भीड़ में थप्पड़ खाने वाली महिला TI का विवादों से है पुराना नाता
Sandeep Kumar | Nov 18, 2024, 18:23 IST
Police Incharge Anumeha Gupta
टीकमगढ़ की बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता को युवकों द्वारा थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ लिया है। थाना प्रभारी को थप्पड़ मारने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ नामदज FIR दर्ज की गई है
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में युवकों ने बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता को थप्पड़ जड़ने का मामला तूल पकड़ लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। टीकमगढ़ एएसपी सीताराम ने कहा कि बड़ागांव पुलिस थाने की प्रभारी खरगापुर मार्ग पर लगे चक्काजाम को खुलवाने के लिए पहुंची थीं, जहां पर उनकी ग्रामीणों से बहस हुई। इसके बाद थाना प्रभारी ने एक लड़के को तमाचा मार दिया। तो जवाब में उनके गाल पर कई थप्पड़ पड़े, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी के आवेदन पर 7 नामजद और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अब इस मामले की जांच करने के लिए SIT गठित की गई
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव पुलिस थाने की प्रभारी अनुमेहा गुप्ता पर थप्पड़ पड़ने की कहानी भी अलग है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि जहां-जहां जिस थाने में महिला थाना प्रभारी रही है, वहां इनका हमेशा विवादों से नाता रहा है।
भीड़ में एक महिला टीआई को युवक को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया है। दरअसल बड़गांव महिला थाना प्रभारी सड़क से जाम खुलवाने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों के साथ उनकी बहस हो गई है। थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने बहस के दौरान एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। वहां मौजूद दूसरे व्यक्ति ने जवाब में महिला थानेदार को थप्पड़ मार दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
बैतूल में साढ़े चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजरी कार, वीडियो आया सामने
दरअसल बड़गांव थाना अंतर्गत दरगुवा गांव में सोमवार यानी आज 18 नवंबर की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक घर से बीती रात अपने खेत पर गया था। शव मिलने के बाद परिजन बड़ागांव पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाने गए थे। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि यह बड़ागांव क्षेत्र में नहीं आता है। यह बुढ़ेरा पुलिस थाने में आता है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बड़ागांव खरगापुर हाईवे को जाम कर दिया। इससे नाराज बड़गांव महिला थाना प्रभारी जाम हटवाने पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों के साथ उनकी बहस हो गई है। थाना प्रभारी ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे व्यक्ति ने महिला थानेदार को थप्पड़ मार दिया है।
'मैं छलांग लगाता हूं, तू रील बना', फिर गहराई से बाहर नहीं आया युवक
पहले भी विवादों से घिरी रही हैं टीआई
साल 2018 में लिधौरा पुलिस थाने की प्रभारी रहते हुए उनकी वर्दी को फाड़ दिया गया था। इन्होंने कई लोगों पर झूठे मुकदमे कायम किया। इसके बाद गेहूं खरीदी में भी इन पर घोटाले के आरोप लगे थे।
सोमवार 18 नवंबर की घटना
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में महिला टीआई द्वारा युवक को थप्पड़ जड़ने के बाद जमकर बवाल हो गया। गुस्साए भीड़ में मौजूद लोगों ने भी महिला टीआई को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिए।
मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।#MPPolice #Tikamgarh #Police #MadhyaPradesh #MPNews #ViralVideo… pic.twitter.com/crZmjCXR2W
— TheSootr (@TheSootr) November 18, 2024
पुलिस बोली आगे होगी कार्रवाई
थप्पड़ पड़ते ही पुलिसकर्मियों ने महिला थानेदार को वहां से घेरकर किसी तरह बाहर निकाल ले गए। बड़ागांव पुलिस का कहना है कि फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के साथ बदतमीजी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
'मैं छलांग लगाता हूं, तू रील बना', फिर गहराई से बाहर नहीं आया युवक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari