गुना के बेरोजगारों ने शिक्षा विभाग के बाबू को बनाया बंधक, खंभे से बांधा और फिर...
Sourabh Bhatnagar | Sept 04, 2024, 13:28 IST
बेरोजगारों के हत्थे चढ़ा सरकारी बाबू
गुना में शिक्षा विभाग में पदस्थ अजय शर्मा नामक एक क्लर्क को बेरोजगार युवकों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। क्लर्क पर युवकों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपए लेने का आरोप है।
गुना ( Guna ) के मृगवास में शिक्षा विभाग में पदस्थ अजय शर्मा ( Ajay Sharma) नामक एक बाबू ( Clerk ) को बेरोजगारों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्लर्क एक खंभे के सहारे रस्सियों से बंधा दिख रहा है। शिक्षा विभाग के बाबू पर आरोप है कि उसने तीन बेरोजगार युवकों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपए लिए थे। आपको बता दें कि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबू ने कुछ समय पहले युवाओं से मृगवास और सानई के स्कूलों में चौकीदार की नौकरी दिलवाने के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपए ले लिए थे। नौकरी न लगने पर युवाओं ने बाबू से अपने रुपए लौटाने को कहा, लेकिन बाबू रुपए देने में आनाकानी करने लगा। आपको बता दें कि हायर सेकेंडरी स्कूल मृगवास के पास बनी पुलिया पर बाबू किसी से बात करने गए थे और इस दौरान सुनील अहिरवार और रवि अहिरवार नाम के दो युवक बाइक से उनके पास पहुंचे और कुछ बातचीत करने के बाद उन्हें बाइक पर बैठाकर अपने गांव ले गए और रस्सी से बांधकर उन्हें बंधक बना लिया।
शिक्षा विभाग के बाबू अजय शर्मा को बंधक बनाए जाने का ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल ( Viral ) हो रहा है। बाबू पर यह भी आरोप है कि जिस दौरान उन्हें बंधक बनाया गया था उस समय वह नशे में धुत थे। आपको बता दें कि बाबू के शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। अजय के रिश्तेदार अपने कुछ जानने वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों को रुपए वापस दिलाने का वादा कर बाबू को छुड़वाया।
ये भी पढ़िए..जेलर साहब खा रहे थे मिलन की मलाई, कलेक्टर ने ठोक दिया डंडा... जानें पूरा मामला
इस मामले में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ( BEO ) ने कहा है कि फिलहाल इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अगर को कोई शिकायत आती है तो वह उचित कार्रवाई करेंगे।
बाबू को बंधक बनाए जाने वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने इस वीडियो को कुछ दिन पुराना बताया है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि क्लर्क अजय शर्मा ने काम कराने के बदले में युवकों से 1 लाख 60 हजार रुपए लिए थे लेकिन वापस नहीं लौटाए इसलिए लेनदारों ने उसे बंधक बना लिया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में क्लर्क एक खंभे के सहारे रस्सियों से बंधा दिख रहा है। शिक्षा विभाग के बाबू पर आरोप है कि उसने तीन बेरोजगार युवकों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपए लिए थे। आपको बता दें कि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौकीदार की नौकरी दिलवाने का दिया था झांसा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये भी पढ़िए..जेलर साहब खा रहे थे मिलन की मलाई, कलेक्टर ने ठोक दिया डंडा... जानें पूरा मामला
BEO ने कही मामले में कार्रवाई की बात
पुलिस ने लिया वायरल वीडियो पर संज्ञान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj