Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Nov 29, 2025, 21:00 IST
Share
thesootr-top-news-29-November
Photograph: (The Sootr)

नमस्कार, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत का नेशनहुड पश्चिमी देशों से पूरी तरह अलग है। वहीं, एमपी में मौलाना महमूद मदनी ने जुल्म के खिलाफ जिहाद की बात की, जिस पर बीजेपी ने पलटवार किया। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मोहन भागवत बोले- भारत का नेशनहुड पश्चिमी देशों से पूरी तरह अलग है

top news:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि भारत के स्वभाव में झगड़ा नहीं, बल्कि भाईचारा और सामूहिक सद्भाव है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का राष्ट्रवाद पश्चिमी विचारों से पूरी तरह अलग है। भागवत ने नागपुर में नेशनल बुक फेस्टिवल में कहा कि भारत की परंपरा में संघर्ष और झगड़े नहीं होते। जब किसी पर राय बन जाती है, तो वह दूसरी बातों के लिए दरवाजा बंद कर देती है। भागवत ने बताया कि पश्चिमी देश हमारे नेशनहुड के विचार को समझ नहीं पाते, इसलिए उन्होंने इसे नेशनलिज्म कहा। उनका कहना था कि भारत का राष्ट्रवाद पश्चिमी देशों से अलग है, और भारत का यह विचार पुराना और स्थिर है।

मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल, जुल्म के खिलाफ हर बार होगा जिहाद, बीजेपी ने किया पलटवार

भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी बैठक हुई। इस दौरान मौलाना महमूद मदनी ने विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने कहा जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष है। मदनी ने कहा कि इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत बढ़ रही है। जिहाद शब्द को जानबूझकर आतंक और हिंसा से जोड़ा जा रहा है। लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए बनाए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मौसम पूर्वानुमान (30 नवंबर) : MP में सर्दी का असर बढ़ेगा, उत्तर भारत में ठंड तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट

National Weather: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 नवंबर 2025 के लिए मौसम पूर्वानुमान ( Weather Forecast) जारी किया है। इसके मुताबिक, उत्तर भारत में ठंडी हवा का असर बढ़ेगा, जबकि दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ेगी और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में अधिकतर जगहों पर हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी भारत में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रम्प ने बाइडेन के 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स किए रद्द, कहा- ये अवैध थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में जारी किए गए 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स को रद्द कर दिया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर इसकी जानकारी दी। उनका दावा है कि ये सभी ऑटोपेन (मशीन से दस्तखत) से साइन किए गए थे, जो बिना बाइडेन की मंजूरी के अवैध थे। इस कदम से बाइडेन के कई महत्वपूर्ण आदेश प्रभावित हो सकते हैं, जैसे स्वास्थ्य, पर्यावरण और एआई से जुड़े नियम। ट्रम्प ने बाइडेन को 'स्लीपी जो' और 'क्रुक्ड जो' कहकर धमकी दी कि अगर बाइडेन इन आदेशों पर अपनी सहमति का दावा करेंगे तो उन्हें 'झूठे बयान' के आरोपों का सामना करना पड़ेगा। यह कदम व्हाइट हाउस पर हुए नेशनल गार्ड्स के हमले के बाद लिया गया।

थाईलैंड में भीषण बाढ़, 145 लोग मारे गए, 12 लाख परिवार प्रभावित

af52dbaa-3d9
af52dbaa-3d9


थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है। सोंगखला इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां अकेले 110 लोग मारे गए हैं। पूरा इलाका डूब चुका है, जिससे घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। थाईलैंड के अधिकारियों ने इसे कई सालों में आई सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदा बताया है। आपदा निवारण विभाग के अनुसार, 12 दक्षिणी प्रांतों में 12 लाख से ज्यादा परिवार और 36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। अस्पतालों के मुर्दाघर तक भर गए हैं, नए शव रखने की जगह नहीं है। सरकार राहत कार्यों में जुटी हुई है।

कर्नाटका में सीएम खींचतान: सिद्धारमैया-शिवकुमार ने मतभेद की बात नकारी

935c61b7-60b
935c61b7-60b


कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार सुबह सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एक साथ ब्रेकफास्ट किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिद्धारमैया ने कहा, "हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, और भविष्य में भी नहीं होंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि वे मिलकर काम करेंगे। डीके शिवकुमार ने कहा, "हाईकमान जो भी निर्देश देगा, हम उसका पालन करेंगे।" उन्होंने ग्रुप बनाने की बात को नकारा किया। दोनों नेताओं की यह मुलाकात हाईकमान के आदेश पर हुई थी। पिछले 15 दिनों से दोनों गुटों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। हालांकि, पार्टी ने 2.5-2.5 साल के सीएम पद के समझौते को कभी पुष्टि नहीं की थी।

नेशनल हेराल्ड केस: ED की चार्जशीट पर फैसला तीसरी बार टला

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला तीसरी बार टल गया है। कोर्ट को यह तय करना है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाए या नहीं। चार्जशीट में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं। ED ने इन नेताओं पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। यह कंपनी नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करती थी। कोर्ट ने 14 जुलाई को बहस पूरी करने के बाद फैसला 29 जुलाई तक सुरक्षित रखा था, लेकिन बाद में यह 8 अगस्त और 29 नवंबर को भी टल गया। अब कोर्ट 16 दिसंबर को फैसला सुनाने का निर्णय लेगा।

बंगाल में 8 महीने बाद वक्फ संशोधन कानून लागू, 8063 वक्फ संपत्तियों का डेटा अपलोड होगा

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने 8 महीने के विरोध के बाद वक्फ संशोधन कानून लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य की 8063 वक्फ संपत्तियों की जानकारी केंद्र सरकार की UMID वेबसाइट पर 6 दिसंबर 2025 तक अपलोड करें। यह वक्फ संशोधन कानून इस साल 4 अप्रैल को संसद से पास हुआ था, लेकिन बंगाल ने इसे लागू करने से मना कर दिया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 अप्रैल को कहा था कि वह मुस्लिम समुदाय की संपत्तियों की रक्षा करेंगी। उन्होंने यह भी कहा था, "जब तक ममता दीदी हैं, धर्म के आधार पर बंटवारा नहीं होगा, चाहे कोई गोली मार दे।"

साइक्लोन दितवाह से तमिलनाडु में भारी बारिश, 54 फ्लाइट्स कैंसिल, पुडुचेरी में परीक्षाएं स्थगित

खबरें काम की:साइक्लोन दितवाह श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद अब भारत की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। साइक्लोन की स्थिति शनिवार शाम तक और बिगड़ने की संभावना है। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 54 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण शनिवार को छुट्टी घोषित की और सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुडुचेरी और अन्य क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे। श्रीलंका में साइक्लोन दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 123 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 130 लापता हैं। चेन्नई की फ्लाइट्स कैंसिल होने से लगभग 300 भारतीय कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

पाकिस्तान में संविधान संशोधन से सेना को मिली बेहिसाब ताकत से यूएन चिंतित

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में हाल ही में हुए संविधान संशोधन पर गंभीर चिंता जताई है। यूएन ह्यूमन राइट्स एजेंसी के हाई कमिश्नर वोल्कर टर्क ने कहा कि 27वां संविधान संशोधन न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर कर सकता है। इस संशोधन के जरिए पाकिस्तान की सेना को बेहिसाब ताकत मिली है। टर्क ने शुक्रवार को बयान जारी कर चेतावनी दी कि इससे रूल ऑफ लॉ और कानून-व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 12 नवंबर को पाकिस्तान की संसद ने सेना की शक्तियों को बढ़ाने और सुप्रीम कोर्ट की ताकत कम करने वाले 27वें संशोधन को मंजूरी दी। इस संशोधन के तहत संविधान के 48 अनुच्छेदों में बदलाव किए गए थे। यूएन का कहना है कि इससे पाकिस्तान में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा सकता है।

62 साल में ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने की शादी, पत्नी 16 साल छोटी

832e7d48-45e
832e7d48-45e


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी की। 62 साल के अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए शादी की। उनकी पत्नी 46 साल की जोडी हेडन हैं, जो फाइनेंशियल सर्विस में काम करती हैं। दोनों ने कैनबरा में पीएम ऑफिस में शादी की। अल्बनीज ने फरवरी 2024 में हेडन से सगाई की थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने शादी की जानकारी देते हुए एक शब्द "मैरिड" पोस्ट किया। पीएम और हेडन ऑस्ट्रेलिया में ही हनीमून मनाएंगे, जिसे वे अपनी जेब से खर्च करेंगे। यह अल्बनीज की दूसरी शादी है, उनकी पहली शादी 2019 में कार्मेल टेबट से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा नाथन है। हेडन की भी यह दूसरी शादी है, लेकिन उनकी पहली शादी और तलाक की जानकारी सार्वजनिक नहीं है।

यूक्रेन का ड्रोन अटैक: रूस के 2 ऑयल शिप पर हमला, अब इस्तेमाल लायक नहीं

यूक्रेन ने दावा किया कि उसके पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन ने रूस के दो ऑयल शिप पर हमला किया। दोनों शिप रूस की 'शैडो फ्लीट' का हिस्सा थे, जो प्रतिबंधों से बचने के लिए अलग-अलग देशों के झंडे लगाकर तेल ढोते हैं। पहले शिप 'विराट' पर शुक्रवार को धमाका हुआ और शनिवार को फिर से हमला हुआ। तुर्किये ने बताया कि जहाज को हल्का नुकसान हुआ, लेकिन आग नहीं लगी और सभी लोग सुरक्षित हैं। दूसरे शिप 'कैरोस' पर हमले के बाद आग लगी, लेकिन इसे बुझा लिया गया। इस शिप पर 25 लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, दोनों शिप अब इस्तेमाल लायक नहीं रहे और रूस की तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा। रूस ने इस पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

न्यूजीलैंड ने 2050 तक सभी जंगली बिल्लियों को मारने का लिया फैसला, पर्यावरण को बचाने के लिए

न्यूजीलैंड सरकार ने 2050 तक सभी जंगली बिल्लियों को मारने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य देश के कमजोर जीव-जंतुओं और पक्षियों को बचाना है। जंगली बिल्लियां इनका शिकार करती हैं, जिससे इनकी संख्या घट रही है। संरक्षण मंत्री तामा पोटाका ने जंगली बिल्लियों को बेहद जानलेवा बताया। उन्होंने कहा कि ये बिल्लियां अब "प्रिडेटर फ्री 2050" कार्यक्रम में शामिल हैं, जिसे 2016 में शुरू किया गया था। जंगली बिल्लियां न्यूजीलैंड के जंगलों और दूर-दराज द्वीपों में रहती हैं, और इनकी संख्या 25 लाख से ज्यादा है। ये बिल्लियां एक मीटर लंबी हो सकती हैं और 7 किलो तक वजन कर सकती हैं। पोटाका ने बताया कि जंगली बिल्लियों ने हाल ही में चमगादड़ों और दक्षिणी डॉटरल पक्षी को लगभग विलुप्त कर दिया है। ये बिल्लियां टॉक्सोप्लाज्मोसिस नामक खतरनाक बीमारी भी फैलाती हैं।

सूरज की किरणों से बढ़ी एयरबस A320 विमानों में परेशानी, फ्लाइट के कंट्रोल सिस्टम का डेटा हो रहा करप्ट

भारत की प्रमुख एयरलाइनों, जैसे एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस, को एयरबस के A320 विमान में टेक्निकल फॉल्ट्स से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह खामी फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में आ रही है। बताया जा रहा सूरज की किरणों के कारण कुछ विमानों के डेटा को करप्ट कर रही है। इस टेक्निकल फॉल्ट की वजह से उड़ान के दौरान फ्लाइट कंट्रोल में सही डेटा नहीं पहुंच रहा है। इससे विमान का नियंत्रण प्रभावित हो रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान पुलिस तबादला : 26 एडिशनल एसपी के फेरबदल, कई ट्रांसफर आदेश रद्द, देखिए पूरी लिस्ट

Jaipur. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 26 एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव आनंदी लाल वैष्णव की ओर से यह आदेश जारी हुए। यह सूची प्रशासनिक क्षमता, संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तांत्रिक केके श्रीवास्तव ने हवाला के जरिए ऑस्ट्रेलिया-चीन में किया निवेश, 441 करोड़ का लेन-देन

छत्तीसगढ़ः ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। चार्जशीट में पुलिस का दावा है कि केके ने हवाला के जरिए चीन और ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों का निवेश किया है। इसमें उसका बेटा कंचन भी शामिल है। पुलिस को दोनों के बैंक खातों की जांच में 441 करोड़ रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खटारा बसें अब नहीं दौड़ेंगी सड़कों पर, एमपी में 135 बसों पर कार्रवाई, 73 के परमिट रद्द, प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने शनिवार को 73 यात्री बसों के परमिट रद्द करने का आदेश जारी किया है। वहीं 62 और बसों का परमिट निरस्त की कार्रवाई चल रही है। कुल 135 बसें अब सड़क से बाहर होंगी। यह संख्या बढ़ भी सकती है। यह कार्रवाई इंदौर संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण प्रदीप शर्मा के द्वारा की गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश में पहली बार निजी परिवहन पर इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • weather forecast
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • राजस्थान
  • मोहन भागवत
  • छत्तीसगढ़
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • मौलाना महमूद मदनी
  • top news
  • जिहाद
  • खबरें काम की
  • NATIONAL WEATHER
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती