/sootr/media/media_files/2026/01/24/traffic-police-asi-suspended-accident-help-2026-01-24-12-23-18.jpg)
News In Short
- कृषि कॉलेज चौराहे पर सड़क हादसे के बाद एएसआई को सस्पेंड किया गया।
- एसीपी हिंदू सिंह मुवेल को भी उनकी जिम्मेदारी में लापरवाही के कारण कार्यालय अटैच किया गया।
- एएसआई ओमप्रकाश बौरागी हादसे में घायल की मदद करने के बजाय दूर खड़े थे।
- पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हादसों में त्वरित मदद पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
- वरिष्ठ अधिकारियों को ड्यूटी सही जगह पर लगाने के लिए कहा गया है।
News In Detail
सड़क हादसा और एएसआई की लापरवाही
इंदौर के कृषि कॉलेज चौराहे पर एक सड़क हादसा हुआ था। पुलिस कमिश्नर इंदौर, संतोष सिंह अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक कार ने रेड सिग्नल जंप किया और एक टू- व्हीलर को टक्कर मार दी। कार चालक तो भाग निकला, लेकिन टू-व्हीलर चालक नीचे गिर गया। एएसआई ओमप्रकाश बौरागी घटनास्थल से दूर खड़े थे। उन्होंने घायल की कोई मदद नहीं की।
कमिश्नर की कार्रवाई
कमिश्नर ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क हादसों में मदद देना पुलिस की सबसे पहली जिम्मेदारी है। साथ ही ये भी कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में मंजूर नहीं की जाएगी। इसके बाद एएसआई ओमप्रकाश को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए।
एसीपी की जिम्मेदारी पर सवाल
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि ड्यूटी लगाने वाले एसीपी की भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। किस चौराहे पर कौन काम करेगा और क्या सतर्कता बरतनी है, यह वरिष्ठ अधिकारियों का काम है। उन्होंने कहा कि एएसआई की ड्यूटी ट्रैफिक कंट्रोल में थी, लेकिन हादसा होते देख उन्हें मदद के लिए आगे आना चाहिए था। उन्हें ज्यादा जागरूक होकर मदद करनी चाहिए थी।
इसके अलावा, यह भी देखा गया कि वे उम्र में सीनियर हैं। इसलिए या तो उनकी ड्यूटी ऑफिस में लगानी चाहिए थी, या फिर अकेले उन्हें ड्यूटी नहीं लगानी चाहिए थी।
एसीपी हिंदू सिंह मुवेल को दिए आदेश
इस घटना को देखते हुए कमिश्नर ने ट्रैफिक एसीपी हिंदू सिंह मुवेल को भी अटैच कर दिया गया है। पुलिस कमिश्न ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को अकेले ड्यूटी पर नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्हें सहयोग के लिए किसी जवान पुलिसकर्मी के साथ ड्यूटी पर भेजा जाना चाहिए। इसलिए कमिश्नर ने एसपी को सही जगह पर सही व्यक्ति की ड्यूटी लगाने की सीख लेने के आदेश दिए।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर न्यूज: इंदौर EOW का बड़ा एक्शन: फर्जीवाड़ा कर कॉलोनी काटने वालों पर FIR दर्ज
इंदौर के ये TI नहीं उठाते हैं फोन, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के टेस्ट में हो गए फेल
इंदौर सीपी संतोष सिंह की ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 नंबर में ऐसी चूक
जबलपुर में पूर्व महापौर प्रभात साहू और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भिड़े, कार्यकर्ता निलंबन पर अड़े
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us