इंदौर में ट्रैफिक मित्र अभियान की शुरुआत, डॉक्टर, वकील, छात्र और समाजसेवी सड़कों पर संभालेंगे ट्रैफिक की जिम्मेदारी

Sandeep Kumar | Aug 05, 2024, 19:09 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T194839.412
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T194839.412

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि शनिवार और रविवार को वे खुद ट्रैफिक मित्रों के साथ सड़क पर खड़े होंगे। हमें ट्रैफिक में भी नंबर एक होना है।

इंदौर शहर में बिगड़ते ट्रैफिक को संभालने के लिए आज इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ट्रैफिक मित्र अभियान की शुरुआत की। इसका उद्घाटन आज कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता और आरटीओ प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में हुआ। कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि शनिवार और रविवार को वे खुद ट्रैफिक मित्रों के साथ सड़क पर खड़े होंगे। इसके साथ ही महापौर के सफल दो वर्षों के कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी।

ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली से उज्जैन आया फर्जी दरोगा, ऐसे खुल गई पोल, जानकर हो जाएंगे हैरान

हमें ट्रैफिक में भी नंबर एक होना है: कैलाश

विजयवर्गीय ने कहा, जब महापौर के तीन साल पूरे हो जाएंगे, हमें ट्रैफिक में भी नंबर एक होना है। इंदौर में जनसंख्या से ज्यादा वाहन हैं, और हमें इसे संभालना है। इस अभियान के तहत 1000 से ज्यादा छात्र, डॉक्टर, वकील, समाजसेवी, और पत्रकार हर शनिवार और रविवार को चौराहों पर ट्रैफिक संभालेंगे। इसके अलावा, कई अलग-अलग अभियान भी चलाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...स्पेशल ट्रेन : चलेगी स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मप्र के इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

क्या बोले महापौर ?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, हमारा लक्ष्य इंदौर को ट्रैफिक में भी नंबर वन बनाना है। इसके लिए हमें जनता के सहयोग की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर चिड़ियाघर में गूंजी किलकारी, सफेद बाघिन मीरा ने 3 शावकों को दिया जन्म

ट्रैफिक मित्र अभियान के तहत चलाए जाएंगे ये कैंपेन

1. ट्रैफिक मित्र अभियान : इस अभियान में 500 से 1000 डॉक्टर, वकील, छात्र, और समाजसेवी सड़कों पर ट्रैफिक संभालेंगे और लोगों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी देंगे।

2. ट्रैफिक टॉक: स्कूलों और कॉलेजों में सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ट्रैफिक विशेषज्ञ, पुलिस विभाग, आरटीओ विभाग और महापौर भी शामिल रहेंगे।

3. ट्रैफिक मीटिंग: हर महीने दो बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें विभिन्न संगठनों के साथ ट्रैफिक सुधार पर चर्चा की जाएगी।

4. नो हेलमेट, नो एंट्री: सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू किया जाएगा, और उसके बाद प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों पर भी यह नियम लागू किया जाएगा।

5. ओथ कैंपिंग: सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों में 10 मिनट का समय ट्रैफिक सुधार पर दिया जाएगा और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • ट्रैफिक मित्र अभियान
  • आरटीओ प्रदीप शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा