Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Apr 26, 2025, 21:49 IST
Share
sootr top news 26 april
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, व्हाइट हाउस में नोकझोंक के बाद ट्रंप और जेलेंस्की की रोम में मुलाकात हुई। वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि नाबालिग के ब्रेस्ट छूना रेप नहीं है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर विस्फोट: 4 की मौत, 500 से ज्यादा घायल

ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि हादसा ज्वलनशील पदार्थों के स्टोरेज में लापरवाही के कारण हुआ। यह विस्फोट शाहिद राजाई पोर्ट के सिना कंटेनर यार्ड में हुआ, जहां ट्रांसपोर्ट कंटेनर्स रखे जाते हैं और पेट्रोकेमिकल की सुविधाएं मौजूद हैं। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू वर्कर्स घटनास्थल से घायलों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, ईरानी मीडिया का कहना है कि इस विस्फोट के कारण किसी ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से आवश्यक उपकरणों की कमी होती है, जिससे यहां पर अक्सर इस तरह की औद्योगिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यौन उत्पीड़न पर अब कलकत्ता हाईकोर्ट फैसला, नाबालिग के ब्रेस्ट छूना रेप नहीं

कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और विवादास्पद मामले में फैसला सुनाया है, जिसमें नाबालिग के ब्रेस्ट छूने के मामले को रेप की कोशिश नहीं माना गया। कोर्ट ने कहा कि यह एक गंभीर यौन उत्पीड़न की कोशिश हो सकती है, लेकिन इसे रेप की कोशिश के तहत नहीं डाला जा सकता। इस फैसले के बाद आरोपी को जमानत दे दी गई है। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने 12 साल की नाबालिग लड़की के ब्रेस्ट छूने की कोशिश की। महिला का यह कृत्य POCSO एक्ट और IPC की धाराओं के तहत दायर किया गया था। ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को 12 साल जेल की सजा सुनाई थी, इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया गया था। इससे पहले, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग के ब्रेस्ट पकड़ने और पायजामे का नाड़ा तोड़ने जैसी घटनाओं को रेप नहीं माना था। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए इसे असंवेदनशील बताया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह बहुत गंभीर मामला है और इस मामले में संवेदनशीलता की कमी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन भागवत का बयान: 'अत्याचार करने वालों को सख्त सजा देना हमारा धर्म'

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। इस मामले पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अत्याचार करने वालों को सख्त सजा देना हमारा धर्म है। उन्होंने बताया कि रावण का वध भी उसके कल्याण के लिए किया गया था। मोहन भागवत ने कहा कि हिंसा नहीं, अहिंसा हमारा धर्म है, लेकिन अत्याचार करने वालों को सही रास्ते पर लाना भी अहिंसा का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म में नफरत और दुश्मनी का कोई स्थान नहीं है, लेकिन बुराई के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल करना जरूरी है। भागवत ने जोर देकर कहा कि बुराई को खत्म करने के लिए हमें अपनी ताकत दिखानी होगी और ऐसे हमलों का जवाब सख्त तरीके से दिया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BLA ने पाकिस्तानी सैन्य काफिले को निशाना बनाया, 10 जवानों की मौत

क्वेटा (पाकिस्तान): पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण IED हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके आतंकवादियों ने रिमोट-नियंत्रित विस्फोटक से सैन्य काफिले को निशाना बनाया। हमला क्वेटा से 30 किमी दूर मार्गट चौकी के पास हुआ, जहां सैनिकों का काफिला गुजर रहा था। BLA ने बयान जारी कर कहा, "यह हमारी स्वतंत्रता की लड़ाई का हिस्सा है। हमारा अभियान जारी रहेगा।" यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पिछले महीने BLA ने एक ट्रेन हाईजैक की थी। बलूचिस्तान में अलगाववादी हिंसा लगातार जारी है, जहां स्थानीय समूह पाकिस्तानी सेना के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों से संपर्क किया है।

हरियाणा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचला, 7 की मौत

हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 7 की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। मरने वालों में 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिनमें 4 महिलाएं एक ही परिवार की थीं। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम चल रहा था। 11 लोग पिकअप गाड़ी से उतरकर सफाई कर रहे थे, तभी गुरुग्राम की तरफ से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक पुरुष की मौत हो गई और 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

व्हाइट हाउस में हुई नोकझोंक के बाद ट्रम्प और जेलेंस्की मिले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को रोम में मुलाकात की, जहां वे पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। दोनों नेताओं की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जारी की गई, जिसमें वे आपस में बातचीत कर रहे थे। जेलेंस्की ने इस मुलाकात को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह एक अच्छी मुलाकात थी और दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आशा जताई कि इस मुलाकात के परिणाम सकारात्मक होंगे और युद्धविराम की दिशा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका लक्ष्य शांति स्थापित करना है, ताकि भविष्य में कोई और युद्ध न हो। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई बहस के बाद, जो 28 फरवरी को मिनरल डील पर साइन करते वक्त हुई थी, एक सकारात्मक कदम साबित हो सकती है।

सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की पहल की

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, सऊदी अरब ने दोनों देशों के बीच स्थिति को शांत करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी AFP से बातचीत में कहा कि दोनों देश सऊदी अरब के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं, और किंगडम नहीं चाहता कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए। सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान ने शुक्रवार को अलग-अलग फोन कॉल्स के जरिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से बातचीत की। जयशंकर ने उन्हें सीमा पार हमलों और संबंधों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले, ईरान ने भी मध्यस्थता की पेशकश की थी और भारत-पाकिस्तान के बीच बेहतर समझ बनाने की कोशिश की थी।

जयपुर में BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य के बयान पर विवाद, मस्जिद के बाहर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर के हवामहल सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के मस्जिद में घुसकर पोस्टर लगाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को जौहरी बाजार में विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। विधायक ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने मस्जिद के अंदर न तो घुसकर पोस्टर लगाए और न ही नारेबाजी की। उनका कहना था कि पोस्टर मस्जिद की बाहरी दीवारों पर ही लगाए गए थे, जिनमें आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ संदेश था। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि धार्मिक नारेबाजी से माहौल खराब किया गया, और इसलिए गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब झटपट ट्रांसफर होगा PF अकाउंट, बदल गए ये नियम

कर्मचारियों के लिए पीएफ अकाउंट ट्रांसफर की प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने दो अहम नियमों में बदलाव कर दिए हैं, जिससे लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। अब तक नई नौकरी जॉइन करने पर कर्मचारियों को पुराने पीएफ अकाउंट से नए अकाउंट में ट्रांसफर कराने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ईपीएफओ ने फॉर्म-13 से जुड़े सॉफ्टवेयर में तकनीकी सुधार कर इसे ज्यादा यूजर फ्रेंडली बना दिया है। इस बदलाव से न सिर्फ प्रोसेस आसान हो गया है, बल्कि अनुमान है कि इससे 1.25 करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ सदस्यों को सीधा फायदा मिलेगा। अब पैसा निकालना या अकाउंट ट्रांसफर कराना दोनों ही काम बिना किसी परेशानी के, जल्दी और आसानी से किए जा सकेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारतमाला प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करने वालों पर एक्शन शुरु, ईओडब्ल्यू ने चार को किया गिरफ्तार

रायपुर से विशाखापट्नम के बीच भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे कॉरिडोर में भ्रष्टाचार करने वालों पर एक्शन शुरु हो गया है। इस पूरे मामले की जांच एसीबी और ईओडब्ल्यू कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ACB-EOW की टीम ने 4 लोगो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। इनमें उमा तिवारी, केदार तिवारी ,विजय जैन और हरमीत खनूजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। EOW ने कोर्ट में सभी के कस्टोडियल रिमांड मांगी। ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार को अलग अलग शहरों में 20 जगह पर छापामार कार्रवाई की थी। EOW ने प्रदेश के 17 से 20 अधिकारियों के यहां कार्रवाई की। इनमें SDM, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के ठिकानों पर जांच कर दस्तावेजों की जब्त किया था। EOW ने शुक्रवार को जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग एवं बिलासपुर में 20 स्थानों पर रेड मारी गई। कार्रवाई में निर्भय कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, दिनेश पटेल, योगेश कुमार देवांगन, शशिकांत कुर्रे, लेखराम देवांगन, लखेश्वर प्रसाद किरण, बसंती धृतलहरे, रोशन लाल वर्मा, हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, विजय जैन, दशमेश इन्ट्रावेंचर प्रा. लि., हृदय लाल गिलहरे एवं विनय कुमार गांधी के ठिकानों पर दबिश दी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



top news | top news today | top news trending news | मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | एमपी न्यूज | सीजी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच