Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

author-image
Manish Kumar
एडिट
New Update
thesootr top-news 26 feb
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

सरकार- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं, सुप्रीम कोर्ट में कहा- 6 साल की पाबंदी काफी

केंद्र सरकार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जाने वाले राजनेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के खिलाफ है। केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया। कहा कि 6 साल के लिए डिसक्वालिफिकेशन पर्याप्त है।इस तरह की अयोग्यता लागू करना पूरी तरह से संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दोषी नेताओं के खिलाफ आजीवन बैन लगाने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। केंद्र ने कहा, 'याचिका की मांग कानून को दोबारा लिखने या संसद को किसी खास तरीके से कानून बनाने का निर्देश देने के जैसी है। ये पूरी तरह से न्यायिक समीक्षा की शक्तियों के विपरीत है।' खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राष्ट्रपति बोलीं-संतों ने हमेशा समाज को राह दिखाई, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मंदिरों की पेटियां बेटियों के लिए खोल दें

खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव हो रहा है। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हनुमान यंत्र भेंट किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, भारत के मंदिरों की पेटियों को गरीबों की बेटियों के लिए खोल दिया जाना चाहिए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 51 हजार रुपए देने की भावना है, इसलिए सरकार की योजना का लाभ यहां आए जोड़ों को मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करें। जब आप सफल होंगी तभी हमारा समाज और देश सफल होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... 

CM के समधी जीते...मंत्री जायसवाल की बहू हारीं, 5 विधायक,4 पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदारों में सिर्फ 4 जीते

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में CM साय, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, 5 विधायक और 4 पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदारों ने चुनाव लड़ा। इनमें BJP के 4 और कांग्रेस 1 विधायक के रिश्तेदार, 4 पूर्व मंत्रियों में कांग्रेस के 2 और 2 बीजेपी के 2 के रिश्तेदार शामिल हैं। वहीं इनमें हार जीत की बात करें तो CM साय के समधी और मंत्री लखनलाल के भाई जीत गए हैं।मंत्री श्यामबिहारी की बहू हार गई हैं। वहीं बीजेपी विधायकों के सभी रिश्तेदार जीत गए हैं, जबकि पूर्व मंत्रियों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के रिश्तेदार हार गए हैं, सिर्फ एक ने ही जीत दर्ज की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... 

अमेरिकी नागरिकता देने के लिए 5 गुना वसूलेंगे ट्रम्प, 44 करोड़ में सिटिजनशिप देंगे

राष्ट्रपति ट्रम्प अमेरिका की नागरिकता देने के बदले 5 गुना ज्यादा पैसा वसूल करने वाले हैं। ट्रम्प ने मंगलवार को ‘गोल्ड कार्ड’ नाम से एक नए वीजा प्रोग्राम को शुरू करने का ऐलान किया। इसे 5 मिलियन डॉलर (44 करोड़ भारतीय रुपए) में खरीदा जा सकता है। ट्रम्प ने इसे अमेरिकी नागरिकता का रास्ता बताया है। ट्रम्प ने ‘गोल्ड कार्ड’ को EB-5 वीजा प्रोग्राम का विकल्प बताया और कहा कि भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे। फिलहाल अमेरिकी नागरिकता के लिए EB-5 वीजा प्रोग्राम सबसे आसान रास्ता है। इसके लिए लोगों को 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.75 करोड़ रुपए) देने होते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... 

छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों की पढ़ाई लिखाई सुधारेंगे 27 एनजीओ

छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों की शिक्षा को बेहतर करने के लिए एक नया मॉडल अपनाया है। इस मॉडल के तहत बच्चों को न सिर्फ गणित, विज्ञान और भाषा की पढ़ाई लिखाई कराई जाएगी बल्कि उनको जीवन मूल्य की सीख और नेतृत्व क्षमता का विकास भी किया जाएगा। यह सब सरकारी सिस्टम से नहीं होगा बल्कि यह काम करेंगे देश के जाने माने एनजीओ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... 

फास्ट कनेक्टिविटी पर फोकस, MP में इन 7 बड़े शहरों के बीच चलेगी वंदे भारत सर्किल ट्रेन

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के प्रमुख शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के तहत, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर को एक मेट्रोपोलिटिन सिटी बनाने की योजना है। इसमें इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन, मेट्रो ट्रेन और वंदे भारत सर्किल ट्रेन जैसी योजनाएं उज्जैन, इंदौर को अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने का अहम हिस्सा बनेंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... 

एमपी में घातक बीमारी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के मिले 5 मामले, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

मध्य प्रदेश में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम नामक एक बीमारी गंभीर रूप से फैल रही है। एक सप्ताह में 5 नए मरीज पाए गए हैं। ये मरीज सभी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मरीजों में 10 साल का बच्चा और 65 साल का बुजुर्ग भी शामिल हैं। सबसे पहले इस बीमारी से महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अब मध्यप्रदेश में भी यह बीमारी तेजी से फैल रही है। न्यूरोलॉजिस्ट (Neurologists) इस पर नजर बनाए हुए हैं। गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain-Barré syndrome) एक दुर्लभ और खतरनाक बीमारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... 


महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब, रुद्राक्ष महोत्सव की धूम

सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का महासंगम देखने को मिला। यह महोत्सव 3 मार्च तक जारी रहेगा, जिसके लिए विट्ठलेश सेवा समिति और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए धाम में सुरक्षा, पार्किंग और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर कुबेरेश्वर धाम श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग चुका है, जहां हर कोई शिव आराधना में लीन होकर रुद्राक्ष महोत्सव का हिस्सा बन रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... 

महाकुंभ- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का आखिरी दिन, शाम तक 1.44 करोड़ ने डुबकी लगाई 

महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी, कुल आंकड़ा 66 से 67 करोड़ तक पहुंच जाएगा। संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।

बिहार में चुनाव से 7 महीने पहले मंत्रिमंडल विस्तार, BJP के 7 विधायक मंत्री बने

बिहार में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से 7 महीने पहले बुधवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें से 4 मिथिलांचल इलाके से हैं। इन्हें मिलाकर अब मिथिलांचल से 6 मंत्री हो गए हैं। आज मंत्री बनाए गए सभी विधायक भाजपा के हैं। इनमें 3 पिछड़े, 2 अति पिछड़े और 2 सवर्ण समुदाय से हैं। राज्य में एनडीए सरकार का 13 महीने में यह तीसरा विस्तार है। नीतीश सरकार में अब 36 मंत्री हैं। इनमें भाजपा के 21, जेडीयू के 13, बाकी एक हम से और एक निर्दलीय हैं। बिहार में कुल 243 सीटें हैं। एनडीए के पास 131 सीटें हैं। इनमें से 40 सीटें मिथिलांचल से हैं।

कोहली ICC वनडे बैटर्स रैंकिंग में 5वें नंबर पर पहुंचे, कुलदीप बॉलर्स में नंबर-3 पर पहुंचे

ICC ने बुधवार को अपनी वीकली रैंकिंग अपडेट की। भारत के विराट कोहली बैटर्स रैंकिंग में नंबर-5 पर पहुंच गए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में शतक लगाया था। बैटर्स रैंकिंग में शुभमन गिल पहले और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। बॉलर्स रैंकिंग में कुलदीप यादव नंबर-3 पर मौजूद हैं। श्रीलंका के महीश तीक्षणा टॉप पर हैं। ऑलराउंडर्स में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी टॉप पर हैं, वहीं भारत के रवींद्र जडेजा 9वें नंबर पर हैं।

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज top news एमपी न्यूज top news trending news top news today