भाजपा कार्यालय के बाहर चस्पा पोस्टरों से फूटा सिहोरावासियों का गुस्सा

Neel Tiwari | Jul 11, 2025, 22:04 IST
Share
Sihora BJP office
Sihora BJP office

लंबे समय से सिहोरा को जिला बनाने की मांग कर रहे सिहोरावासियों का सब्र अब टूट चुका है। राजनीतिक आश्वासन के भरोसे बैठे नागरिकों ने भाजपा कार्यालय के बाहर शंख, घंटा और मंजीरों के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने सिहोरा को जिला बनाने की मांग की।

JABALPUR. 20 सालों से सिर्फ चुनावी वादों के सहारे उम्मीद लगाए बैठे सिहोरावासियों का गुस्सा अब जबलपुर की सड़कों पर साफ नजर आ रहा है। बुधवार को सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर आक्रोशित नागरिकों ने भाजपा के रानीताल स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यालय के मुख्य गेट और दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए गए, जो सबका ध्यान खींच रहे थे। पोस्टरों में लिखा था, "शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, उमा भारती और संतोष बरकड़े कौन हैं?"

इन पोस्टरों ने भाजपा नेताओं को उनके पुराने वादे याद दिलाए, जिनमें बार-बार सिहोरा को जिला बनाने की बात कही गई थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब सब्र का बांध टूट चुका है और इस बार वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

0636414b-2a4
0636414b-2a4

ये खबर भी पढ़िए...कोल इंडिया की नई योजना: SECL अफसरों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे,करना होगा ये काम

घंटा और शंख बजाकर जताया आक्रोश

भाजपा कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक चले इस शांतिपूर्ण लेकिन प्रतीकात्मक प्रदर्शन में लोगों ने शंख, घंटा और मंजीरे बजाए। उनका कहना था कि ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि “सरकार की नींद खुल सके” और सिहोरा को उसका हक मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने पहले ही जनप्रतिनिधियों और सरकार को चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि अगर मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो उन्हें वापस जबलपुर आना पड़ेगा। प्रशासन के हस्तक्षेप और ज्ञापन लेने के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...NMC सर्वे की कमी दूर नहीं कर पाया मैनेजमेंट, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर खतरा

पोस्टरों में याद दिलाए गए चुनावी वादे

रानीताल भाजपा कार्यालय की दीवारों पर जो पोस्टर चस्पा किए गए, उनमें भाजपा नेताओं के उन बयानों का उल्लेख था जो उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 के पहले सिहोरा में दिए थे।

978d40d0-71b
978d40d0-71b

10 नवंबर 2023 को शिवराज सिंह चौहान से ‘लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति’ ने फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "हमसे चूक हुई है, भाजपा को जिताएं, जीतते ही सिहोरा को जिला बनाएंगे।"

15 नवंबर 2023 को स्मृति ईरानी ने सिहोरा में चुनावी सभा में कहा था, "सिहोरा में एक ही मुद्दा है, जिला बनाने का। संतोष बरकड़े जीतेंगे तो हम सरकार से जिला बनवाने की दिशा में काम करेंगे।"

8 नवंबर 2023 को विधायक संतोष बरकड़े ने बाबा ताल मंदिर में कहा था, "यदि जनता ने आशीर्वाद दिया, तो मैं सिहोरा को जिला बनवाऊंगा।" प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि अब इन बयानों का क्या हुआ? क्या यह सब जनता को गुमराह करने का तरीका था?

ये खबर भी पढ़िए...एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में बोले CM डॉ. मोहन यादव, मप्र में 30 हजार करोड़ के निवेश से मिलेगा 14 हजार से ज्यादा को रोजगार

d91a93f7-812
d91a93f7-812

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिवराज सिंह चौहान
  • उमा भारती
  • MP
  • Jabalpur
  • पोस्टर
  • सिहोरा
  • जिला
  • भाजपा कार्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती