MP पहुंची तिरुपति लड्डू विवाद की आंच, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने की बाबा महाकाल के प्रसाद की जांच की मांग

Vikram Jain | Published:
Share
Tirupati laddu controversy PC Sharma demanded investigation mahakal prasad
Tirupati laddu controversy PC Sharma demanded investigation mahakal prasad

तिरुपति मंदिर का लड्डू विवाद गहराते जा रहा है। इसको लेकर मध्‍य प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद की भी जांच कराने की मांग की है।

BHOPAL. आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में प्रसादम (लड्डुओं) के घी में जानवरों की चर्बी मिलावट का चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश हैं। इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। तिरुपति प्रसादम विवाद की आंच अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है। इस विवाद को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद की भी जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने तिरुपति प्रसाद के टेंडर पर भी सवाल उठाए हैं।

महाकाल मंदिर के प्रसाद की भी हो जांच

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि तिरुपति मंदिर की तरह ही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के प्रसाद में भी मिलावट हो सकती है। उन्होंने कहा है कि जांच होनी चाहिए कि कहीं महाकाल मंदिर के प्रसाद में भी उसी तरह का घी का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है।

पीसी शर्मा ने उठाए सवाल

पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मंदिर में मिलावटी लड्डू प्रसाद के लिए चंद्रबाबू नायडू सरकार दोषी है। प्रसादम के टेंडर पर सवाल उठाए हुए पीसी शर्मा ने कहा कि प्रसाद के लिए घी 350 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा गया, जो बाजार मूल्य से बहुत कम है। आखिर इतने में शुद्ध घी कैसे मिलेगा।

मंत्री विजयवर्गीय की कड़ी प्रतिक्रिया

तिरुपति प्रसादम विवाद को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रसाद में मिलावट करने वालों को सक्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से सनातन धर्म को ठेस पहुंचती है। विपक्ष ने इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बना लिया है।

यह अंतरराष्ट्रीय साजिश

मामले में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र है। लड्डू प्रसाद में मिलावट करना एक अंतरराष्ट्रीय साजिश मालूम पड़ती है। साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के तत्कालीन सीएम जगन मोहन को घेरा। उन्होंने आंध्र प्रदेश की सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल के मिलावट की जांच में पुष्टि हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Minister Kailash Vijayvargiya
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • former minister PC Sharma
  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • तिरुपति लड्डू
  • तिरुपति मंदिर लड्डू प्रसाद मामला
  • महाकाल प्रसाद की हो जांच
  • Tirupati Prasad Controversy
  • मिलावटी लड्डू प्रसाद
  • Mahakal Laddu Prasad
  • महाकाल लड्डू प्रसाद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर