इंदौर से चलने वाली दुबई, शारजाह फ्लाइट का समय अप्रैल से बदलेगा

Pooja Kumari | Feb 21, 2024, 12:34 IST
Share
Dubai Sharjah flights
Dubai Sharjah flights

फ्लाइट अभी सुबह 6.45 बजे रवाना होकर 8.45 बजे (यूएई समयानुसार) पहुंचती है। अब नया शेड्यूल लागू होने के बाद मंगलवार रात 12.05 बजे इंदौर से रवाना होगी और दोपहर 2.05 बजे (यूएई समयानुसार) पहुंचेगी।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर चलने वाली दोनों इंटरनेशनल फ्लाइट इंदौर-शारजाह और इंदौर-दुबई का शेड्यूल अप्रैल से बदलेगा। 2 अप्रैल से इंदौर-शारजाह फ्लाइट 6 घंटे 40 मिनट जल्दी रवाना होगी। फ्लाइट अभी सुबह 6.45 बजे रवाना होकर 8.45 बजे (यूएई समयानुसार) पहुंचती है। अब नया शेड्यूल लागू होने के बाद मंगलवार रात 12.05 बजे इंदौर से रवाना होगी और दोपहर 2.05 बजे (यूएई समयानुसार) पहुंचेगी।

यह खबर भी पढ़ें - इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार का पैनल नहीं तैयार, धार से हनी, देवास से सज्जन और विपिन, झाबुआ से भूरिया का नाम

दुबई फ्लाइट का इस तरह रहेगा शेड्यूल

वहीं, दुबई फ्लाइट 5 अप्रैल से रात 12.30 बजे रवाना होगी। यह फिलहाल रात 1.05 बजे रवाना होती है यानी दुबई फ्लाइट 35 मिनट जल्दी रवाना होगी। वहीं ट्रेवल एजेंट के अनुसार शारजाह फ्लाइट का नया शेड्यूल टूरिस्ट के लिहाज से अच्छा नहीं है। नया शेड्यूल लागू होने के बाद वह देर रात शारजाह पहुंचेंगे। इससे उन्हें परेशानी आएगी।

यह खबर भी पढ़ें - हनी गर्ल' के 'ट्रैप' में फंसे 6 लोगों की कहानी, सोशल मीडिया पर दौलतमंद शिकार की तलाश

शारहजाह फ्लाइट का अभी और नया शेड्यूल

अभी यह है शेड्यूल

  • मंगलवार रात 1.05 बजे (यूएई समयानुसार) बजे रवाना होकर इंदौर सुबह 5.55 बजे आगमन
  • मंगलवार सुबह 6.45 बजे इंदौर से रवाना होकर सुबह 8.45 बजे (यूएआई समयानुसार) पहुंचती है

अब नया शेड्यूल यह होगा

  • एक अप्रैल से हर सोमवार- सुबह 6.15 बजे शारजाह से रवाना होगी और रात 11.05 बजे इंदौर आएगी।
  • दो अप्रैल से प्रति मंगलवार- रात 12.05 बजे इंदौर से रवाना होगी और रात 2.05 बजे (यूएआई समयामुसार) पहुंचेंगी।

दुबई फ्लाइट के लिए यह होगा शेड्यूल

अभी यह है शेड्यूल

  • हर गुरूवार शाम पांच बजे दुबाई से रवाना होकर इंदौर रात 9.35 आती है
  • हर शुक्रवार रात 1.05 बजे इंदौर से रवा होकर रात 3.15 बजे दुबई पहुंच रही है।

अब नया शेड्यूल यह होगा

  • 4 अप्रैल प्रति गुरूवार को शाम 5.40 बजे दुबई से चलेगी और रात 10.45 बजे इंदौर आएगी
  • 5 अप्रैल से प्रति शुक्रवार- शुक्रवार रात 12.30 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 2.55 बजे दुबई पहुंचेगी।

यह खबर भी पढ़ें - रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी रचाएंगे 2 बार शादी, जानें पूरा शेड्यूल

यह खबर भी पढ़ें - आयोध्या जाने CM साय का कांग्रेसियों को न्योता, मंत्रियों के साथ रामलला दर्शन को जाएगी साय सरकार

Tags:
  • इंटरनेशनल फ्लाइट इंदौर-शारजाह
  • शारजाह फ्लाइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं