खूबसूरत IPS अनु बेनीवाल फिर आईं चर्चा में, जानिए इस बार क्या है वजह
Jitendra Shrivastava | Apr 09, 2024, 21:54 IST
ANU BENIWAL
ग्वालियर हाईकोर्ट के वकील कपिल शर्मा ने ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह को लिखित शिकायत की है कि जब वह अपने एक क्लाइंट से मिलने बिजौली थाना पहुंचे थे तो वहां उनको क्लाइंट से मिलने नहीं दिया। थाना प्रभारी IPS अनु बेनीवाल ने अभद्रता की।
BHOPAL. ग्वालियर में एक वकील ने महिला IPS अनु बेनीवाल पर थाने में अभद्रता करने, हत्या की धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी ग्वालियर से की गई है, वहीं महिला आईपीएस का कहना है कि एडवोकेट को इतना समझदार तो होना चाहिए कि थाना में CCTV कैमरे लगे हैं। वकील ने अपने क्लाइंट से मुलाकात की, जबकि क्लाइंट ही उनको नहीं जानता था। किसी ने न उनको धमकाया है न ही छुआ है। पूरी घटना बिजौली थाना में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड है। IPS ने फुटेज एसपी ग्वालियर को सौंप दिए हैं। एडवोकेट जिसे छुड़ाने पहुंचे थे वह 54 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था। उस पर शराब तस्करी की 4 मामले दर्ज हैं।
ग्वालियर हाईकोर्ट के वकील कपिल शर्मा ने ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह को लिखित शिकायत की है कि जब वह अपने एक क्लाइंट से मिलने बिजौली थाना पहुंचे थे तो वहां उनको क्लाइंट से मिलने नहीं दिया गया। थाना प्रभारी ट्रेनी IPS अनु बेनीवाल ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मारपीट का भी आरोप लगाया, जबकि मेरे क्लाइंट से मिलना अधिकार है। महिला IPS के इस व्यवहार पर एडवोकेट कपिल मिश्रा ने उनकी शिकायत करते हुए एसपी ग्वालियर से कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने लिखित शिकायत के बाद ट्रेनी महिला IPS से इस संबंध में उनका स्पष्टीकरण मांगा है। महिला IPS ने भी खुद पर लगे आरोपों के संबंध में सारी सूचना पहले ही एसपी ग्वालियर को दी है। साथ ही एक CCTV कैमरे का फुटेज भी सौंपा है जिसमें पूरे मामले की सच्चाई है। यह CCTV फुटेज बिजौली थाना में लगे CCTV कैमरे का है।
बिजौली थाना प्रभारी IPS अनु बेनीवाल ने अपनी टीम के साथ 7 अप्रैल को 54 लीटर देशी शराब के साथ शराब तस्कर छोटू उर्फ अजय को फक्कड़ बाबा आश्रम के पास से पकड़ा था। पुलिस लोकसभा चुनाव के चलते अवैध शराब, हथियार व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर एक्शन ले रही है। जहां से शराब तस्करी पकड़ा गया था वहां अगले दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की सभा भी होनी थी। 8 अप्रैल को इस मामले में शराब के साथ पकड़े गए आरोपी अजय से मिलने के लिए वकील कपिल शर्मा पहुंचे थे। यहां उन्होंने उससे मिलने की मांग की। जब पुलिस ने अजय से पूछा कि आप इनको जानते हैं यह आपके वकील हैं तो उसने मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने उनको मिलने से रोका, लेकिन कपील शर्मा के विरोध जताने पर उनको 10 मिनट की मुलाकात के लिए इजाजत दी। इस दौरान महिला पुलिस अफसर और वकील में हॉटटॉक भी हुई। यहां से वापस लौटते ही एडवोकेट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एसपी ग्वालियर को शिकायत कर दी।
एडवोकेट कपिल शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि जब वह अपने क्लाइंट (अजय यादव) से मिलने पहुंचे तो उस पर कोई मामला दर्ज नहीं था। पुलिस उसे उठाकर लाई थी और थाना में बैठा रखा था। जब मैं पहुंचा तो मुझे उससे मिलने नहीं दिया गया। महिला IPS अनु बेनीवाल ने मुझे धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। मुझे धमकाया गया कि यह थाना मेरा है और यहां की मैं मालिक हूं। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देकर भगाया गया। इसके बाद मेरे क्लाइंट पर 54 लीटर शराब पकड़ना दिखाकर आईपीसी की धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया।
महिला IPS अनु बेनीवाल ने मीडिया को बताया कि आरोपी को 54 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था। उसने अपना अपराध कुबूल किया है। एडवोकेट उसकी पैरवी करने पहुंचे थे। जब आरोपी से पूछा कि वह उनको जानता है तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद भी उनको 10 मिनट तक आरोपी से मिलने दिया गया। वकील साहब के साथ न तो थाने में मारपीट हुई है न ही कोई अभद्रता की गई है। जब आरोपी नहीं मिलना चाह रहा था तो तब जरुर रोका गया था। इस पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की है। पर वकील साहब को यह नहीं पता कि थाना में CCTV कैमरे लगे हैं। उसकी फुटेज मैंने अपने सीनियर ऑफिसर को भेज दी है। उसमें हर चीज साफ नजर आ रही है। मैंने वकील साहब के आने की बात भी रोचनामचे में लिखकर सीनियर को सूचना दी थी।
शिकायत की जांच कर रहे हैं। इस मामले में एएसपी शियाज केएम का कहना है कि मामले का पता लगा है। क्या शिकायत की गई है और क्या सबूत हैं उनकी हम जांच कर रहे हैं।
मेरे क्लाइंट से मिलना मेरा अधिकार हैः कपिल शर्मा

ये है पूरा मामला

वकील बोले- मुझे धमकाया और अभद्र व्यवहार किया
एडवोकेट कपिल शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि जब वह अपने क्लाइंट (अजय यादव) से मिलने पहुंचे तो उस पर कोई मामला दर्ज नहीं था। पुलिस उसे उठाकर लाई थी और थाना में बैठा रखा था। जब मैं पहुंचा तो मुझे उससे मिलने नहीं दिया गया। महिला IPS अनु बेनीवाल ने मुझे धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। मुझे धमकाया गया कि यह थाना मेरा है और यहां की मैं मालिक हूं। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देकर भगाया गया। इसके बाद मेरे क्लाइंट पर 54 लीटर शराब पकड़ना दिखाकर आईपीसी की धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया।
महिला IPS बोलीं-सारे आरोप झूठे हैं
महिला IPS अनु बेनीवाल ने मीडिया को बताया कि आरोपी को 54 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था। उसने अपना अपराध कुबूल किया है। एडवोकेट उसकी पैरवी करने पहुंचे थे। जब आरोपी से पूछा कि वह उनको जानता है तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद भी उनको 10 मिनट तक आरोपी से मिलने दिया गया। वकील साहब के साथ न तो थाने में मारपीट हुई है न ही कोई अभद्रता की गई है। जब आरोपी नहीं मिलना चाह रहा था तो तब जरुर रोका गया था। इस पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की है। पर वकील साहब को यह नहीं पता कि थाना में CCTV कैमरे लगे हैं। उसकी फुटेज मैंने अपने सीनियर ऑफिसर को भेज दी है। उसमें हर चीज साफ नजर आ रही है। मैंने वकील साहब के आने की बात भी रोचनामचे में लिखकर सीनियर को सूचना दी थी।
शिकायत की जांच कर रहे हैं। इस मामले में एएसपी शियाज केएम का कहना है कि मामले का पता लगा है। क्या शिकायत की गई है और क्या सबूत हैं उनकी हम जांच कर रहे हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava