियुक्ति से वंचित युवा
प्रमाण पत्र बनवाने लगा रहे चक्कर
इन्हें आवेदन के साथ मूल निवासी, आय, ईडब्ल्युएस और जाति प्रमाण पत्र लगाना जरूरी है। इन कैटेगरी के हजारों आवेदक खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने के लिए परीक्षा में शामिल होने की तैयारी महीनों से कर रहे हैं लेकिन तहसीलदारों की हड़ताल के कारण उन्हें अपना सपना टूटता नजर आ रहा है।
ये खबरें पढ़िए :
ब्रेन डेड सत्येंद्र के अंग बचाएंगे 4 जिंदगी : हार्ट अहमदाबाद, लिवर भोपाल और किडनी जबलपुर में होंगी ट्रांसप्लांट
राजस्थान के नए जिलों में नहीं बदले हालात, 8 नए जिलों की पड़ताल में सामने आई चौंकाने वाली स्थिति
हड़ताल ने अटका दिए प्रमाण पत्र
आवेदन भरने के लिए 10 अगस्त अंतिम तिथि है। रक्षाबंधन और रविवार के चलते 9 और 10 अगस्त को शासकीय अवकाश है। ऐसे में केवल 8 अगस्त का दिन ही बचा है लेकिन हड़ताल जारी रहने के कारण शुक्रवार को हजारों युवाओं के प्रमाण पत्र बन पाना मुश्किल है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
By Ramanand Tiwari
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
By Sanjay Gupta
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?
By The Sootr