Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Jun 25, 2025, 22:02 IST
Share
thesootr-top-news-25-june
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, कुल्लू में 3 जगह बादल फटा, धर्मशाला में 15-20 मजदूर बाढ़ में बहे। CBSE कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए राहत, अब साल में दो बार होगी परीक्षा । इसके साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

कुल्लू में 3 जगह बादल फटा, धर्मशाला में 15-20 मजदूर बाढ़ में बहे

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में बुधवार को तेज बारिश हुई। खनियारा इलाके के सोकणी दा कोट में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम करने वाले 15-20 मजदूर मनुणी खड्ड (नदी) में बह गए। अबतक दो मजदूरों के शव मिले हैं। ​​​​​​कुल्लू जिले में भी 3 जगह सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत 3 लोग बह गए।

CBSE कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए राहत, अब साल में दो बार होगी परीक्षा, जानें नया आदेश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 25 जून 2025 को एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक, संयम भारद्वाज ने बताया कि 2026 से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एस्ट्रोनॉट शुभांशु पहुंचे अंतरिक्ष, बोले- व्हाट ए राइड, कंधे का तिरंगा देश से जोड़े हुए है

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन 4 के तहत आज यानी, 25 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने कहा- व्हाट ए राइड। मेरे कंधे पर लगा तिरंगा बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं।

इजराइल से आज भी लौटे 224 भारतीय नागरिक, सीजफायर के बाद भारतीय दूतावास ने ऑपरेशन सिंधु किया बंद

ऑपरेशन सिंधु के तहत बुधवार सुबह 224 भारतीय नागरिक इजराइल से भारत लौटे। ईरान-इजराइल के तनाव के बीच दोनों देशों से अब तक 3394 भारतीयों को भारत लाया जा चुका है। उधर, भारतीय दूतावास ने मंगलवार देर रात बताया था कि ईरान से भारतीयों को निकालने के अभियान को बंद कर रहे हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया है।

तब मैं RSS का युवा प्रचारक था... आपातकाल के 50 साल पर पीएम मोदी ने याद किया वो काला इतिहास

पीएम मोदी ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर लोकतंत्र के काले अध्याय को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग इस दिन को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उस समय कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था।

मप्र में 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी केस की बात कही, सरकार से मांगा जवाब

मध्यप्रदेश में साल 2019 में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का एक्ट पास हुआ। इसे अभी सरकारी नौकरियों में लागू नहीं किया गया है। मामला जबलपुर हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में विचाराधाीन है। इसी मामले में 25 जून 2025 को सुप्रीम कोर्ट में एमपी में ओबीसी वर्ग के लिए 27% आरक्षण लागू न किए जाने के मुद्दे पर एक बेहद अहम सुनवाई हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आरोप पर थरूर बोले- पंख आपके उड़ने की इजाजत मत मांगो

कांग्रेस संगठन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मनमुटाव अब सार्वजनिक होने लगा है। कांग्रेस सांसद के प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कांग्रेस नेतृत्व को रास नहीं आ रही है। उनके बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए मोदी फर्स्ट है। इस तंज पर सांसद थरूर ने पलटवार करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि उड़ने की इजाजत मत मांगों, पंख तुम्हारे अपने हैं और आसमान सभी का है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नेतन्याहू बोले- ट्रम्प को फरवरी में हमले का प्लान बताया, साथ देने का फैसला उनका था

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि उन्होंने फरवरी में व्हाइट हाउस की यात्रा के दौरान ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान पर हमले का प्लान बता दिया था। नेतन्याहू ने यरुशलम में कैबिनेट मीटिंग से पहले कहा, 'हमले की दो प्लानिंग शेयर की थीं। एक अमेरिका के साथ और दूसरा अमेरिका के साथ के बिना। मैंने साथ देने या न देने का फैसला ट्रम्प पर छोड़ा था।'

हरियाणा से तेलंगाना तक पानी में डूबे कई राज्य! गुजरात और महाराष्ट्र में भी मानसून से बुरा हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जून को नए मौसम अलर्ट जारी किए, क्योंकि देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुजरात से लेकर हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र तक भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा की खबरें आ रही हैं। कई राज्यों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और बड़े पैमाने पर जलभराव की घटनाएं देखी गई हैं।

मप्र में स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कारण कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई नदियां उफान पर

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में कैंसिल हुई कई ट्रेनें, ट्रैफिक ब्लॉक के कारण सेवाएं प्रभावित

रायपुर रेलवे मंडल में चल रहे मरम्मत कार्यों के चलते एक बार फिर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे ब्रिज नंबर 403 पर स्लैब रिप्लेसमेंट और दाधापारा-बिलासपुर सेक्शन में गर्डर लांचिंग कार्य के कारण 29 जून को आधा दर्जन यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा, पांच ट्रेनें देरी से रवाना होंगी और दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में आईएएस के 43 पद खाली, अफसरों पर 5-6 विभागों का बोझ

छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफसरों की भारी कमी ने सरकारी कामकाज को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। राज्य में आईएएस के कुल 202 स्वीकृत पदों में से 43 पद रिक्त हैं, जिसके चलते कई अफसरों को एक साथ 5 से 6 विभागों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

: top news | काम की खबरें | देश दुनिया न्यूज

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • cbse
  • बाढ़
  • top news
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि