परिवहन विभाग की प्राथमिकता पर सवाल! वसूली में रफ्तार, जनता के कार्ड पर दो साल की चुप्पी

Ramanand Tiwari | Jul 19, 2026, 20:27 IST
Share
परिवहन विभाग की प्राथमिकता पर सवाल
परिवहन विभाग की प्राथमिकता पर सवाल

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस हार्डकॉपी वितरण में दो साल की देरी पर सवाल उठे हैं। 44 करोड़ राजस्व के बावजूद सुविधा अटकी रही।

समझें क्या है पूरा मामला

  • MP में RC और DL हार्डकॉपी वितरण अटका रहा।
  • करीब दो साल तक कार्ड व्यवस्था प्रभावित रही।
  • विभाग हर साल 44 करोड़ शुल्क प्राप्त करता है।
  • टेंडर प्रक्रिया में देरी से परेशानी बढ़ी।
  • मंत्री ने जल्द कार्ड उपलब्ध कराने की बात कही।

परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विभाग लगातार राजस्व वसूली, जांच और दूसरे मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा, लेकिन आम नागरिकों से जुड़ा सबसे बुनियादी काम-आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की हार्डकॉपी उपलब्ध कराना-करीब दो साल तक अटका रहा। सवाल यह है कि जब जनता से शुल्क लगातार लिया जा रहा था, तब व्यवस्था सुधारने की पहल समय पर क्यों नहीं हुई?

विभाग की सक्रियता सिर्फ वसूली तक सीमित?

पिछले दो वर्षों में परिवहन विभाग कई कारणों से चर्चा में रहा। विभाग पर गंभीर आरोप लगे, चर्चित प्रकरण सामने आए और राजस्व वसूली के आंकड़े भी बढ़ते रहे। लेकिन जब बात लाखों वाहन मालिकों को उनके वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने की आई, तो विभाग की कार्यशैली सुस्त नजर आई। टेंडर निरस्त होने के बाद भी नई व्यवस्था समय पर तैयार नहीं हो सकी।

जनता का काम दो साल तक क्यों अटका रहा?

ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की हार्डकॉपी के लिए निर्धारित शुल्क लगातार लिया जाता रहा। इसके बावजूद लाखों लोगों को उनके कार्ड नहीं मिले। विभाग यह भी स्पष्ट नहीं कर पाया कि नया टेंडर जारी करने और व्यवस्था बहाल करने में आखिर दो साल क्यों लग गए।

परिवहन मंत्री की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे सवाल

परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के विभाग में आखिर ऐसी कौन-सी प्रशासनिक बाधा थी, जिसने जनता से जुड़े इस काम को वर्षों तक लंबित रखा? अगर विभाग दूसरे मामलों में लगातार सक्रिय था, तो लाखों नागरिकों के कार्ड का मुद्दा प्राथमिकता क्यों नहीं बन पाया?

44 करोड़ का राजस्व, लेकिन सुविधा अधूरी

प्रदेश में हर साल करीब 16 लाख नए वाहनों का पंजीयन होता है। आरसी कार्ड शुल्क से लगभग 32 करोड़ रुपए और ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड से करीब 12 करोड़ रुपए की आय होती है। यानी सरकार को हर साल लगभग 44 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके बावजूद कार्ड वितरण की व्यवस्था दो साल तक ठप रही।

मामला सिर्फ कार्ड का नहीं, प्रशासनिक जवाबदेही का है यह विवाद केवल आरसी और लाइसेंस की हार्डकॉपी का नहीं है। असल सवाल यह है कि यदि कोई व्यवस्था बाधित होती है, तो उसे बहाल करने में विभाग को दो साल क्यों लगते हैं? क्या इसकी जिम्मेदारी तय होगी या मामला सिर्फ नई घोषणा तक सीमित रहेगा?

हर साल लगभग 44 करोड़ कार्ड शुल्क से

परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने इस मुद्दे पर कहा कि नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी होने और टेंडर जारी होने के बाद संबंधित कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन हितग्राहियों की फीस जमा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उनके कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...

एसटीए गठन पर HC की रोक, सरकार ने मानी चूक, परिवहन विभाग ने दिया शपथ पत्र

परिवहन विभाग में दो सीनियर IAS अफसरों में ठनी, 3 बार बदली 6 इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग

चंबल नदी में अवैध रेत खनन: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद परिवहन विभाग के 7 अफसरों के तबादले

प्लास्टिक कार्ड गायब, एमपी परिवहन विभाग ने लोगों को PDF देकर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले!

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • परिवहन विभाग
  • मध्यप्रदेश परिवहन विभाग
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
  • एमपी परिवहन विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं