द सूत्र ने 50 दिन पहले ही बता दिया था कि बीजेपी में जाएंगे सुरेश पचौरी, अब बन रहीं ये 3 संभावनाएं

Rahul Garhwal | Updated:
Share
Suresh Pachauri Joins BJP
Suresh Pachauri Joins BJP

पूर्व सांसद सुरेश पचौरी बीजेपी जॉइन करने वाले हैं, ये बात द सूत्र ने 50 दिन पहले ही बता दी थी। द सूत्र ने 19 जनवरी को सुरेश पचौरी के बीजेपी में जाने की खबर पोस्ट की थी।

Suresh Pachauri Joins BJP


BHOPAL. पूर्व सांसद सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके साथ और भी कई नेताओं ने बीजेपी जॉइन की। सुरेश पचौरी बीजेपी जॉइन करने वाले हैं, ये बात द सूत्र ने 50 दिन पहले ही बता दी थी। द सूत्र ने 19 जनवरी को पचौरी के बीजेपी में जाने की खबर पोस्ट की थी।

द सूत्र ने 50 दिन पहले लगाई थी ये खबर

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करिए - लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में एक बड़ा ब्राह्मण नेता कांग्रेस छोड़कर जॉइन करेगा बीजेपी ! सिर्फ एक शर्त पूरी होने की देर

Suresh Pachauri Joins BJP
Suresh Pachauri Joins BJP


द सूत्र ने इसलिए नहीं किया था नाम का खुलासा

पूर्व सांसद सुरेश पचौरी बीजेपी जॉइन करने वाले हैं। ये बात द सूत्र ने 50 दिन पहले बताई थी, लेकिन खबर में नाम का खुलासा नहीं किया था। द सूत्र ने सुरेश पचौरी के फैसले और प्राइवेसी का सम्मान करते हुए खबर में नाम का खुलासा नहीं किया था। सुरेश पचौरी ने बहुत ही विश्वसनीयता के साथ हमें उनके फैसले के बारे में बताया था। द सूत्र बिना नाम बताए पचौरी के बीजेपी में जाने की खबर सबसे पहले पाठकों को बताकर पत्रकारिता के मूल्यों पर अडिग रहा और पचौरी के भरोसे को भी नहीं तोड़ा। द सूत्र ( The Sootr) ने पत्रकारिता और विश्वसनीयता का धर्म बखूबी निभाया।

द सूत्र एक बार फिर सबसे पहले और सबसे सटीक

सुरेश पचौरी के बीजेपी जॉइन करते ही द सूत्र की खबर पर मुहर लग गई। द सूत्र एक बार फिर सबसे पहले और सबसे सटीक साबित हुआ। अब पचौरी के बीजेपी में जाने के बाद कुछ दूसरी संभावनाएं बन रही हैं। हम आपको उनके बारे में भी बता रहे हैं।

पचौरी के बीजेपी में जाने के बाद ये 3 संभावनाएं

पहली - छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं सुरेश पचौरी

कुछ दिनों पहले कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी जॉइन करने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उन अटकलों पर विराम लग गया है। जाहिर है कि कांग्रेस के टिकट पर नकुलनाथ ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में बीजेपी सुरेश पचौरी को छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है।

दूसरी - होशंगाबाद से लोकसभा उम्मीदवार बदल सकती है बीजेपी

सुरेश पचौरी अब बीजेपी में आ गए हैं। पचौरी ने अपनी शर्त में संकेत दिया था कि वे होशंगाबाद लोकसभा सीट से टिकट चाहते हैं। बीजेपी ने होशंगाबाद लोकसभा सीट पर दर्शन सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। अब पचौरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी होशंगाबाद विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बदल सकती है।

तीसरी - राज्यसभा जा सकते हैं पचौरी

अगर बीजेपी ने सुरेश पचौरी को लोकसभा चुनाव के मैदान में नहीं उतारा, तो फिर राज्यसभा की कोई भी सीट खाली होते ही उन्हें राज्यसभा भेज दिया जाएगा। पचौरी वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजने पर विचार कर सकती है।

ये खबर भी पढ़िए..

विश्लेषण: राममंदिर का ताला खुलवाने में सुरेश पचौरी की भी रजामंदी थी

Tags:
  • सुरेश पचौरी
  • The Sootr
  • Suresh Pachauri
  • Suresh Pachauri joins BJP
  • सुरेश पचौरी बीजेपी जॉइन
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब