टाइगर रिजर्व में नवजात शावकों संग अठखेलियां करते दिखी बाघिन

Sanjay Sharma | Published:
Share
Tigress seen playing with newborn cubs in Tiger Reserve
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के नौरादेही यानी वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व से वन्यप्राणी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। टाइगर रिजर्व में धीरे_धीरे बढ़ रहे बाघों के कुनबे में चार नए सदस्य शामिल हुए हैं।

BHOPAL. ये खबर मध्यप्रदेश के नौरादेही यानी वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व से वन्यप्राणी प्रेमियों के लिए खुशखबरी लाई है। टाइगर रिजर्व में धीरे-धीरे बढ़ रहे बाघों के कुनबे में चार नए सदस्य शामिल हुए हैं।

ये सदस्य किसी दूसरे जंगल से आए बाघ नहीं है बल्कि टाइगर रिजर्व में ही विचरण करने वाली बाघिन एन-112 ने इन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है।

नौरादेही में बढ़ाई निगरानी

टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.एए अंसारी के अनुसार बाघिन बीते कुछ माह से घने जंगल में डेरा जमाए हुए थी। उसे बहुत कम विचरण करते देखा जा रहा था। हाल ही में रिजर्व एरिया के गश्ती दल ने उसे चार शावकों के साथ देखा है। इन शावकों का जन्म 15 से 20 दिन पहले होने का अनुमान है। रिजर्व में जिस रेंज में बाघिन एन-112 शावकों के साथ नजर आई है उसके आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।

डिप्टी डायरेक्टर के अनुसार टाइगर रिजर्व के पहले बाघ किशन और बाघिन राधा के जोड़े ने एन-112 को जन्म दिया था। बाघिन एन-112 ने दूसरी बार चार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले भी वह चार शावकों को जन्म दे चुकी है। यानी एन-112 रिजर्व के चार बाघों की मां बन चुकी है।

ये खबरें भी पढ़ें :

AIIMS Delhi Recruitment : दिल्ली AIIMS में निकली भर्ती, ये उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

हेयर ट्रांसप्लांट करते समय डॉक्टर ने किया कुछ ऐसा कि चली गई सब इंजीनियर की जान

कैमरों में कैद हुई अठखेलियां

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ शावकों के जन्म की पुष्टि जंगल में लगे कैमरों में कैद हुई तस्वीरों से भी हुई है। तस्वीरों में बाघिन अपने चारों शावकों के साथ जंगल में बैठी और अठखेलियां करते नजर आई है। हालांकि अभी रिजर्व प्रबंधन ने इनमें शावकों में नर और मादा की संख्या की जानकारी नहीं दी है।

लेकिन, सुरक्षा के लिहाज से बाघिन एन-112 के विचरण क्षेत्र के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारी भी बाघिन के विचरण और शावकों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। इसे प्रदेश का सबसे बड़ा नौरादेही अभ्यारण्य के रूप में जाना जाता है।

ये खबरें भी पढ़ें :

महिलाओं के लिए DST Fellowship है खास, रिसर्च के लिए मिलेंगे लाखों रूपए, करें आवेदन

तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंसः ऑपरेशन सिंदूर में सीमा पार 9 ठिकानों पर मार गिराए गए 100 आतंकवादी





मध्यप्रदेश समाचार, भोपाल न्यूज, नौरादेही टाइगर रिजर्व, बाघिन एन-112

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • टाइगर
  • जंगल
  • वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर